Breaking Newsपुलिस चौकी से 300 मीटर दूर महिला का बैग छीनकर भागे बाइक...

पुलिस चौकी से 300 मीटर दूर महिला का बैग छीनकर भागे बाइक सवार लुटेरे, देखें CCTV 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

भेलूपुर: वाराणसी में भेलूपुर थाना क्षेत्र की दुर्गाकुंड चौकी से 300 मीटर दूर एक महिला के साथ छिनैती हो गई। ई-रिक्शा से जा रही महिला से बाइक सवार दो युवक बैग छीनकर भाग गए। बदमाशों को पकड़ने के चक्कर में महिला चलती ई-रिक्शा से गिरकर घायल हो गई। वारदात पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

महिला ने तहरीर में बताया कि वह रविवार सुबह नोएडा से वाराणसी पहुंची थी। मालवीय चौराहे से घर जाने के लिए ई-रिक्शा बुक किया। पीड़िता ने बताया कि जब वह ई-रिक्शा से सनबीम हॉस्टल ब्रह्मनंद नगर तक पहुंची थी, तभी दो लड़के मेरे बगल से गुजरे और जबरदस्ती पर्स छीन कर भाग गए। ब्रह्मानंद कॉलानी निवासी प्रीति सिंह ने बताया मेरे बैग में 1 लाख 42 हजार रुपए, एटीएम और अन्य कागजात थे। वहीं इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पुलिस की टीम मामले की जांच में लग गई है। कॉलोनी में लगे आप-पास के सीसीटीवी को खंगाल रही है।

प्रीति सिंह ने बताया कि वह अपने बेटे का एडमिशन कराने के लिए नोएडा गई हुई थीं। शिवगंगा एक्सप्रेस से वह सुबह वाराणसी के मंडुआडीह स्टेशन पहुंची। वहां से उन्होंने से वह लंका चौराहा पहुंची। यहां से ई-रिक्शा बुक कर वह अपने घर जा रही थीं। उनके साथ उनका पुत्र भी था। वह जैसे ही अपने घर के करीब पहुंची, तभी दो बाइक सवार उनके बगल से गुजरे और उनके पर्स को लेकर भाग निकले। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने पर्स खींचा तो वह गिर भी गईं, उन्हें चोट भी आई। पुलिस कमिश्नर अशोक मुथा जैन ने बताया महिला सुबह टैक्सी से अपने घर जा रही थी, उनके पास एक पर्स था। कुछ अज्ञात लोगों ने उनके पर्स को छीन लिया। महिला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर FIR दर्ज कर ली गई है। टीम बदमाशों की तलाश में लगी हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...