Breaking Newsबड़ी खबरः विजिलेंस सचिव के दफ्तर से फाइलें गायब, अज्ञात लोगों पर...

बड़ी खबरः विजिलेंस सचिव के दफ्तर से फाइलें गायब, अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः मुख्यमंत्री आवास के नवीनीकरण में हुए घोटाले, शराब घोटाले समेत कई संवेदनशील मामलों की जांच से संबंधित फाइलें गायब होने के मामले में दिल्ली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। विशेष सचिव (सतर्कता) वाईवीवीजे राजशेखर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज हुई है। बीते दिनों सतर्कता विभाग के विशेष सचिव वीवी राजशेखर ने अपने दफ्तर के अंदर से फाइलें चोरी होने का आरोप लगाया था। राजशेखर ने कई फाइलों को नष्ट करने की आशंका भी जताई थी। इसे लेकर विजिलेंस सचिव ने उपराज्यपाल को एक रिपोर्ट भी सौंपी थी। इस मामले में अब अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

दिल्ली पुलिस, उपराज्यपाल और गृह मंत्रालय को भेजी गई अपनी शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया था कि 15-16 मई की रात दस्तावेज चोरी करने के इरादे से उनका कमरा खोला गया था। कमरे से मुख्यमंत्री आवास के रेनोवेशन में हुई गड़बड़ियों सहित 67 संवेदनशील दस्तावेज गायब थे। राजशेखर ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया था कि कई फाइलों की फोटोकॉपी भी कराई गई है। इससे गोपनीयता का उल्लंघन हुआ है और सुबूतों से छेड़छाड़ की गई है। उन्होंने आशंका जताई थी कि उनके कमरे में जासूसी उपकरण लगाए हैं। कमरे से जो फाइलें गायब हुई हैं, उनमें शराब घोटाले से जुड़ी फाइल भी है। सीएम आवास के रेनोवेशन से जुड़ी फाइल और मुख्यमंत्री आवास का निरीक्षण कर चुके लोगों की तस्वीरें शामिल हैं। गायब हुई कुछ फाइलें विभिन्न अदालतों में चल रहे मामलों से संबंधित हैं। वह नहीं मिली तो मुकदमा प्रभावित होगा।

दरअसल, पिछले माह दिल्ली में सेवा को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला दिल्ली सरकार के पक्ष में आया था। इसके बाद दिल्ली सरकार के सतर्कता मंत्री सौरभ भारद्वाज ने राजशेखर के खिलाफ जबरन वसूली रैकेट चलाने और प्रोटेक्शन मनी मांगने का आरोप लगाते हुए उनसे कामकाज वापस ले लिया था। बाद में एलजी ने उन्हें फिर से बहाल कर दिया था। राजशेखर अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास के जीर्णोद्धार में हुए भ्रष्टाचार की जांच कर रहे थे। उन्होंने जांच रिपोर्ट एलजी को सौंप दी है। वह दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व सीईओ उदित प्रकाश के खिलाफ भी जांच कर रहे हैं। उदित प्रकाश पर आरोप है कि उन्होंने जल बोर्ड कार्यालय परिसर में स्थित ऐतिहासिक धरोहर को तोड़कर अपने लिए बंगला बनवाया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...