NationalVande Bharat को हरी झंडी दिखाते ट्रेन के आगे गिरीं BJP विधायक,...

Vande Bharat को हरी झंडी दिखाते ट्रेन के आगे गिरीं BJP विधायक, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

इटावा: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आगरा और वाराणसी के बीच एक और नई वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ किया। वहीं इस ट्रेन के रूट इटावा पर भी लोगों ने इसका स्वागत किया, जहां पर इटावा सदर विधायका सरिता भदौरिया बाल-बाल बचीं। सदर विधायक सरिता भदौरिया इटावा रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने की होड़ में प्लेटफॉर्म से नीचे गिर गईं।

सदर विधायका सरिता भदौरिया आगरा से वाराणसी नई बंदे भारत ट्रेन को इटावा स्टेशन पर हरी झंडी दिखाने के कार्यक्रम में पहुंची थीं. वह प्लेटफार्म पर खड़ी होकर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा रहीं थीं, इसी दौरान धक्का-मुक्की के समय पैर फिसलने से रेलवे ट्रैक पर सदर विधायका सरिता भदौरिया गिर गई। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में ट्रेन के आगे से ट्रैक से वहां पर मौजूद लोगों ने उठाया। बता दें कि इटावा रेलवे स्टेशन पर वर्तमान समाजवादी पार्टी सांसद जितेंद्र दोहरे, पूर्व सांसद रामशंकर कठेरिया राज्यसभा सांसद गीता शाक्य समेत तमाम सपा-भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आगरा-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन आगरा से चलकर शाम 5:05 बजे टूंडला, शाम 6:05 बजे इटावा, 7:50 बजे कानपुर और 11:55 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वहीं वापसी में यह गाड़ी रात 12:30 बजे आगरा के लिए रवाना की जाएगी जो सुबह 8 बजे तक आगरा पहुंचेगी। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार आगरा से वाराणसी वंदे भारत ट्रेन का नियमित संचालन शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन होगा, हालांकि अभी तक इसके लिए शेड्यूल और किराये का नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...