NationalBJP ने पार्टी के MLA को जारी किया नोटिस

BJP ने पार्टी के MLA को जारी किया नोटिस

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बेंगलुरुः भाजपा ने पार्टी के नेताओं और विधायकों के खिलाफ कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। दरअसल, भाजपा की केंद्रीय अनुशासन समिति ने राज्य स्तरीय नेतृत्व के खिलाफ बोलने के लिए भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पाटिल को जारी नोटिस में कहा गया है कि राज्य स्तरीय पार्टी नेतृत्व के खिलाफ आपके निरंतर हमले और पार्टी निर्देशों की अवहेलना की खबरें सामने आ रही हैं। इसके साथ ही आप राजनीतिक और सार्वजनिक महत्व के सभी मामलों पर पार्टी के आधिकारिक रुख के विपरीत सार्वजनिक बयानबाजी सामने आई हैं।

पार्टी विरोधी रुख अपनाने की खबरें मीडिया के साथ-साथ विभिन्न पार्टी मंचों पर भी आ रही हैं। यह भी एक बड़ी चिंता का विषय है कि अतीत में कई बार कारण बताओ नोटिस जारी करने और आपके द्वारा अच्छे आचरण के आश्वासन के बावजूद, अनुशासनहीनता के कार्य बिना रुके जारी हैं। आपकी वरिष्ठता और पार्टी में लंबे समय से आपकी उपस्थिति को देखते हुए, केंद्रीय अनुशासन समिति ने आपके द्वारा पूर्व में प्रस्तुत स्पष्टीकरणों पर नरम रुख अपनाया है।

आपके द्वारा पार्टी नेताओं के खिलाफ लगाए गए झूठे एवं परोक्ष आरोप और राजनीतिक एवं सार्वजनिक महत्व के मामलों पर पार्टी के आधिकारिक रुख की अवहेलना, भाजपा के नियमावली के आर्टिकल 25 के ‘अनुशासन उल्लंघन’ के खंड (ए) एवं (एफ) में परिभाषित पार्टी अनुशासन का गंभीर उल्लंघन करते हैं। उनसे पूछा गया कि पार्टी को आपके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों नहीं करनी चाहिए। आपको अपना स्पष्टीकरण इस नोटिस की प्राप्ति से दस दिनों के भीतर देना है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...