पाकिस्तानी गाने पर डांस को लेकर ट्रोल हुई BJP MP Kangana Ranaut, देखें वीडियो

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को लेकर दिया बयान

नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद देश-विदेश की राजनीति गरमाई हुई है। वहीं फिल्म अभिनेत्री व भाजपा सांसद कंगना रनौत एक बार फिर से विवादों में घिर गई। सीजफायर के अगले दिन जयपुर में पाकिस्तानी गाने पर डांस कर उसका वीडियो अपलोड किए जाने के मामले में कांग्रेस पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा है कि इससे गलत संदेश गया है। देश की सेना जब पाकिस्तान के खिलाफ लड़ रही थी तो बीजेपी की सांसद पाकिस्तानी गाने पर डांस कर रही थी। प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा, “बीजेपी सांसद कंगना की वजह से हमारी किरकिरी और बदनामी हो रही है, लेकिन वह बीजेपी की रोल मॉडल और आइडियल हैं, इसलिए बीजेपी को इस पर जवाब देना चाहिए।” उनके मुताबिक कंगना ने फिल्म में इंदिरा गांधी का रोल तो किया, लेकिन उनकी थोड़ी आदतें भी अपना लेती तो ऐसे डांस की जरूरत नहीं पड़ती। खाचरियावास ने कहा कि कंगना को लेकर अब तो पाकिस्तान के लोग भी मजे ले रहे हैं। दूसरी ओर कंगना रनौत द्वारा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली गई थी। जिसके बाद हंगामा खड़ा हो गया। पोस्ट में कंगना ने भारत में एप्पल फोन के निर्माण को लेकर ट्रंप द्वारा दिए गए बयान की आलोचना की थी। दरअसल, ट्रंप ने वीरवार को कहा था कि मैं नहीं चाहता कि भारत में एप्पल फोन बनाए जाएं। मैंने एप्पल के सीईओ टिम कुक को कहा है कि निर्माण अमेरिका में हो। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना ने एक तीखा पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने ट्रंप की सोच को गैर-जिम्मेदार और सीमित दृष्टिकोण वाला बताया। पोस्ट प्रसारित होने के बाद भाजपा नेतृत्व इससे असहज नजर आया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कंगना को व्यक्तिगत रूप से फोन कर समझाया कि एक सांसद के रूप में उन्हें अंतरराष्ट्रीय नेताओं पर सार्वजनिक रूप से टिप्पणी करने से बचना चाहिए, खासकर जब वह पार्टी की प्रतिनिधि भी हों। इसके बाद कंगना ने पोस्ट को डिलीट कर दिया और एक सफाई देते हुए लिखा कि मैंने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर वह पोस्ट हटाया है। मैं पार्टी की मर्यादा का पालन करती हूं। इस बीच, कंगना की एक इंस्टाग्राम रील भी विवादों में घिर गई है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...