Breaking Newsबड़ी खबरः सीएम का ऐलान, अगले आदेश तक बंद रहेंगे सरकारी व...

बड़ी खबरः सीएम का ऐलान, अगले आदेश तक बंद रहेंगे सरकारी व प्राइवेट स्कूल 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। यमुना का पानी खतरे के निशान को पार कर अपने रिकॉर्ड लेवल पर बह रहा है। दिल्ली के निचले इलाके डूबने की कगार पर हैं। घरों में पानी घुस गया है, लोग घर से बेघर हो गए हैं। ऐसे में दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने जलभराव वाले सभी इलाकों के सरकारी व प्राइवेट स्कूल बंद रखने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। दिल्ली सरकार ने उन सभी इलाकों में सभी सरकारी और निजी स्कूलों के बंद करने के आदेश दिये हैं जिन इलाकों मे पानी भरा है। ये आदेश अगला आदेश आने तक लागू रहेगा।

वहीं, दिल्ली की लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली में पहली बार यमुना के पानी का स्तर इतना बढ़ा है। 1978 में जब दिल्ली में बाढ़ आई थी उससे करीब 1.5 मीटर ज्यादा पानी इस बार आया है। जब जलस्तर इतना ऊंचा हो जाएगा तो यमुना अपने तट से बाहर निकलेगी। पानी के बहाव को काबू में नहीं किया जाता है। हम लोगों को लगातार नकाल रहे हैं। हमारे लिए लोगों की जान बचाना ज्यादा जरूरी है। इसके साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज वजीराबाद जल उपचार संयंत्र का दौरा करेंगे। बाढ़ के कारण प्लांट बंद कर दिया गया है।

राहत व बचाव कार्य के चलते एडीआरएफ की टीम सबसे पहले महिलाओं और छोटे बच्चों को बोट में बैठा रहे हैं, ताकि इन्हें सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। साथ ही इनकी जरूरत के सामान को भी वोट के अंदर रखा जा रहा है। अभी भी बड़ी संख्या में महिलाएं बच्चे और लोग बदरपुर खादर के मकानों में अंदर फंसे हुए हैं। तो वहीं एनडीआरएफ के सब इंस्पेक्टर का कहना है 8th बटालियन एनडीआरफ गाजियाबाद की टीम रेस्क्यू करने के लिए यहां पहुंची है जब तक सभी लोगों को रेस्क्यू कर बाहर नहीं निकाल दिया जाएगा तब तक ऑपरेशन जारी रहेगा। 70 से ज्यादा लोगों को इवेक्युएट कर लिया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...