बड़ी खबरः प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में चली गोलियां, 3 घायल

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के नरेला इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में गोली लगने से तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया हैं। मिली जानकारी के मुताबिक गोली लामपुर गांव के पास चली है।

वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। वारदात को अंजाम देकर बाइक पर सवार 3 हमलावर मौके से फरार हो गए हैं। बता दें कि इससे पहले दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में बीते शुक्रवार को सुबह करीब 40 साल की एक महिला को गोली मार दी गई थी। हमलावर वकील की वेश में आए थे, आरोपी की पहचान निलंबित वकील कामेश्वर सिंह के रूप में हुई थी।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) चंदन चौधरी ने बताया था कि महिला के पेट में और एक हाथ में दो गोलियां लगीं। उन्होंने बताया था कि आरोपी को बार काउंसिल की ओर से प्रतिबंधित भी कर दिया गया था। आरोपी ने पीड़िता के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया था और सुनवाई आज साकेत अदालत में होनी थी। वहीं बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...