Delhi में AAP Party की मीटिंग को लेकर BJP MLA Manjinder Sirsa का आया बयान, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः दिल्ली में भाजपा ने 48 सीटों पर जीत हासिल करके राजधानी पर कब्जा कर लिया है। वहीं पंजाब में दिग्गज नेता प्रताप सिंह बाजवा ने आप पार्टी के 30 विधायकों के कांग्रेस के संपर्क में होने का दावा किया है। जिसके बाद अब अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित मंत्रियों और विधायकों को कल पटियाला हाउस में मीटिंग के लिए बुलाया है। दरअसल, प्रताप बाजवा के बयान के बाद अब पंजाब में राजनीति गरमा गई है। दूसरी ओर भाजपा विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि दिल्ली चुनाव हारने के बाद अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के विधायकों की मीटिंग बुलाई है।

उन्होंने कहा कि रिपोर्ट्स के मुताबिक केजरीवाल अब भगवंत मान को सीएम पद से हटाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में भाजपा विधायक ने आरोप लगाते हुए कहा कि वे महिलाओं को एक हजार रुपए देने का वादा पूरा करने में विफल रहने, नशाखोरी रोकने में असफल रहे और पंजाब की स्थिति को और खराब करने को लेकर हटाया जा सकता है। वहीं उन्होंने इस मामले को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री को सर्तक रहने की अपील की है। पंजाब में सीएम के सपने केजरीवाल द्वारा देखे जा रहे है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग ऐसा कभी नहीं होने देंगे।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...