Himachalभाजपा विकास के मुद्दे को लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी:सती

भाजपा विकास के मुद्दे को लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी:सती

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/ सुशील पंडित : भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी बुधवार को जिला मुख्यालय के जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह में जुटी। जिला बैठक के दौरान वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती विशेष रुप से उपस्थित रहे जबकि बैठक की अध्यक्षता पार्टी जिला अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा ने की। पार्टी के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सह प्रभारी सुमित शर्मा ब जिला प्रभारी विनोद ठाकुर ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बातचीत करके फीडबैक लिया। बैठक के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की गतिविधियों और कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। जबकि विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 5 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला में प्रस्तावित दौरे को लेकर भी रणनीति बनाई गई। इस मौके पर वित्त आयोग अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश आ रहे हैं, ऐसे में बिलासपुर में उनका भव्य स्वागत होगा और जिला से भी हजारों की संख्या में कार्यकर्ता रैली में भाग लेने के लिए बिलासपुर जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एम्स का लोकार्पण करने के लिए पहुंच रहे हैं।
ऐसे में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई द्वारा भव्य जनसभा का आयोजन करने का फैसला लिया गया है। इस जनसभा में जिला से कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। सतपाल सत्ती ने कहा कि इसके अतिरिक्त भी केंद्र से कई बड़े नेता हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर आने वाले हैं उन तमाम दौरों को लेकर भी चर्चा की गई है। वहीं विभिन्न कार्यक्रमों को अमलीजामा पहनाने के लिए पार्टी के पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी गई है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कस लें।
भाजपा विकास के मुद्दे को लेकर चुनाव मैदान में उतर रही है और प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में समग्र विकास किया गया है। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि कांग्रेस के पास ना तो कोई नीति है ना ही नेता कांग्रेस के अंदर इस वक्त भगदड़ मची हुई है। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पूरी तरह से हाशिए जा चुकी है। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को प्रदेश और केंद्र सरकार की जन हितैषी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष पाहुलाल भारद्वाज, नवीन पुरी कुलदीप संधू, जिला सचिव राजिंदर मलांगड़ मास्टर रामचंद्र, नरेंद्र राणा, कुसुम लता हरोली विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी यशपाल राणा, महिला मोर्चा  अध्यक्ष प्रमिला ठाकुर, ओबीसी मोर्चा  जिलाध्यक्ष जय देव खट्टा, अनुसूचित मोर्चा  अध्यक्ष सुरम सिंह, युवा मोर्चा  अध्यक्ष कमल सैनी ,हरोली मंडल अध्यक्ष गुरविंदर गोल्डी, गगरेट मंडल  अध्यक्ष सतपाल सिंह, चिंतपूर्णी मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह, कुटलैहड़ मंडल  अध्यक्ष मास्टर तरसेम लाल, और मंडलों के महामंत्री, मोर्चे और प्रकोष्ठ के पदाधिकारी इस बैठक में मौजूद रहे

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...