NationalOxygen Cylinder लगाते समय हुआ Blast, दंपति सहित 6 की मौत

Oxygen Cylinder लगाते समय हुआ Blast, दंपति सहित 6 की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : बुलंदशहर में ऑक्सीजन सिलेंडर एक परिवार के लिए काल बन गया। जानकारी के अनुसार गत रात 8 बजे ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया। धमाका इतना तेज था कि दो मंजिला मकान ध्वस्त हो गया। घटना के समय 19 लोग मौजूद थे। हादसे में पति-पत्नी समेत 6 लोगों की मौत हुई है।

 मृतकों की पहचान राजुद्दीन (58), पत्नी रुखसाना (45), बेटा 26 वर्षीय आस मोहम्मद, बेटा सलमान (11), बेटी तमन्ना (24) और नवासी हिफजा (3) शामिल हैं। इन्हें अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने मलबे से 8 लोगों को निकाला। दरअसल गुलावठी रोड की आशापुरी कॉलोनी में निवासी राजुद्दीन की पत्नी रुखसाना की तबीयत खराब चल रही थी।

वह एक निजी अस्पताल में भर्ती थी। गत शाम को उसे अस्पताल से घर में शिफ्ट किया गया। घर आने के बाद रुखसाना को सांस लेने में समस्या होने लगी।  इस पर परिजन घर पर ही ऑक्सीजन सिलेंडर लगाने लगे। सिलेंडर सेट नहीं हुआ और अचानक सिलेंडर में विस्फोट हो गया। सुबह सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। शवों को देखते ही परिवार में कोहराम मच गया।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...