Breaking Newsबड़ी खबरः घर में पटाखा बनाते समय हुआ हादसा, 21 वर्षीय युवक...

बड़ी खबरः घर में पटाखा बनाते समय हुआ हादसा, 21 वर्षीय युवक की मौ’त

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना वेलकम इलाके में सल्फर पोटाश का इस्तेमाल करते समय एक दर्दनाक हादसा हो गया। पोटाश डाल रहे युवक की विस्फोट से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक एमसीडी में कर्मचारी था। दिल्ली में पटाखों पर बैन के बाद लोग दिवाली पर पटाखे चलाने के लिए देसी तरीके ढूंढ रहे हैं।

राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने कई तरह की पाबंदियां लगाई हुई है। दिवाली का त्योहार नजदीक देख सुप्रीम कोर्ट ने राजधानी दिल्ली और पड़ोसी राज्यों में पटाखों पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है। इसके चलते लोग दिवाली का त्योहार मनाने के लिए नए-नए तरीके भी तलाश रहे हैं। आपको बता दें कि उत्तर पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके की मोची बस्ती में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है।

बताया जा रहा है कि 21 साल का हिमांशु अपने घर की दूसरी मंजिल पर किसी चीज के जरिए सलफर और पोटाश नामक पदार्थ को कुचल रहा था। तभी अचानक सलफर पोटाश में जोरदार विस्फोट हो गया, जिसमें हिमांशु बुरी तरह झुलस गया। आनन-फानन में जली हुई हालत में हिमांशु को उसके छोटे भाई ने पड़ोसियों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान हिमांशु की मौत हो गई।

बता दें कि हिमांशु ने 6 महीने पहले अपने पिता की जगह एमसीडी ज्वाइन की थी। इलाके के निवासियों का कहना है कि लगभग 6 महीने पहले हिमांशु के पिता की मृत्यु हो गई थी, जिसके कारण हिमांशु को उनके पिता के स्थान पर एमसीडी में नौकरी के लिए नियुक्त किया गया था, जिसकी आज मौत हो गई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...