Breaking Newsबड़ी खबरः आज से 8 दिन तक एयरपोर्ट पर उड़ानों पर आंशिक...

बड़ी खबरः आज से 8 दिन तक एयरपोर्ट पर उड़ानों पर आंशिक रूप से लगी रोक

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः अगर आप दिल्ली से 19 से 26 जनवरी के बीच फ्लाइट से सफर करने वाले हैं तो ये खबर आपके लिए हैं। दरअसल, गणतंत्र दिवस के चलते उड़ान सेवा को लेकर नया नोटिस जारी हुआ है। इसके मुताबिक दिल्ली एयरपोर्ट पर 19 जनवरी से लेकर 26 जनवरी तक उड़ानों पर पाबंदी लगाई गई है।दिल्ली एयरपोर्ट ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी है और कहा है 19 जनवरी से 26 जनवरी के बीच सुबह 10:20 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक किसी भी फ्लाइट को उड़ान भरने या उतरने की इजाजत नहीं होगी।

एक्स पर शेयर किए गए पोस्ट में कहा गया है कि गणतंत्र दिवस के लिए जारी एक नोटम (नोटिस टू एयरमेन) के मुताबिक 26 जनवरी तक सुबह 10.20 बजे से दोपहर 12.45 बजे के बीच दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर किसी भी उड़ान को उतरने या उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ये फैसला गणतंत्र दिवस के मद्देनजर लिया गया है। गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की जाती है। ढाई घंटे के लिए हवाई सेवा पर रोक भी गणतंत्र दिवस के लिए लगाई गई है।

इस साल देश 77वां गणतंत्र दिवस मनाएगा जिसमें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि होंगे। ये छठी बार है जब फ्रांस के कोई नेता गणतंत्र दिवस परेड में सम्मानित अतिथि होंगे। इस बार गणतंत्र दिवस की परेड काफी खास होने वाली है क्योंकि पहली बार बीएसएफ की सभी महिला मार्चिंग और ब्रास बैंड टुकड़ियां भी परेड में शामिल होंगी। गणतंत्र दिवस को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 8 हजार जवानों की तैनाती की गई है। इसके अलावा ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। हर आने जाने वाले पर नजर रखने के लिए रेलवे स्टेशन और बस टर्मिनल पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...