BJP नेता के 6 वर्षीय बेटे को कार ने कुचला, मौत, वारदात CCTV में कैद

बलरामपुरः छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से एक वीडियो वायरल हुआ है। जहां एक कार सवार ने मासूम बच्चे को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल हुए बच्चे को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई।

बता दें कि पूर्व जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेता धीरज सिंहदेव के परिवार पर दुखों का पहाड़ टुट पडा। उनका 6 वर्षीय बेटा स्वतंत्र सिंहदेव उर्फ शुभ की वसुंधरा विहार कॉलोनी में एक कार हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार धीरज सिंहदेव अपनी पत्नी और बेटे सहित अपनी बहन के घर घूमने आए थे। रात करीब 10 बजे, जब वो घर लौटने की तैयारी कर रहे थे, तभी उनका बेटा घर के बाहर खेलते वक्त एक कार की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सारी घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। कार सवार बच्चे को कुचलकर मौके से फरार हो गया।

लेकिन परिजन तुरंत उसे पास के निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बिलासपुर के अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान बच्चे ने दम तौड़ दिया। घटना के बाद कॉलोनी वालों और भाजपा नेता के जीजा अभिषेक सिंह ने आरोपी ड्राइवर को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। इसके बाद उसे गांधीनगर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आगे कि जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक घटना के बाद से मृतक बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...