Breaking Newsबड़ी खबरः मोबाइल फटने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, वीडियो देखते...

बड़ी खबरः मोबाइल फटने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, वीडियो देखते वक्त हादसा हुआ

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

त्रिशूरः केरल में सोमवार को मोबाइल फोन के फटने से एक 8 साल की बच्ची की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब वह मोबाइल चला रही थी। तिरुविल्वमला में रहने वाली आदित्यश्री ने मोबाइल को चेहरे के पास ही रखा हुआ था। पुलिस ने मंगलवार को घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीती रात 10:30 बजे यह घटना हुई है। पुलिस ने इस मामले को लेकर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही फॉरेंसिक टीम और एक्सपर्ट्स के साथ जांच की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आदित्यश्री पूर्व ब्लॉक पंचायत सदस्य अशोक कुमार की बेटी थी और पास के ही एक स्कूल में तीसरी क्लास में पढ़ती थी। शुरुआती जांच के मुताबिक पुलिस का कहना है कि बच्ची लंबे समय से वीडियो देख रही थी।

इसलिए ऐसा हो सकता है कि बैटरी ओवरहीट हो गई हो और उसके चलते मोबाइल में धमाका हुआ हो। मोबाइल तीन साल पहले खरीदा गया था। इस फोन को बच्ची के चाचा ने उसके पिता के लिए खरीदा था। पिछले साल फोन की बैटरी भी बदलवाई गई थी। घटना के दौरान आदित्यश्री और उसकी दादी ही घर पर मौजूद थे। दादी किचन में थीं जब यह हादसा हुआ था। पुलिस ने बताया कि बच्ची के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। उसके दाएं हाथ की उंगलियां टूट गई हैं। साथ ही हथेली बुरी तरह से जल गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...