ऊना/सुशील पंडित : टीम ऊना ब्लड सर्विस एनजीओ द्वारा 26 फरबरी 2023 को ss हॉस्पिटल रक्कड़ कॉलोनी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया ।टीम के अध्यक्ष लवीश कपिला ने बताया की शिविर में बाबा अमरजोत सिंह बेदी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की ओर अपना रक्तदान किया।इस शिविर में लगभग 85 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।टीम द्वारा हर तीन महीने बाद रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है।टीम के उपाध्यक्ष रमन दरोच ने बताया की एस एस हॉस्पिटल में डॉक्टर सत्येंद्र सिंह द्वारा हड्डियों का फ्री हेल्थ चेकअप कैंप भी लगाया गया। जिसमे 52 मरीजों का फ्री चेकअप किया गया।डॉक्टर सत्येंद्र सिंह द्वारा हॉस्पिटल में जरूरतमंद मरीजों का फ्री में इलाज किया जाता है।हॉस्पिटल में हिमकेयर और आयुष्मान कार्ड से फ्री इलाज किया जाता है।एनजीओ द्वारा जरूरतमंद बहनों को शादी में राशन सामग्री,ब्लड, बच्चो की पढ़ाई का खर्चा, मरीजों का इलाज करवाया जाता है।टीम के सभी साथी 24 घंटे सेवा के लिए हमेशा तैयार रहते है।इस कैंप में गैरी,विकास ठाकुर,सूरज,परमवीर,नेहा, सुनैना, रजनी, अश्वनी,पूजा, ज्योति ,कृतिका, सरोज, मोहित, आशीष, अखिल, निखिल, जग्गी, प्रभजोत का मुख्य रूप से सहयोग रहा।
