Breaking Newsबड़ा झटकाः इस नेता 'आप' से दिया इस्तीफा

बड़ा झटकाः इस नेता ‘आप’ से दिया इस्तीफा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ : लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। हरियाणा में आप के नेता अशोक तंवर ने अरविंद केजरीवाल को अपना इस्तीफा भेज दिया है। 2019 विधानसभा चुनाव से पहले अशोक तंवर कांग्रेस छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए। फिर उन्होंने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले ली। अरविंद केजरीवाल ने उन्हें हरियाणा में प्रचार प्रमुख बनाया था। 10 जनवरी को अशोक तंवर ने सीएम मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की थी। इसके बाद से उन्होंने आम आदमी पार्टी के कार्यक्रमों से दूरी बना ली थी। वह कल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। चर्चा है कि बीजेपी उन्हें सिरसा या अंबाला से लोकसभा का उम्मीदवार बनाएगी।

अशोक तंवर किसी जमाने में राहुल गांधी के खास माने जाते थे। उन्हें कांग्रेस के दलित नेता का चेहरा माना जाता था। वह 2009 से 2014 तक सिरसा से सांसद भी रहे। तंवर को हरियाणा कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। अपने कार्यकाल के दौरान उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री दीपेंद्र सिंह हुड्डा गुट का विरोध झेलना पड़ा था। इससे नाराज होकर 2019 में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर टीएमसी का दामन थाम लिया था। तंवर ममता बनर्जी की टीएमसी में सिर्फ 6 महीने ही टिके, फिर उन्होंने पार्टी बदल ली। वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। इसके बाद उन्होंने हरियाणा में आप के स्टाइल में ही खट्टर सरकार के खिलाफ मोर्चा संभाल लिया। बताया जा रहा है कि बीजेपी उन्हें सिरसा से टिकट दे सकती है, जहां से अभी भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल हैं।

हरियाणा में लोकसभा की 10 सीटें हैं। इंडिया गठबंधन में शामिल होने के बाद यहां की सीटें कांग्रेस और आप के बीच बराबर-बराबर बांटी जा सकती है। इस समीकरण से कांग्रेस और आप के खाते में 5-5 सीटें आएंगी। सिरसा और अंबाला एससी कैटिगरी के लिए रिजर्व है। अशोक तंवर दलित नेता हैं, इसलिए माना जा रहा है कि बीजेपी इन्हें सुरक्षित सीटों से लोकसभा चुनाव में उतार सकती है। पिछले दिनों सिरसा की सांसद सुनीता दुग्गल ने बीजेपी के हरियाणा प्रभारी विप्लव दास गुप्ता से मिलकर अशोक तंवर के बीजेपी जॉइन करने पर आपत्ति दर्ज कराई थी। पिछले आम चुनाव में बीजेपी ने हरियाणा की सभी 10 सीटें जीती थीं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...