Himachalभाजपा  ने भारत विभाजन विभीषिका दिवस के संदर्भ में 14 अगस्त को...

भाजपा  ने भारत विभाजन विभीषिका दिवस के संदर्भ में 14 अगस्त को आयोजित किए जाने वाले कैंडल मार्च को लेकर रणनीति बनाई

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित : भारतीय जनता पार्टी शहरी इकाई की बैठक शहरी इकाई अध्यक्ष एवं पार्षद जनकराज खजांची की अध्यक्षता में की गई। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत विभाजन विभीषिका दिवस समृति के संदर्भ में 14 अगस्त को आयोजित किए जाने वाले कैंडल मार्च लेकर रणनीति बनाई। 14 मार्च को भारत का विभाजन कर पाकिस्तान के निर्माण को एक काले दिवस के रूप में याद किया जाता है। उसी के तहत भारतीय जनता पार्टी द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन करते हुए शहर में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कैंडल मार्च निकाला जाएगा। जिसमें विधायक सतपाल सत्ती समेत तमाम दिग्गज नेता शामिल होंगे। इसके साथ ही 15 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की रणनीति भी तय की गई। पार्टी कार्यकर्ताओं सहित आम नागरिकों को भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा वितरित किया गया है।
जिसे स्वतंत्रता दिवस के दिन हर घर की छत पर लहराया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी की शहरी इकाई के अध्यक्ष जनक राज खजांची जी कहा कि पार्टी हाई कमान द्वारा कुछ कार्यक्रमों का निर्धारण किया गया है जिन्हें निर्धारित समय पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने शहरी इकाई के तमाम कार्यकर्ताओं से भारत विभाजन विभीषिका  समृति दिवस के अवसर पर कैंडल मार्च में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह आवश्यक है कि भारत की वर्तमान युवा पीढ़ी को भारत के विभाजन के संदर्भ में तमाम सच्चाई का पता चले। इसके अतिरिक्त भारत के स्वतंत्रता दिवस को एक उत्सव के रूप में मनाने के लिए भी सभी युवाओं को प्रेरित किया जाएगा। बैठक में प्रदेश सचिव सुमित शर्मा, जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया , जिला उपाध्यक्ष नवीन पुरी, जिला सचिव बलविंदर गोलडी, जिला मीडिया प्रभारी विनय शर्मा ,नगर परिषद की अध्यक्ष पुष्पा देवी ,उपाध्यक्ष विनोद पुरी,पवन कपिला, महिला मोर्चा की शहरी अध्यक्ष रितु अशोत्रा,बाबा बलविंदर,संजीव साहनी,संदीप कश्यप,विकास शर्मा, वरुण मेहन,उर्मिला चौधरी, ममता कश्यप,सीमा दत्ता,अनिल सैणी, जय देव ठाकुर, विकास शर्मा,विकास पूरी, नवदीप कश्यप,सचिन ओहरी,राजीव वसिष्ट,शिव कपिल, नीरज जतिक,कमल चौधरी व अन्य पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...