Himachalभाजपा का इतिहास वायदा खिलाफी: सीमा शर्मा

भाजपा का इतिहास वायदा खिलाफी: सीमा शर्मा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/ सुशील पंडित : भाजपा का इतिहास वायदा खिलाफी से शुरू हुआ और आज भी उसी नक्शे कदम पर भाजपा  चल रही हैं यह बात ऊना ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि अगर पूर्व भाजपा सरकार ने सही दिशा में कार्य किया होता तो आज भाजपा नेताओं को गोबर उठाने की नौबत नहीं आती। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए आधे-अधूरे विकास कार्यों का लोकार्पण कर ढिंढोरा पीटती रही। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को लोकतांत्रिक ढांचे पर भरोसा नहीं है, बिना कुछ किए-धरे अपना ही एक छत्र- सम्राज्य देखना चाहते हैं। लोकतंत्र के मंदिर में बैठ कर देश की सुरक्षा के मामलों में सवालों से बचने के लिए विपक्षी सांसदों का निलंबन करना बहुत ही निंदनीय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आपदा के दौरान जिस तरह भाजपा नेताओं ने किनारा किया वो बहुत ही शर्मसार है। आपदा से पीड़ित और प्रभावित लोगों को सहारा देने मौजूदा मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू ने केंद्र से कोई भी विशेष मदद न मिलने के बाबजूद 4500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री, सरकार के सभी मंत्री और विधायक आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सुविधाएं बहाल करवाने के लिए फील्ड में डटे रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा को आपदा में प्रदेशवासियों की चिन्ता नहीं थी लेकिन कांग्रेस पार्टी के चुनावी गारंटियों की चिंता सताती रही। उन्होंने कहा कि सत्ता परिवर्तन के  बाद कुछ लोगों के लूट-खसोट बंद हो गई है। इसलिए प्रदर्शनों से सरकार पर दबाव बनाने का असफल प्रयास करने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि सरकार ने विपक्ष के हाथ में गोबर और खाली बर्तन उठवाएं हो। उन्होंने कहा कि शायद ऐसा करने से भाजपा नेताओं को किसान और आम आदमी का दर्द समझ आ जाए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...