Himachalकांग्रेस सरकार पर माफिया को संरक्षण देने का भाजपा नेताओं ने लगाया...

कांग्रेस सरकार पर माफिया को संरक्षण देने का भाजपा नेताओं ने लगाया आरोप 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित: ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, पूर्व विधायक बलवीर चौधरी, पूर्व विधायक राकेश ठाकुर एवं एचपीएसआईडीसी के पूर्व अध्यक्ष प्रो. रामकुमार ने प्रदेश कांग्रेस सरकार पर माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के पहले दिन से लेकर आज दिन तक माफिया सरकार और प्रशासन के सिर पर बैठकर हर तरह की गोरखधंधे को अंजाम दे रहा है। उन्होंने कहा कि बात चाहे नकली शराब कांड की हो या फिर अवैध खनन की इसके अतिरिक्त अन्य किसी भी प्रकार की तस्करी की, सरकार और पुलिस माफिया पर लगाम लगाने में नकारा साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार के नुमाइंदे माफिया पर लगाम कसने के झूठे दावे करते फिर रहे हैं लेकिन वह जनता को यह क्यों नहीं बताते कि उनकी नाक तले से प्रदेश में नकली शराब का गोरख धंधा चलता रहा और नकली शराब बनाने के लिए स्प्रिट जैसी चीजें अवैध रूप से हिमाचल में सप्लाई की जाती रहीं, उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह से ठप होकर रह गए हैं और सरकार केवल मात्र आंकड़ों का मायाजाल पेज करके जनता को गुमराह करने में लगी है। कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा और पेंशनर पेंशन के लिए दर-ब-दर की ठोकरें खा रहे हैं। लेकिन सरकार सारे काम छोड़ कर केंद्र सरकार को कोसने में लगी है। भाजपा नेताओं ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में यदि कोई काम विकास का हो रहा है तो वह केवल मात्र केंद्र सरकार की प्रायोजित योजना मात्र है, जबकि मौजूदा प्रदेश सरकार के पास विकास कार्यों के लिए न तो कोई विज़न है और न ही उन कार्यों को सिरे चढ़ाने के लिए सरकार की जेब में कोई पैसा। भाजपा नेताओं ने कहा कि अवैध खनन का धंधा जोर-शोर से फल फूल रहा है हालत यह है कि नालागढ़ से एक अधिकारी के मित्र की जेसीबी को छुड़ाने के लिए खुद अधिकारी को जोड़-तोड़ करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जगह-जगह पर पंजाब की लॉटरी की दुकान में अवैध रूप से खुलवा दी गई हैं, प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से अवैध शराब के धंधे में माफिया चल जुड़े लोगों ने खूब पैसा कमाया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...