Breaking Newsबड़ी खबरः थाने में शिवसेना नेता को बीजेपी MLA ने मारी गोलियां,...

बड़ी खबरः थाने में शिवसेना नेता को बीजेपी MLA ने मारी गोलियां, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे में उस समय बवाल मच गया, जब एक पुलिस थाने में बीजेपी विधायक ने शिवसेना नेता को गोली मार दी। इस गोलीबारी में शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ को चार गोलियां लगी हैं। इसके साथ ही एक अन्य नेता राहुल पाटिल भी बुरी तरह घायल हुए हैं। दोनों नेताओं का जुपिटर अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, यह गोली बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड ने मारी है। इसके साथ ही यह पूरा कांड उल्हासनगर के हिल लाइन पुलिस थाना परिसर में हुआ है।

बताया जा रहा है कि महेश गायकवाड़ का और गणपत गायकवाड़ के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। किसी विवाद को लेकर ही दोनों हिल लाइन पुलिस स्टेशन पहुंचे थे और बातचीत के दौरान ही गणपत ने महेश को चार गोली मार दी। अब इस मामले में पुलिस ने बीजेपी विधायक को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद घायल महेश को उल्हासनगर कें मीरा अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां हालत गंभीर होने के बाद उन्हें रात 11 बजे ठाणे के ज्यूपिटर अस्पताल में शिफ्ट किया गया।

इस घटना की सूचना मिलते ही महेश गायकवाड़ के समर्थक इकट्ठा होने लगे अब हालात यह हैं कि पूरा अस्पताल समर्थकों से भरा हुआ है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, जमीनी विवाद के चलते बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड और शिवसेना के शहर प्रमुख महेश गायकवाड के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते दोनों नेता और उनके समर्थक हिल लाइन पुलिस थाने जमा हुए थे। इसी बीच दोनों ने गर्मागर्मी शुरू हुई और पुलिस स्टेशन के भीतर हुई फायरिंग भाजपा विधायक गणपत गायकवाड ने शिवसेना शिंदे गुट के नेता महेश गायकवाड पर अंधाधुंध गोली चला दी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...