Himachalपंजाब के सीएम भगवंत मान, योगी सहित कई नेताओं का अकाऊंट से...

पंजाब के सीएम भगवंत मान, योगी सहित कई नेताओं का अकाऊंट से हटा Blue Tick, नवजोत सिद्धू का बरकरार, जानें मामला 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस, कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा और पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया गया है। माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने गुरुवार देर रात ये कार्रवाई की है। हालांकि पंजाब कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार नवजोत सिंह सिद्धू के ट्विटर अकाउंट पर अभी ब्लू टिक बरकरार है।

एलन मस्क के ऐलान के बाद हुई कार्रवाई

बता दें कि ट्विटर कंपनी के मालिक एलन मस्क पहले ही ऐलान कर दिया था कि जिन ट्विटर अकाउंट्स यूजर्स ने पेड सब्सक्रिप्शन नहीं लिया उनका ब्लू टिक 20 अप्रैल के बाद हटा दिया जाएगा। मस्क ने कहा था कि अगर अगर ब्लू टिक चाहिए तो मंथली चार्ज देना जरूरी है। अपनी घोषणा के अनुसार अब मस्क ने जिन ट्विटर अकाउंट्स यूजर्स ने पेड सब्सक्रिप्शन नहीं लिया था उनका ब्लू टिक हटा दिया है।

ब्लू टिक के लिए देने होंगे इतने रुपए

भारत में अगर अपने ट्विटर अकाउंट्स पर ब्लू टिक बरकरार रखना है तो हर महीने  900 रुपये का सब्सक्रिप्शन चार्ज देना होगा। इसके अलावा ट्विटर अकाउंट्स  को लैपटॉप/डेस्टॉप पर यूज करने वाले  यूजर्स को 650 रुपए भुगतान करना होगा। जिनके ट्विटर अकाउंट्स से ब्लू टिक हट गया है वह भी ये सब्सक्रिप्शन चार्ज  देकर वापस ब्लू टिक ले सकते है।

पहले फ्री होता था ब्लू टिक

आपको बता दें कि पहले ब्लू टिक फ्री होता था, सेलिब्रिटीज, पॉलिटिकल लीडर्स, बड़े पत्रकार और इंफ्लूएंशर को  ब्लू टिक अपने आप दे दिया जाता था। लेकिन जब एलन मस्क के ट्विटर को खरीदा तो इसके बाद काफी बदलाव किए गए। मस्क के द्वारा ब्लू टिक का चार्ज लेने की घोषणा की गई। वहीं ब्लू टिक हटाए जाने को लेकर पंजाब के किसी नेता कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन सोशल मीडिया पर चर्चाएं जोरों पर है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...