Himachalकांग्रेसी विचारधारा को खत्म करने के लिए बीजेपी अपना रही तरह-तरह के...

कांग्रेसी विचारधारा को खत्म करने के लिए बीजेपी अपना रही तरह-तरह के हथकंडे: रायजादा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

राहुल गांधी की सदस्यता खत्म किए जाने को लेकर कांग्रेस कर रही “जय भारत सत्याग्रह”

ऊना/सुशील पंडित : जिला अध्य्क्ष कांग्रेस राणा रंजीत सिंह के नेतृत्व में राहुल गांधी के समर्थन में राष्ट्रीय काल के आह्वान पर जय भारत सत्याग्रह ऊना के एम सी पार्क में किया गया। ऊना सदर के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ऊना ब्लॉक के अध्य्क्ष रविंदर सहोड  उपाध्यक्ष परवीन दुआ समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने  शिरकत की। आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रदद् करने के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश अनुसार कांग्रेस पार्टी सम्पूर्ण हिमाचल प्रदेश में “जय भारत सत्यग्रह” किया ।   जिसके चलते जिला कांग्रेस कमेटी ने ऊना में शहीद स्मारक के सामने सत्याग्रह किया।

पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की सांसद सदस्यता खत्म करवाने में बीजेपी ओछी राजनीति कर रही है। बात आज राहुल गांधी की नहीं है बात एक विचारधारा की है जिस विचारधारा ने इस देश को आजाद कराया उसी विचारधारा को आज खत्म करने के लिए बीजेपी तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। हम राहुल गांधी के साथ हैं और राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किए जाने का विरोध करते हैं।

इस मौके पर जिला प्रधान राणा रंजीत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार उद्योगपति अडानी को बचाने के लिए लोकतंत्र का गला घोंट रही है। राहुल गांधी सांसद में लगातर अडानी को लेकर सवाल कर रहे थे और उन्होने आरोप लगाए कि भाजपा भगोड़ों को बचा रही है। इसी के चलते उनकी सांसद सदस्यता रदद् कर दी गई। जोकि सरासर गलत है ओर आज उसी कड़ी में  सम्पूर्ण देश में कांग्रेस पार्टी “जय भारत सत्यग्रह” कर रही है। उसी के विरोध में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ओर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 15 से 20 अप्रैल के बीच जय भारत सत्याग्रह किया जा रहा है और आज उसी उपलक्ष्य हम सभी कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी  के समर्थन में जय भारत सत्याग्रह किया है।  इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी ऊना के पदाधिकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पदाधिकारी,जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्षा व पदाधिकारी व ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्षा व पदाधिकारी, जिला युवा कांग्रेस व ब्लॉक युवा कांग्रेस के पदाधिकारी व जिला सेवादल व सेवादल यंग ब्रिगेड एवं ब्लॉक सेवादल व ब्लॉक सेवादल यंग ब्रिगेड के पदाधिकारी, जिला व ब्लॉक इंटक के पदाधिकारी एवं एनएसयूआई ऊना के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...