Himachalलोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा द्वारा जोर-शोर से तैयारी शुरू

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा द्वारा जोर-शोर से तैयारी शुरू

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित : लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा द्वारा जोर-शोर से तैयारी शुरू कर दी गई है। भाजपा के संगठनात्मक क्रियाकलापों को तेज करते हुए बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती के लिए विभिन्न अभियान शुरू किए गए हैं। मतदाता चेतना अभियान का आगाज करते हुए वीरवार को भाजपा के जिला कार्यालय में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। भाजपा के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलबीर चौधरी के नेतृत्व में इस अभियान को शुरू किया गया। इस मौके पर विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, पूर्व विधायक राजेश ठाकुर और एचपीएसआईडीसी के पूर्व उपाध्यक्ष रामकुमार भी मौजूद रहे। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष बलवीर चौधरी ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर कम से कम 50 मतदाता तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि इसी अभियान के तहत पांचों मंडलों में संयोजकों को नियुक्त करते हुए बूथ सशक्तिकरण अभियान का भी शुभारंभ किया गया है।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियां में नए शामिल होने वाले नाम को लेकर विशेष रूप से फोकस किया जा रहा है युवा मतदाताओं को मतदाता सूची में स्थान दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं को जागरूकता से काम करना होगा। इसके अतिरिक्त जिन बेटियों की शादी हो चुकी है या जिन लोगों की मृत्यु हो चुकी है उनके नाम मतदाता सूचियां से हटवाने को लेकर भी जागरूकता के साथ काम करने के निर्देश कार्यकर्ताओं को दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी को ग्रास रूट लेवल पर मजबूत किया जा रहा है और उसमें नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं तक सभी की भूमिका निश्चित की गई है। इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री शाम मिन्हास, राजकुमार पठानिया पांचो मंडलों के अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल ,रविंद्र द्विवेदी ,गुलविंदर गोल्डी, राजीव राजू बा चरणजीत शर्मा, एडवोकेट राजेश चौधरी ,एडवोकेट खड़क सिंह, धर्मेंद्र राणा ,विजय शर्मा, आईटी सेल जिला संयोजक चंदन कालिया, पांचो मंडलों के संयोजक वा सभी सदस्य बैठक में मजूद रहे |

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...