Breaking Newsबड़ी ख़बरः अन्नपूर्णा चोटी फतह करने के बाद पर्वतारोही बलजीत कौर का...

बड़ी ख़बरः अन्नपूर्णा चोटी फतह करने के बाद पर्वतारोही बलजीत कौर का निधन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः नेपाल में आठ हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित अन्नपूर्णा चोटी फतह करने के बाद पर्वतारोही बलजीत कौर का निधन हो गया। बलजीत कौर चोटी फतह करने के बाद जब वापस नीचे की तरफ उतर रही थी, उस समय वे लापता हो गई। बलजीत कौर कैंप-4 से लापता हो गई थी। उन्होंने बिना सप्लीमेंट ऑक्सीजन को इस्तेमाल किए ही चोटी फतह कर ली थी। वे एक महीने से भी कम समय में आठ हजार मीटर की चार चोटियों को फतह करने वाली पहली भारतीय पर्वतारोही थी।

बलजीत कौर का शव ढूंढने के लिए भेजे 3 हैलीकॉप्टर

कैंप के आयोजकों ने बलजीत कौर के शव को ढूंढने के लिए तीन हेलीकॉप्टर भेजे हैं। फिलहाल बलजीत कौर का शव नहीं मिला है। इससे पहले सोमवार को राजस्थान के रहने वाले 36 वर्षीय पर्वतारोही अनुराग मालू की भी मौत हो गई थी। अब तक इस कैंप में तीन पर्वतारोही अपनी जान गवा चुके हैं। इनमें भारत के अनुराग मालू और बलजीत कौर के साथ आयरलैंड के नोएल हन्ना शामिल हैं। नोएल हन्ना ने शिखर बिंदु से लौटने के बाद कैंप-4 में अंतिम सांस ली थी।

बलजीत ने 30 दिन के अंतराल में 5 चोटियों को किया था फतह

19 साल की छोटी-सी उम्र में बलजीत कौर ने मनाली के देओ टिब्बा को फतह कर अपने करियर की शुरुआत की थी। बलजीत कौर माउंट पमोरी को फतह करने वाली भारत की पहली महिला बनी थीं। इसके अलावा बलजीत कौर ने 30 दिन के अंतराल में लगातार आठ हजार मीटर की ऊंचाई वाली पांच चोटियों को फतह कर दिखाया था। इनमें अन्नपूर्णा, कंचनजंगा, एवरेस्ट, लोतसे और मकालु चोटी शामिल थी। बलजीत कौर जिला सोलन के ममलीग के एक सामान्य परिवार से संबंध रखती थीं। साल 2003 में उनके पिता बतौर एचआरटीसी ड्राइवर रिटायर हुए। वह घर पर अब खेती-बाड़ी करते हैं। बलजीत कौर की मां गृहिणी हैं और उन्हें अपने माता-पिता का माउंटेनियरिंग में आगे बढ़ने के लिए पूरा सहयोग मिलता था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...