Nationalमहतारी वंदन योजना में बड़ा झोल, सनी लियोनी-जॉनी सिंस के नाम पर...

महतारी वंदन योजना में बड़ा झोल, सनी लियोनी-जॉनी सिंस के नाम पर रजिस्ट्रेशन से मचा बवाल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रायपुरः सरकार गरीबों और जरूरतमंदों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं बनाती रहती है ताकि उनकी थोड़ी मदद हो सके परन्तु कई बार कुछ लोग अपात्र होने के बावजूद योजनाओं का लाभ उठा लेते हैं। ऐसा ही मामला छत्तीसगढ़ में सामने आया है जहां, महतारी वंदन योजना में बड़े झोल झाल हो रहे हैं।

बता दें कि महतारी वंदन योजना के तहत विवाहित या विधवा महिलाएं जिनकी उम्र 21 साल से अधिक है उनको छत्तीसगढ़ सरकार हर महीने 1000 रुपए की राशि प्रदान करती है. इसके पंजीयन के लिए हितग्राहियों से आधार कार्ड राशन कार्ड और बैंक पासबुक ली जाती है और इसको वेरिफिकेशन करने के बाद आंगनबाड़ी सुपरवाइजर द्वारा अप्रूव किया जाता है।

यह योजना महिलाओं के लिए बेहद महत्वाकांक्षी योजना है। लेकिन छत्तीसगढ़ में इस योजना के नाम पर संबंधित लोगों ने फर्जीवाड़े की हद पार की दी है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है जहां महतारी वंदन में सनी लियोनी का नाम सामने आया है। इस योजना के तहत उनके पति का नाम जॉनी सिंस बताया गया है। हर महीने सनी लियोनी के नाम पर 1000 रुपए किसी खाते में जमा हो रहे हैं।

वहीं बस्तर जिले में ही विधायक प्रतिनिधि के अविवाहित रिश्तेदारों पर भी इस योजना का लाभ लेने का आरोप है। इस आरोपों के सार्वजनिक होने के बाद 15 हजार से ज्यादा आवेदनों को निरस्त किया गया है। योजना के तहत पैसा लेने वाले कई अपात्रों से अब रिकवरी भी की जा रही है।

महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों के अनुसार आवेदन फॉर्म जमा करने के दौरान आवेदनकर्ताओं से शपथ पत्र लिया गया था। इसी एफिडेविट को आधार बनाकर अपात्रों से रिकवरी की जा रही है। अपात्रों के साथ ही योजना की मॉनिटरिंग में लापरवाही बरतने वाले विभागीय कर्मचारियों और अधिकारियों पर भी कार्रवाई की गई है।

सनी लियोनी के नाम पर पैसे लेने वाला आरोपी।
सनी लियोनी के नाम पर पैसे लेने वाला आरोपी।

 

सनी लियोनी, पति जॉनी सीन्स के नाम का आवेदन बस्तर जिले के तालुर गांव पाया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता देवमती जोशी की ID से आवेदन रजिस्टर्ड हुआ। आरोपी का नाम वीरेंद्र जोशी जिसने सनी के नाम का फर्जी आवेदन और बैंक खाता दिया था उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस केस में तीन अधिकारी-कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की गई है। वहीं दूसरी और वीरेंद्र इस आरोपो को नकारता हुआ भी नजर आया। विभाग अन्य अपात्र आवेदनों की भी जांच कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...