Himachalखंड विकास अधिकारी ऊना ने किया विभिन्न पंचायतों का निरीक्षण

खंड विकास अधिकारी ऊना ने किया विभिन्न पंचायतों का निरीक्षण

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित :  गत दिनों जिला ऊना में हुई भारी बरसात के कारण विकासखंड ऊना में चल रहे राहत कार्यो का जायजा लेने के लिए खंड विकास अधिकारी किशोरी लाल वर्मा ने विकास खंड ऊना की विभिन्न पंचायतों का निरीक्षण किया।उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत चडतगढ़ में हाल ही में श्मशान घाट में हुए जलभराव के कारण आई समस्या के निपटारे हेतु तथा साथ लगते नाले में बनी पुरानी पुलियां एवं नाले की सफाई बड़ी मशीनों से करवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी एवं पंचायत के अन्य प्रतिनिधि व स्थानीय जनता भी मौके पर उपस्थित रहे। उन्होंने खंड विकास कार्यालय के कनिष्ठ अभियंता अरुण लट्ट व सचिव ग्राम पंचायत को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इसके उपरांत अन्य ग्राम पंचायतों जनकौर, कुठार खुर्द, रामपुर आदि में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का भी जायजा लिया गया।उन्होंने ग्राम पंचायत चलोला में क्षतिग्रस्त पुलियां व सड़क का भी निरीक्षण किया जिसमें पंचायत प्रधान सौरभ ठाकुर व अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। उन्होंने शीघ्र ही इस पुलियां को ठीक करने के निर्देश दिए। पंचायत द्वारा  आश्वस्त किया गया कि शीघ्र ही इस रास्ते को खोल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी क्षेत्रीय कर्मचारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों को सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार तुरंत  रास्ते और घरों को नुक्सान से बचाने हेतु निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू किए जाएं जिसके लिए कार्यों की स्वीकृति बाद में ली जा सकती है। उन्होंने कहा कि सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाएं ताकि पुनः ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...