Himachalपुलिस को बड़ी कामयाबी, अमृतपाल सिंह का साथी पप्पलप्रीत गिरफ्तार

पुलिस को बड़ी कामयाबी, अमृतपाल सिंह का साथी पप्पलप्रीत गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर/वरुणः पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह का मेन हैंडलर पप्पलप्रीत सिंह गिरफ्तार हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पप्पलप्रीत को होशियारपुर से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल, पंजाब पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस सेल के ज्वाइंट सेल ने बड़ा ऑपरेशन चलाकर पप्पलप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है। हालांकि पंजाब पुलिस ने इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है।

पप्पलप्रीत सिंह अमृतपाल का करीबी है। ऐसे में अब उसकी गिरफ्तारी से पुलिस को अमृतपाल से जुड़ी कई बड़ी जानकारी मिल सकती हैं। जालंधर से फरारी के बाद से लगातार पप्पलप्रीत अमृतपाल के साथ था। इसके बाद होशियार पुर में दोनों ने अलग अलग रास्ते ले लिए थे। अमृतपाल सिंह 18 मार्च से फरार चल रहा है। पप्पलप्रीत सिंह भी तब उसी के साथ मौजूद था। कहा जा रहा है कि अमृतपाल को भगाने में पप्पलप्रीत का बड़ा हाथ रहा है। अधिकारियों का कहना है कि पप्पलप्रीत पाकिस्तान की आईएसआई के संपर्क में था, जहां से वह लगातार निर्देश ले रहा था और साजिश रच रहा था। वह अमृतपाल सिंह सबसे खास करीबियों में से एक माना जाता रहा है। साथ ही साथ उसे कई मुद्दों पर सलाह देता था।

बता दें, अमृतपाल सिंह पिछले कई दिनों से पंजाब पुलिस को चकमा दे रहा है। पंजाब पुलिस उसे पकड़ने के लिए बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। अमृतपाल पिछले साल भारत लौटकर आया था, जिसके बाद से वह पप्पलप्रीत के साथ मिलकर काम कर रहा था। कुछ समय पहले पप्लप्रीत सिंह की अमृतपाल के साथ सॉफ्ट ड्रिंक पीते तस्वीर सामने आई थी। जानकारी के मुताबिर 18 मार्च को दोनों एक साथ फरार होने के बाद हरियाणा में भी एक साथ आए थे। बताया गया कि अमृतपाल और पप्पलप्रीत ने जालंधर, होशियारपुर और अमृतसर जिलों और उसके आसपास के इलाकों में शरण ली। पुलिस को खबर मिलने के बाद लगातार छापेमारी की गई, लेकिन वे उसके हाथ नहीं चढ़े और भागने में सफल रहे। पुलिस ने बताया था कि दोनों फगवाड़ा कस्बे के तीन अलग-अलग डेरों, नादलोन गांव और बीबी गांव में रुके थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...