Himachalरावमापा अजौली में खंड स्तरीय जागरूकता शिविर आयोजित

रावमापा अजौली में खंड स्तरीय जागरूकता शिविर आयोजित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत समेकित बाल विकास परियोजना ऊना के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अजौली में मासिक धर्म स्वच्छता तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत खंड स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जागरूकता शिविर की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह दयाल ने की। 

इस दौरान उन्होंने बच्चों को मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में जानकारी दी तथा बच्चियों को उनके खाने-पीने और महामारी के दिनों में किस चीज का ध्यान रखना चाहिए उसके बारे में अवगत करवाया। उन्होंने पोषण के ऊपर जोर देते हुए बच्चों को समझाया कि अगर हमारा खान-पान सही रहेगा तो बच्चों में एनीमिया की कमी दूर होगी। 
बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप दयाल ने कहा कि सुदृढ़ नींव के लिए उचित पोषण आवश्यक होता है। कुपोषण मुक्त भारत की परिकल्पना साकार करने के लिए सभी तक उचित पोषण पहुंचाना आवश्यक है। इस दिशा में महिला एवं बाल विकास के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका अहम है। पोषण अभियान का मूल उद्देश्य किशोर, किशोरी, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को निर्धारित पोषण के विषय में जागरूक बनाना तथा उन्हें उचित पोषण उपलब्ध करवाना है। उन्होंने बच्चों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा लड़कियों को अच्छा स्पर्श और बुरा स्पर्श के बारे में जानकारी दी। 
उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों की सफलता के लिए जहां जन-जन का सहयोग आवश्यक है वहीं जनप्रतिनिधियों, स्कूल प्रबंधन समितियों, सरकारी विभागों, सामाजिक संगठनों तथा समस्त सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र की समावेशी भागीदारी अपेक्षित है। 
स्कूल के प्रधानाचार्य कंचन वाला ने भी बच्चों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के बारे में जानकारी दी। जागरूकता शिविर में बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शालिनी कक्षा नौवीं, दूसरा स्थान निहारिका कक्षा आठवीं तथा तीसरा तन्वी कक्षा नौवीं ने प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट देकर सन्मानित किया गया।
इस अवसर पर शिविर में आयुर्वेदिक विभाग से डॉ निशा ठाकुर, पर्यवेक्षक मीनू वाला, संतोष कुमारी, कुलवीर कौर, नरेश देवी, नानकी देवी, पोषण ब्लॉक कोऑर्डिनेटर गुरमुख सिंह, स्कूल के अध्यापक सुनील मेहता व अध्यापिका नीलम चब्बा, वार्ड पंच मधु बाला तथा रीटा देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व अन्य उपस्थित रहे।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...