NationalBJP और Shiv Sena कार्यकर्ता हुए आमने-सामने, Police ने किया बल का...

BJP और Shiv Sena कार्यकर्ता हुए आमने-सामने, Police ने किया बल का प्रयोग

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

महाराष्ट्रः संभाजी नगर में बीजेपी और उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए हैं। इस बीच पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया है। दरअसल उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे आज संभाजी नगर में रामा होटल में है और उनका संभाजी नगर में एक कार्यक्रम है। लेकिन बीजेपी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में आदित्य के होटल के बाहर इकट्ठा हो गए और और आदित्य के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। उनसे दिशा सालियान मौत मामले में आदित्य से जवाब मांग रहे थे।

बीजेपी के लोगों के इकट्ठा होने की सूचना मिलते ही उद्धव गुट के नेता आंबादास दानवे और कार्यकर्ता भी इकट्ठा हो गए और आमने-सामने नारेबाजी करने लगे। इसके बाद पुलिस से झड़प भी हुई और उसके बाद पुलिस ने लोगों को हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। दिशा सालियान दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर थीं। सालियान की 8 जून, 2020 को मुंबई में एक ऊंची इमारत से गिरने से मौत हो गई थी। कुछ दिनों बाद, 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत मुंबई में अपने आवास पर मृत पाए गए थे।

2021 में पुलिस ने दिशा सालियान की मौत की जांच बंद कर दी थी क्योंकि उन्हें कोई साजिश का सबूत नहीं मिला था। हालांकि, आरोपों के बीच, महाराष्ट्र सरकार ने दिसंबर 2023 में सालियान की मौत की जांच के लिए तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया। बता दें, आज से कुछ दिन पहले बीजेपी विधायक नितेश राणे ने दिशा सालियान की मौत को लेकर शिवसेना यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे पर निशाना साधा था और दावा किया था कि वह मामले में नेता की संलिप्तता के खिलाफ पुलिस को सबूत सौंपेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...