Breaking Newsबड़ी खबरः शराब घोटाले मामले में राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम...

बड़ी खबरः शराब घोटाले मामले में राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम आया सामने

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः दिल्ली के कथित शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्डा का भी नाम सामने आया है। प्रवर्तन निदेशालय ने अपनी दूसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट कोर्ट में दायर की है और उसमें राघव चड्डा के नाम का जिक्र है, हालांकि उन्हें आरोपी नहीं बनाया गया है। ईडी की दूसरी पूरक चार्जशीट में राघव चड्डा का नाम सामने आया है। इसमें कहा गया है कि सिसोदिया और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने रिश्वत लेने की साजिश रची। जाली लेनदेन की बात भी कही जा रही है। मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि सिसोदिया के सचिव ने राघव चड्डा का नाम लिया है। इस चार्जशीट के हवाले से कहा जा रहा है कि सिसोदिया के घर पर हुई बैठक में AAP सांसद राघव चड्डा भी मौजूद थे। ईडी की चार्जशीट के अनुसार, मनीष सिसोदिया के पीए सी अरविंद ने अपने बयान में राघव चड्ढा का नाम लिया है।

चार्जशीट के अनुसार सीएम अरविंद ने अपने बयान में कहा कि डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के आवास पर एक बैठक हुई थी जिसमें राघव चड्ढा पंजाब, पंजाब के एक्साइज कमिश्नर, आबकारी अधिकारी और विजय नायर मौजूद थे। चार्जशीट के हवाले से कहा जा रहा है कि समीर महेंद्रू और अरविंद केजरीवाल के बीच बातचीत भी हुई थी। समीर महेंद्रू ने बीआरएस नेता के कविता के साथ बैठक की थी। इस बैठक में के कविता के पति भी मौजूद थे। कहा जा रहा है कि के कविता के पति डी.आर अनिल कुमार का नाम इस चार्जशीट में सामने आया है। ईडी ने अपनी चार्जशीट में कहा है कि के कविता, सरथ चंद्र रेड्डी, अरुण पिल्लाई और समीर महेंद्रू के साथ दिल्ली में शराब कारोबार पर चर्चा को लेकर एक बैठक हुई थी।

कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय की इस चार्जशीट में कहा गया है कि दिल्ली की नई आबकारी नीति अरविंद केजरीवाल ने बनाई थी। विजय नायर ने समीर महेंद्रु और अरविंद केजरीवाल की बीच फेसटाइम मीटिंग अरेंज कराई थी। विजय नायर के बारे में कहा गया है कि वो सबसे पहले आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के संपर्क में आया और फिर धीरे-धीरे उसकी मुलाकात मनीष सिसोदिया से हुई। जिसके बाद वो आम आदमी पार्टी में आ गया। विजय नायर को शराब नीति बनाने और उसे लागू करने के लिए सिसोदिया का समर्थन हासिल था। बता दें कि आम आदमी पार्टी के बड़े नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पहले से शराब घोटाले मामले में भ्रष्टाचार को लेकर में जेल में बंद हैं। मनीष सिसोदिया पर सीबीआई और ईडी दोनों का ही शिकंजा कस चुका है। राघव चड्डा आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद हैं। इससे पहले ईडी ने अपनी चार्जशीट में कहा था कि सिसोदिया ने ईमेल प्लांट किये थे। प्रॉफिट-मार्जिन को जानबूझ कर 6 फीसदी से 12 फीसदी किया गया था ताकि रिश्वत ली जा सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...