Nationalबाइक सवार हमलावरों ने घर पर चलाई गोलियां, मचा हड़कंप

बाइक सवार हमलावरों ने घर पर चलाई गोलियां, मचा हड़कंप

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मथुरा: फायरिंग के मामले लगातार सामने आ रहा है। हमलावर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही मामला मथुरा के थाना हाइवे क्षेत्र से सामने आया है। हमलावरों ने गोवर्धन रोड पर स्थित घर पर गोलियां चलाई। सतोहा गांव में सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाकानिवासियों में दहशत का माहौल बन गया। गांव में अधिकांश लोग अपने घरों में चैन की नींद सो रहे थे, तभी अचानक सुबह 4 बजे गोलियों की तड़तड़ाहट सुनाई दी। ये पूरी घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

गांव सतोहा निवासी गीतम सिंह ने पुलिस को दी हुई तहरीर में बताया कि वह सुबह अपने घर पर सोया हुआ था। तभी उसने लगभग 4 बजे बंटी, जयदेव और अन्य लोगों को गाली गलौज करते हुए सुना। अचानक उनके द्वारा सीधे घर पर फायरिंग करनी शुरू कर दी गई। कई राउंड फायरिंग सीधे घर पर हुई, जिसके कई निशान दीवार और दरवाजे पर बने हुए हैं। अचानक हुई फायरिंग से घबराए गीतम सिंह ने तत्काल 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके से कई खाली कारतूस के खोखे बरामद किए हैं। पुलिस  मामले की जांच में जुट गई है।  स्थानीय लोगों ने मांग की है कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाही होनी चाहिए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...