Himachalपंजाब से बड़ी खबर : इस जिले में अमृतपाल सिंह के छिपे...

पंजाब से बड़ी खबर : इस जिले में अमृतपाल सिंह के छिपे होने की आशंका, पुलिस ने की नाकेबंदी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

होशियारपुर/अनिकेत: अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अमृतपाल सिंह के पंजाब में ही छिपे होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि अमृतपाल सिंह होशियारपुर के किसी गांव छिपा है। जिसका पता चलते ही पंजाब पुलिस ने गांव को घेर लिया है और सर्च अभियान चला रही है। पुलिस ने होशियारपुर- फगवाड़ा रोड सील किया गया है और सड़क पर नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। इस चेकिंग दौरान डीआईजी और डीजीपी सहित भारी पुलिस फोर्स एक घर में तालाशी ले रही है।

बताया गया है कि होशियारपुर के नवाशहर में एक गुरुद्वारे के पास संदिग्ध इनोवा कार मिली है। कार मिलने के बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। हालांकि देर रात तक पुलिस की कार्रवाई जारी रही। वहीं होशियारपुर में अमृतपाल सिंह के होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

दूसरी ओर मामले की जानकारी देते हुए गांव के सरपंच जसविंदर सिंह ने बताया कि होशियारपुर के फगवाड़ा रोड पर पुलिस द्वारा के फगवाड़ा की तरफ से आ रही सफेद रंग की इनोवा गाड़ी को जब रुकने के लिए इशारा किया गया तो गाड़ी में सवार लोगो ने गाड़ी बाईपास के नजदीक लगते गांव मरनाईया की तरफ घुमा ली।

जिसके बाद गांव में पुलिस के द्वारा सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। जहां मौके पर पंजाब पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंचे हुए है और किसी भी व्यक्ति को गांव की तरफ नही जाने दिया जा रहा है। गुरुद्वारा के पास से गांव के सरपंच जसविंदर सिंह के मुताबिक इनोवा कार को बरामद किया गया है, वहीं गाड़ी में सवार 4 लोग भागने में सफल हो गए। इस सर्च ऑपरेशन दौरान कई घरों की तलाशी भी ली गई। बताया जा रहा है कि कार सवार युवकों को पकड़ने के लिए 700 पुलिस मुलायम तैनात किए गए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...