Himachalहरियाणा विस चुनाव में भाजपा ने लगाई जीत की हैट्रिक:दविंदर भुट्टो

हरियाणा विस चुनाव में भाजपा ने लगाई जीत की हैट्रिक:दविंदर भुट्टो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हिमाचल की झूठी गारंटियों को लेकर हरियाणा पहुंचे थे सीएम, जनता ने नहीं किया विश्वास

ऊना/ सुशील पंडित: हरियाणा की जनता ने कांग्रेस की झूठी गार्ंटियो पर जोरदार तमाचा मारकर भाजपा की जीत के आंकड़े को 50 पार करवाया है। इससे यह दर्शाता है कि देश में अब कांग्रेस पार्टी लुप्त होने की कगार पर पहुंच चुकी है और अब देश की जनता केवल प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के साथ आगे बढ़ने की शपथ ले चुकी है। कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंद्र भुट्टो ने बंगाणा में मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिस प्रकार हिमाचल के मुख्य मंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू अपनी झूठी गारंटियों को बैग में डाल कर हरियाणा के विस चुनावों में मंच से आर्चर करने गए थे, राज्य के मुख्य मंत्री को ऐसा लग रहा था कि मेरी झूठी गारंटियों का भाव और बढ़ेगा लेकिन हरियाणा शिक्षा के क्षेत्र में संपूर्ण देश में तीसरे स्थान पर है और हरियाणा की देव तुल्य जनता ने कांग्रेस की झूठी गारंटियों पर नेताओं को ऐसा तमाचा मारा, कि भाजपा की जीत का आंकड़ा 50 तक पहुंच गया।

भुट्टो ने कहा कि आज देश भाजपा की नीतियों के साथ चल रहा है क्योंकि भाजपा कभी भी चुनावी समय में झूठी की गारंटी नहीं देती है और जो भी चुनावी वादे करती है उन्हे पूरा भी करती है। भुट्टो ने कहा कि जिस प्रकार हिमाचल में कांग्रेस ने झूठी गारंटियों के सहारे सत्ता हासिल की थी आज पौने दो वर्षो में राज्य सरकार का दिवालिया निकल चुका है और हिमाचल में बिकास कार्य ठप्प पड़े है। राज्य सरकार की कोई गारंटी पूरी नहीं हुई है।

भुट्टो ने कहा कि जब हरियाणा में चुनाव थे तो राज्य के मुख्य मंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू उन झूठी गारंटियों को लेकर हरियाणा के जिस भी विस क्षेत्र में प्रचार करने गए थे उस विस क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी आखिरी नंबर पर आया है। हमने हरियाणा में देखा था कि जनता को कांग्रेस के प्रति कितना आक्रोश हैं।  हरियाणा और हिमाचल की सीमा एक है हिमाचल में पौने दो वर्षो में सुक्खू सरकार ने कितने वादे पूरे किए हैं यह हरियाणा की जनता को पता था।

भुट्टो ने कहा कि अब देश में कही भी चुनाव हों जनता को पता चल चुका है कि कांग्रेस की खटाखट,फटाफट सब झूठ का पुलिंदा है और केवल मात्र भाजपा ही एक विकल्प है जो केवल बिकास पर विश्वास रखती है। भुट्टो ने राज्य सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि झूठ की हांडी केवल एक बार चढ़ सकती हैं। लेकिन अगर झूठ पर झूठ बोलना शुरू करोगे तो जनता ऐसा तमाचा मारेगी। कि जिंदगी में सत्ता से सदा के लिए दूर हो जाएंगे और अब कांग्रेस पार्टी को जनता देश के हर राज्य से नकार रही है। क्योंकि कांग्रेस  पार्टी झूठ के अलावा कुछ और नहीं जानती और इसका उदाहरण राज्य की सुक्खू सरकार है। जिन्होंने दस गारंटियों के साथ राज्य में सत्ता ली थी। लेकिन एक ही गारंटी पूरी नहीं की है। इस मौके पर जिला पार्षद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा,जिला भाजपा उपाध्यक्ष बलराम बबलू,राज्य भाजपा कार्यकारणी सदस्य संतोष सैनी के अलावा अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...