Fazilkaबड़ी खबरः फिर से सरकार के खिलाफ अनिश्चितकालीन के लिए धरना लगाएंगे...

बड़ी खबरः फिर से सरकार के खिलाफ अनिश्चितकालीन के लिए धरना लगाएंगे किसान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः पंजाब के किसानों ने अब केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान किया है। इस दौरान किसान नेता का कहना है कि वह चंडीगढ़ में 18 जनवरी से अनिश्चितकालीन के लिए धरना लगाएंगे। मामले की जानकारी देते हुए किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने किसान भवन में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस संघर्ष में 5 किसान यूनियन शामिल होने जा रही हैं, संयुक्त किसान मोर्चे को भी इस मोर्चे में शामिल किया जाएगा। इस दौराना किसान नेताओं ने पंजाब सरकार द्वारा गन्ने के बढ़ाए दाम को गलत बताया। उनकी दलील थी कि पंजाब में गन्ने की लागत सबसे अधिक है। सरकारी एजेंसी का कहना है कि गन्ने की 470 लागत पड़ती है जबकि सरकार मात्र 11 रुपये बढ़ाकर खुशी जताने की बात कर रही है।

किसान नेता अपने आंदोलन के लिए जगह मुहैया कराने के लिए 8 जनवरी को चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों से मिलेंगे। किसान संगठनों का आरोप है कि केंद्र में नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर पंजाब से पानी दूसरे प्रदेशों में भेजने के लिए दबाव बना रही है। 18 जनवरी से पहले किसान संगठनों की ओर से पंजाब के गांवों में आंदोलन की जानकारी पहुंचाने के लिए एक लाख पोस्टर भी बांटे जाएंगे। किसान संगठन इस बार पानी के साथ-साथ चंडीगढ़ के फेडरल स्ट्रक्चर का मुद्दा भी उठाएंगे।

पंजाब में गिरते भूजलस्तर को लेकर भी इस प्रदर्शन में आवाज उठाई जाएगी। चंडीगढ़ के सेक्टर 35 स्थित किसान भवन में शनिवार को 5 अलग-अलग किसान संगठनों की बैठक में यह फैसला लिया गया। इस मीटिंग में भारतीय किसान यूनियन (BKU) की तरफ से बलबीर सिंह राजेवाल, ऑल इंडिया किसान फेडरेशन की तरफ से प्रेम सिंह, किसान संघर्ष कमेटी की तरफ से कमलप्रीत पन्नू, भारतीय किसान यूनियन मानसा की तरफ से भोग सिंह और आजाद किसान संघर्ष कमेटी की तरफ से हरजिंदर सिंह टांडा के साथ कई अन्य किसान नेताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में आंदोलन से जुड़ी तैयारियों पर चर्चा की गई। इन पांचों संगठनों की अब तैयारियों की समीक्षा के लिए 23 दिसंबर को फिर मीटिंग होगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...