Nationalबड़ी खबरः Baba Siddique Murder Case के चश्मदीद को जान से मारने...

बड़ी खबरः Baba Siddique Murder Case के चश्मदीद को जान से मारने की मिली धमकी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुबंईः एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले के चश्मदीद को धमकी भरा फोन आया है। पुलिस का अनुमान है कि यह धमकी लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से आई है। इस मामले में शिकायत के आधार पर खार पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर की रात को हत्या कर दी गई थी।

चश्मदीद ने पुलिस को बताया कि उसे कुछ दिन पहले एक अनजान शख्स का फोन आया था। फोन पर उस शख्स ने चश्मदीद से 5 करोड़ रुपये की मांग की थी। पैसे नहीं देने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। बता दें कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान और जीशान सिद्दीकी को भी धमकी भरा कॉल आया था। यह कॉल जीशान के ऑफिस में आई थी। मुंबई पुलिस ने इस मामले में नोएडा से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।

बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में अब तक कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। 26 अक्टूबर को 15वें आरोपी को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया गया। उसका नाम सुजीश सुशील सिंह है। पुलिस इस मामले में अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है। इसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एंगल से भी जांच चल रही है, क्योंकि ऐसा माना जा रहा है कि सलमान खान से नजदीकी के कारण भी बाबा सिद्दीकी पर हमला हुआ हो सकता है।

हालांकि, बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी का कहना है कि उनके पिता गरीबों के हक की आवाज उठा रहे थे, इसलिए उनकी हत्या की गई। जीशान ने कहा कि पिताजी के अस्पताल पहुंचने से पहले ही सेट नैरेटिव था और बिश्नोई गैंग को लेकर नैरेटिव चला दी गई। उन्होंने मुंबई पुलिस से हर एंगल से जांच करने की अपील की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...