Breaking Newsबड़ी ख़बरः इस दिन से सफर करना होगा महंगा, टोल टैक्स में...

बड़ी ख़बरः इस दिन से सफर करना होगा महंगा, टोल टैक्स में इतने फीसदी होगी बढ़ौतरी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सहारनपुरः एक अप्रैल से सफर करना और महंगा होगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) वाहनों पर टोल शुल्क (टोल टैक्स) में वार्षिक बढ़ोतरी करने की तैयारी कर रहा है। जल्द ही नई दरें लागू हो जाएंगी। टोल टैक्स में पांच से 10 फीसदी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के सहारनपुर में दो टोल प्लाजा है। एक सरसावा के सुआखेड़ी और दूसरा छुटमलपुर के चमारीखेड़ा में है। तीसरा टोल गागलहेड़ी के कोलकी में है, जो उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकरण का है।

अब एनएचएआई एक अप्रैल से टोल टैक्स में बढ़ोतरी करने जा रहा है, जो 31 मार्च रात 12 बजे से लागू हो जाएगी। टोल टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जल्द ही एनएचएआई नई दरें को लागू कर देगा। जिसके बाद सहारनपुर से देहरादून, यमुनानगर, अंबाला आदि शहरों में जाना महंगा हो जाएगा। एनएचएआई की ओर से हर साल टोल टैक्स में बढ़ोतरी की जाती है। इस बार भी यह नई दरें 31 मार्च की रात 12 बजे से लागू की जाएगी। इसकी तैयारी चल रही है। एक अप्रैल से वाहनों से बढ़ा हुआ टोल टैक्स वसूला जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, पंजाब में नेशनल हाईवे पर जिन टोल बूथ पर छोटे वाहनों का टैक्स 100 रुपए था, वह अब 105 रुपए हो गया है  जबकि बड़े वाहनों के लिए 210 रुपए की जगह 220 रुपए देने होंगे।  इसकी पुष्टि बकायदा टोल प्लाजा कर्मचारियों द्वारा की गई है। अगर बात की जाएं लुधियाना-जगराओं रोड पर बने चौकीमान टोल प्लाजा, लुधियाना साउथ सिटी-लाडोवाल बाइपास टोल प्लाजा के अलावा बठिंडा-चंडीगढ़ मार्ग पर 5, बठिंडा-अमृतसर मार्ग पर 3, बठिंडा-मालोट रोड पर 1 टोल प्लाजा सहित पंजाब के अन्य टोल प्लाजा पर बढ़ी हुई दरों से टोल टैक्स का भुगतान करना होगा।

जहां कार और जीप के पहले आपको 115 रुपए अदा करने पड़ते थे, वहीं अब इसके 120 रुपए देने होंगे। लाइट कमर्शियल व्हीकल के पहले 185 रुपए की जगह 195 रुपए अदा करने पड़ेंगे। इसके अलावा बस और ट्रक के लिए जो फीस पहले 385 रुपए वसूली जाती थी, उसके अब 405 रुपए लिए जाएंगे। कमर्शियल व्हीकल के लिए अब 420 रुपए की जगह 440 रुपए देने पड़ेंगे। इसके अलावा हैवी कंस्ट्रक्शन मशीनरी के अब 605 रुपए की जगह 635 रुपए देने होंगे। बड़े वाहनों के लिए अब 735 रुपए की जगह 770 रुपए देने होंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...