Breaking Newsबड़ी खबरः इंटरनेट बैन के हटते ही 2 समूहों के बीच जमकर...

बड़ी खबरः इंटरनेट बैन के हटते ही 2 समूहों के बीच जमकर चली गोलियां, 13 की मौ’त

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मणिपुरः सोमवार दोपहर को हिंसा की ताजा घटना में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है। सुरक्षा बलों के अधिकारियों ने कहा कि दोपहर के करीब, टेंगनौपाल जिले के साइबोल के पास लेटिथु गांव में मिलिटेंट्स के दो समूहों के बीच जमकर गोलाबारी हुई है। बता दें मणिपुर के हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में बीते सात महीने से इंटरनेट बैन था, जिसे सरकार ने रविवार को हटा दिया। इंटरनेट बैन के हटते ही ताजा हिंसा की यह घटना सामने आई है। सुरक्षाबलों के अधिकारियों के मुताबिक, “निकटतम सुरक्षा बल इस जगह से लगभग 10 किमी दूर थे। एक बार जब हमारी सेनाएं आगे बढ़ीं और उस स्थान पर पहुंचीं, तो उन्हें लीथू गांव में 13 शव मिले।”

सुरक्षाबलों के मुताबिक को शवों के पास कोई हथियार नहीं मिला। मामले से अवगत एक अधिकारी ने कहा, “ऐसा प्रतीत होता है कि मृतक लीथु क्षेत्र के नहीं बल्कि किसी अन्य स्थान से आए मालूम पड़ते हैं।” न तो पुलिस और न ही सुरक्षा बलों ने मृत लोगों की पहचान की पुष्टि की। इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और इस मामले की जांच जुट गई। बता दें मणिपुर 3 मई से मैतेई और कुकी के बीच जातीय संघर्ष से भड़का हुआ है। इन झड़पों में कम से कम 182 लोग मारे गए हैं और लगभग 50000 बेघर हो गए हैं। हिंसा के मद्देनजर पूरे मणिपुर में इंटरनेट सेवाएं 3 मई से निलंबित हैं। इसे 23 सितंबर को कुछ समय के लिए हटा लिया गया था मगर 26 सितंबर को फिर इंटरनेट पर बैन लगा दिया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...