Blog

  • Punjab News: 2 कारों में हुई टक्कर में मां और 3 माह की बेटी की मौत

    Punjab News: 2 कारों में हुई टक्कर में मां और 3 माह की बेटी की मौत

    पटियालाः नाभा के पास बैठे बीड़-दोसांझ के पास दर्दनाक हादसा की घटना सामने आई है। जहां भीषण 2 कारों की टक्कर में एक मां और 3 महीने की बच्ची की मौत हो गई। वहीं इस घटना में एक छोटी बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। मामले की जानकारी देते हुए गुरपिंदर सिंह ढींडसा ने बताया कि पूरा परिवार स्पेन से आ रहे बड़े भाई को लेने जा रहा था। इस दौरान रास्ते में 2 कारों की आपस में टक्कर हो गई।

    हादसे में अमनप्रीत कौर (30), पत्नी अमरित सिंह, और उनकी 3 महीने की छोटी बेटी अर्जोई सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि भतीजी अवनीत कौर (10) गंभीर रूप से घायल हुई है। उसे नाभा के सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने पटियाला रेफर कर दिया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार के बयान दर्ज करके बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • रिहायशी इलाके में बने रुई के गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    रिहायशी इलाके में बने रुई के गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    नागौरः शहर की व्यास कॉलोनी में बीती देर रात एक रिहायशी मकान की ऊपरी मंजिल पर बने रुई और हैंडीक्राफ्ट गोदाम में आग लगने का मामला सामने आया है। आग एसी में शॉर्ट सर्किट होने से लगी जो देखते ही देखते विकराल रूप में बदल गई। हादसे में लाखों रुपए की मशीनें और कच्चा माल जलकर नष्ट हो गया। सूचना पर दमकल पहुंची और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार, कैलाश अग्रवाल के 3 मंजिला मकान की दूसरी मंजिल पर लगे एयर कंडीशनर में शॉर्ट सर्किट हुआ था। इसी दौरान चिंगारी से घर में आग लग गई जो तेजी से फैलते हुए तीसरी मंजिल पर बने प्लास्टिक, हैंडीक्राफ्ट और रुई के गोदाम तक पहुंच गई। ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग की लपटें तेज होती चली गईं। आग इतनी तेज थी कि उसकी लपटें आसपास के मकानों को भी छूने लगीं। इससे पूरे इलाके में भय का माहौल बन गया और लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलने पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। संकरी गलियों और भीड़ के कारण बचाव कार्य में परेशानी आई। करीब 90 मिनट की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गोदाम में हवा से भरा एक भारी कंप्रेसर भी रखा हुआ था। यदि आग उस तक पहुंच जाती और कंप्रेसर फट जाता, तो पूरी कॉलोनी इसकी चपेट में आ सकती थी। समय रहते आग बुझने से बड़ा हादसा टल गया। आग से मकान की दीवारों में गहरी दरारें आ गई हैं। इससे भवन की मजबूती को लेकर खतरा बना हुआ है। प्रशासन की ओर से स्थिति का आकलन किया जा रहा है।
  • Punjab News: विवादों में फंसे Singer Prem Dhillon, DGP और SSP को दी शिकायत, देखें वीडियो

    Punjab News: विवादों में फंसे Singer Prem Dhillon, DGP और SSP को दी शिकायत, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाबी गायक प्रेम ढिल्लों की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, सोशल मीडिया पर काले पैकेट के साथ गायक की एक वीडियों सामने आई थी। कहा जा रहा हैकि काले पैकेट में अफीम है। जिसको लेकर अब गायक के खिलाफ काउंसिल ऑफ लॉयर्स के चेयरमैन और सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट वासु रंजन शांडिल्य ने एफआईआर दर्ज करने के लिए डीजीपी और एसएसपी चंडीगढ़ को लिखित शिकायत भेजी है। यह शिकायत चंडीगढ़ के एक कार शोरूम से वायरल हुए उस वीडियो के आधार पर की गई है, जिसमें कहा जा रहा है कि प्रेम ढिल्लों के पास सरेआम भारी मात्रा में अफीम नजर आ रही है।

    *ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ :-* ਅਫੀਮ ਵਾਲੀ ਵੀਡੀਓ ਨੇ ਵਧਾਇਆ ਵਿਵਾਦ, ਗਾਇਕ ਪ੍ਰੇਮ ਢਿੱਲੋਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰੀ ਦੀ ਮੰਗ

    आरोप है कि चंडीगढ़ के एक कार शोरूम में सिंगर अफीम के पैकेट के साथ दिखाई दिए हैं। इसका वीडियो खुद सिंगर ने शेयर किया है। संस्था के चेयरमैन ने सिंगर पर केस दर्ज कर अरेस्ट करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर 24 घंटे में सिंगर के खिलाफ एक्शन नहीं हुआ तो वह पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका करेंगे। चेयरमैन ने पुलिस से यह भी मांग की है कि यह जांच की जाए कि सिंगर के पास अफीम कहां से आई और इसका स्रोत क्या है। जब पंजाब में एंटी-ड्रग अभियान चल रहा है, ऐसे में इस तरह के लोग युवाओं को गुमराह कर रहे हैं। शांडिल्य ने कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर कार्रवाई नहीं हुई, तो वह पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की शरण लेंगे। चेयरमैन ने यह भी कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि सिंगर को पुलिस सुरक्षा मिली हुई है। संभव है कि पुलिस सुरक्षा की आड़ में सिंगर नशे के कारोबार में लिप्त हो। ऐसे में लगभग 300–400 ग्राम अफीम कैसे इकट्ठा हुई, इसकी भी जांच होनी चाहिए। साथ ही, सिंगर के साथ मौजूद अन्य लोगों की भी जांच की जाए। उक्त वीडियो की तत्काल जांच और कार्रवाई की आवश्यकता है क्योंकि यह प्रथम दृष्टया एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत गंभीर संज्ञेय अपराधों का खुलासा करता है। भारत पहले से ही नशीले पदार्थों की समस्या के कारण एक महत्वपूर्ण चरण से गुजर रहा है, और प्रभावशाली सार्वजनिक हस्तियों द्वारा नशीले पदार्थों का कोई भी महिमामंडन या कब्जा युवा दिमाग पर खतरनाक और अपरिवर्तनीय प्रभाव डालता है, जो कानून के शासन और सामाजिक व्यवस्था को कमजोर करता है।
  • Jalandhar News: टला बड़ा हादसा, टांडा फाटक पर बेकाबू हुआ ओवरलोड ट्रक, देखें वीडियो

    Jalandhar News: टला बड़ा हादसा, टांडा फाटक पर बेकाबू हुआ ओवरलोड ट्रक, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर के टांडा रोड़ फाटक पर बड़ा हादसा होने से टल गया। जहां सुबह 9 बजे ट्रकों की एंट्री बंद होने के बावजूद शहर के मुख्य बाजारों में आ रहे है। यही कारण है कि आज बड़ा हादसा होने से उस समय टल गया, जब टांडा फाटक पर ओवरलोड ट्रक बेकाबू हो गया। गनीमत यह रही कि ट्रक किसी वाहन के ऊपर नहीं पलटा, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि टांडा फाटक के ट्रैक पर गाड़ी आने को लेकर कर्मी द्वारा फाटक को बंद किया जा रहा था। इसी दौरान ओवरलोड ट्रक आ गया और फाटक के पास ही बेकाबू हो गया। जिसके कारण सड़क पर टेडा हो गया।

    जिसके बाद अब क्रेन की मदद से ट्रक को फाटक के पास से हटाया जा रहा है। इस मामले को लेकर व्यापारियों में रोष भी पाया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए व्यापारी ने बताया कि ट्रक चालक नकोदर रोड या कपूरथला रोड जाने के लिए शॉर्ट कट रास्ता टांडा फाटक की ओर से लेते है। लेकिन ट्रक चालकों के शार्ट कट रास्ता अपनाने के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। हाल ही में रेलवे ट्रैक पर ईंटों से भरी ट्राली फंस गई थी, जिसके कारण ट्रेनों का आवगमन रूक गया था। दरअसल, उस समय ट्राली का जैक टूटने के कारण हादसा हुआ था।

    गनीमत यह रही थी कि उस समय भी कोई जानी नुकसान नहीं हुआ था। बता दें कि 8 से 10 साल पहले भी ओवरलोड ट्रक के कारण कई लोगों की जान चली गई थी। इस दौरान ट्रक की ब्रेक फेल होने से बंद फाटक पर खड़े वाहनों से ट्रक की टक्कर हो गई थी और इस हादसे में फाटक को तोड़ते हुए वाहन रेलवे ट्रैक पर जन शताब्दी ट्रेन की चपेट में आ गए थे। ऐसे में व्यापारियों का कहना है कि प्रशासन आंखे मूंद कर बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। यही कारण है कि ट्रकों की मुख्य बाजार में आवाजाही पर रोक नहीं लगाई जा रही।

  • सज्जन कुमार को कोर्ट से बड़ी राहत, इस मामले में हुए बरी

    सज्जन कुमार को कोर्ट से बड़ी राहत, इस मामले में हुए बरी

    नई दिल्लीः 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े एक अहम मामले में नामजद रहे सज्जन कुमार को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने जनकपुरी और विकासपुरी में हुई हिंसा से जुड़े मामले में उन्हें बरी कर दिया है। कोर्ट ने इस मामले में उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों की पुष्टि न होने के चलते फैसला सुनाया है। यह मामला कांग्रेस के एक नेता द्वारा दर्ज कराए गए आरोपों के आधार पर सामने आया था, जिसे एसआईटी ने 2015 में खोला था और केस दर्ज किया गया था। आरोप था कि 1984 के दंगों के दौरान सज्जन कुमार की कथित भूमिका जनकपुरी और विकासपुरी क्षेत्र में हिंसा भड़काने में रही थी। हालांकि, सुनवाई के दौरान अदालत में पेश किए गए साक्ष्यों और गवाहों के बयानों का गहन परीक्षण किया गया। कोर्ट ने पाया कि अभियोजन पक्ष आरोपों को ठोस सबूतों के साथ साबित करने में असफल रहा।

    Read in English:- Delhi Court Clears Sajjan Kumar in 1984 Riot Case Linked to West Delhi Areas

    सज्जन कुमार के वकील ने अदालत में दलील दी कि उनके मुवक्किल की दंगों में किसी भी तरह की कोई संलिप्तता नहीं थी। उन्होंने कहा कि सज्जन कुमार न तो किसी हिंसक भीड़ का हिस्सा थे और न ही उन्होंने किसी प्रकार से दंगा भड़काने में भूमिका निभाई। बचाव पक्ष ने यह भी तर्क दिया कि यह मामला राजनीतिक दुर्भावना के चलते आगे बढ़ाया गया।

    वहीं, सज्जन कुमार ने अदालत में अपने बयान में गवाहों के दावों को झूठा और राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा था कि 1984 के दंगों के दौरान वे न तो किसी हिंसा में शामिल थे और न ही किसी भीड़ का नेतृत्व किया। उन्होंने खुद को पूरी तरह निर्दोष बताते हुए किसी भी अपराध से इनकार किया। अदालत ने सभी पक्षों को सुनने के बाद सज्जन कुमार को जनकपुरी और विकासपुरी हिंसा मामले में बरी करने का आदेश दिया। इस फैसले के बाद 84 सिख दंगों से जुड़े मामलों में एक बार फिर राजनीतिक और कानूनी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

  • बॉर्डर-2 फिल्म को लेकर Singer व Actor Diljit Dosanjh का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    बॉर्डर-2 फिल्म को लेकर Singer व Actor Diljit Dosanjh का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बॉर्डर-2 फिल्म कल से सिनेमा घरों में रिलीज हो रही है। अभिनेता सनी देओल और वरुण धवन और पंजाबी गायक व अभिनेता दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज होने से पहले ही एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है जिसमें अबतक करोड़ों के टिकट धड़ाधड़ बिक चुके हैं। वहीं दिलजीत दोसांझ ने फिल्म से जुड़े किस्से साझा किए। सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर दिलजीत ने बताया कि जब बॉर्डर फिल्म आई तो पैसे न होने से वह इसे सिनेमा में नहीं देख पाए थे। दिलजीत ने बताया कि तब गांव से कई दोस्त शहर में फिल्म देखने के लिए गए थे। उन्होंने बहुत बाद में ये फिल्म देखी थी। बॉर्डर देखने के बाद ही उनको सैनिकों के जीवन का पता चला। उन्होंने बताया कि उनके मासड़ भी फौजी रहे हैं। इसलिए बचपन से सैनिकों के प्रति उनके मन में बहुत सम्मान है। बॉर्डर-2 के शूट के दौरान रोडवेज की बस में यात्रा करते हुए उन्होंने अपने पिता को भी याद किया। रोडवेज के साथ जुड़ी अपनी यादों को शेयर किया। बता दें कि दिलजीत दोसांझ के पिता रोडवेज में नौकरी करते थे। दिलजीत ने बताया कि जब 1997 में पहली ‘बॉर्डर’ फिल्म रिलीज हुई थी, तब वे बहुत छोटे थे। उन्होंने वह फिल्म सिनेमाहॉल में नहीं बल्कि VCR पर देखी थी। उन्होंने कहा कि उस समय फिल्म देखकर उनके मन में देशप्रेम की जो भावना जगी थी, वह आज भी वैसी ही है। उनके लिए इस फिल्म का हिस्सा बनना किसी सपने के सच होने जैसा है। दिलजीत ने बताया कि वे सनी देओल के बहुत बड़े फैन रहे हैं। उन्होंने साझा किया कि सेट पर सनी पाजी के साथ काम करना उनके लिए एक ‘फैन मोमेंट’ जैसा था। उन्होंने कहा, “बचपन में जिनकी फिल्में देखकर हम बड़े हुए, आज उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर स्क्रीन शेयर करना गर्व की बात है।” दिलजीत ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब उन्हें इस रोल के लिए फोन आया, तो उन्होंने बिना स्क्रिप्ट पढ़े ही हाँ कह दी थी। उनके लिए ‘बॉर्डर’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक भावना (Emotion) है। उन्होंने कहा कि एक पंजाबी होने के नाते फौजियों की कहानी पर्दे पर जीना उनके लिए बहुत सम्मान की बात है। दिलजीत दोसांझ ने बताया कि जब बॉर्डर मूवी आई थी तो गांव से कई लड़के फिल्म देखने के लिए शहर गए। दिलजीत कहते हैं कि उनकी भी सिनेमा में बॉर्डर फिल्म देखने की बहुत इच्छा थी लेकिन घर से पैसे नहीं मिल पाए। इससे वो फिल्म देखने नहीं जा पाए। दिलजीत ने कहा कि सबको फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों के बारे में पता होगा ही, अगर नहीं भी है तो उनके बारे में पढ़ना चाहिए। दिलजीत ने कहा कि जब से लोगों को पता चला है कि वह फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों का किरदार निभा रहे हैं, तब से लोगों को उनके बारे में जानने की दिलचस्पी और जागी है। खासकर युवा पीढ़ी में। दिलजीत ने कहा कि सबको फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों के बारे में बढ़ना चाहिए। बॉर्डर फिल्म करने के पीछे एक कारण ये भी था कि फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों अपने बंदे हैं, उनका किरदार निभाने का मौका नहीं छोड़ना चाहिए। बॉर्डर-2 फिल्म में तीनों सेनाओं के साहस की असली कहानियां हैं। इसमें नौसेना, थल सेना, वायु सेना के महान नायकों की गाथा देखने को मिलेगी। फिल्म में सनी देओल 6 सिख रेजिमेंट के लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कलेर, वरुण धवन परमवीर चक्र विजेता मेजर होशियार सिंह दहिया (3 ग्रेनेडियर्स) अहान शेट्टी INS खुकरी के लेफ्टिनेंट कमांडर एमएस रावत जबकि दिलजीत दोसांझ वायु सेना के एकमात्र परमवीर चक्र विजेता फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों के किरदार को पर्चे पर जीवंत करेंगे। फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों लुधियाना के इसवाल के रहने वाले थे। वे भारतीय वायु सेना के एकमात्र परमवीर चक्र विजेता हैं। 1971 के युद्ध के दौरान अकेले होने के बावजूद दुश्मन के दो विमानों को मार गिराया। विमान क्षतिग्रस्त से वे शहीद हो गए।
  • Punjab News: Parking को लेकर 2 पक्षों में विवाद, बुजुर्ग पर तेजधार हथियार से हमला, देखें CCTV

    Punjab News: Parking को लेकर 2 पक्षों में विवाद, बुजुर्ग पर तेजधार हथियार से हमला, देखें CCTV

    होशियारपुरः शहर के मोहल्ला पंज पिपली में कार की गलत पार्किंग को लेकर 2 पक्षों में विवाद का मामला सामने आया है। देखते ही देखते विवाद खूनी झड़प में बदल गया। घटना में एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिजनों ने तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत को देखते हुए उसे एक प्राइवेट अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पीड़ितों ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    SHO गुरसाहिब सिंह ने बताया कि पुलिस ने बुजुर्ग पर तेजधार कुल्हाड़ी से हमला करने वाले को गिरफ्तार कर लिया है जिसकी पहचान इंद्रप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जो मोहल्ला विजय नगर का निवासी है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

    वहीं घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है जिसमें पहले व्यक्ति द्वारा मोहल्ले में गलत तरीके से गाड़ी की पार्किंग को लेकर दो पक्षों में बहस होती है। इस दौरान बुजुर्ग झगड़ा कर रहे लोगों को समझाने के लिए आता है। थोड़ी देर बाद इंद्रप्रीत चला जाता है कहीं से तेजधार हथियार लाकर दूसरे पक्ष पर हमला कर देता है। इस दौरान बीच में आए बुजुर्ग पर भी वह उसी तेजधार हथियार से वार कर देता है जिससे बुजुर्ग नीचे गिर जाता है और कई लोग इकट्ठा हो जाते है। बाद में परिजन तुरंत बुजुर्ग को अस्पताल ले जाते हैं और मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: स्वरूप को उठाते ही रो पड़ी संगत, आरोपी बच्चे पर केस दर्ज, देखें वीडियो

    Jalandhar News: स्वरूप को उठाते ही रो पड़ी संगत, आरोपी बच्चे पर केस दर्ज, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देहात के गांव माहलां में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अंग फाड़ने के मामले में फिल्लौर थाने में आरोपी बच्चे पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव के लोगों ने गिरफ्तार बच्चे को लेकर भी नरमी दिखाई। उन्होंने कहा कि बच्चा समझदार नहीं है। 10वीं क्लास में पढ़ रहा था, लेकिन दिमाग विकसित नहीं हो पाया था। लोगों ने शक जताया कि बच्चा खुद से ऐसा नहीं कर सकता। उसे किसी ने मोहरा बनाकर इस्तेमाल किया है। बच्चे के साथ पुलिस को नरमी से पेश आना चाहिए। उसे दूसरे बच्चों के साथ रखकर प्यार से पूछा जाना चाहिए कि उसे ऐसा करने के लिए किसने उकसाया था।

    इसके साथ ही माहलां के गुरुद्वारा साहिब से गुरु के स्वरूप को शिरोमणि कमेटी ने उठा लिया है। गांव से गुरु को विदा होते देख संगत के आंसू बहने लगे। गुरु की सेवा और रोज माथा टेकने आने वाली महिलाएं रोने लगीं। महिलाओं ने कहा कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि गुरु साहिब को ऐसे विदा करना पड़ेगा। जो भी घटना हुई है वह बहुत ही दुखदाई है। वे रोज गुरुद्वारा साहिब सेवा के लिए आती थीं। उनको ये सोचकर आंसू आ रहे हैं कि कल से गुरु के दर्शन नहीं कर पाएंगी, गुरु घर की सेवा नहीं कर पाएंगी। एक महिला ने बताया कि यहां पर जितना भी घटनाक्रम हुआ है वो संगत में एकता न होने के कारण हुआ है।

    हमारी भी कुछ गलतियां हैं। हमने अपने लिए तो बड़े-बड़े घर बना लिए,लेकिन गुरुघर की हालत को नहीं सुधारा। गुरुघर एक कमरे में चल रहा था और उसकी हालत भी सही नहीं थी। संगत ने बताया कि गुरुघर की छत पुरानी थी और कई बार ज्यादा बारिश होने के चले सीलन या पानी भी आ जाता था। अभी गुरुघर की कोई कमेटी भी नहीं बनी थी। न ही ही मेंटेनेंस हो पा रही थी। महिलाओं ने बताया कि कुछ दिन पहले ही कमेटी बनाने पर चर्चा चल रही थी। गांव वालों की योजना थी कि कमेटी बनाने के बाद सभी लोगों के सहयोग से गुरुघर को बड़ा बनाया जाएगा।

    इसके लिए गांव से विदेश में गए लोगों से भी मदद मांगी जाएगी, लेकिन इससे पहले ही ये सब हो गया। गुरुघर से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूप की विदाई पर महिला संगत भावुक हो उठी। संगत में से कुछ लड़कियां फफक-फफक रो उठीं। उन्होंने कहा कि जिस किसी ने भी हमारे गुरु के साथ ऐसा किया है, उसे सजा मिलनी चाहिए। इसके साथ ही हमें इस मामले में इंसाफ मिलना चाहिए। इंसाफ के अलावा उनकी ये मांग है कि गुरुघर की मर्यादा को फिर से बहाल करके गुरु साहिब जी का यहां पर प्रकाश होना चाहिए।

    देहात पुलिस के एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने कहा कि जैसे ही उनको गांव माहलां में बेदअबी की घटना का पता चला तो तुरंत डीएसपी फिल्लौर भरत मसीह को मौके पर भेजा गया। इसके बाद पुलिस ने संगत में पैदा हुए रोष को शांत किया और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर गहराई से जांच की। जांच में सामने आया कि शाम को साढ़े 6 बजे के करीब बच्चा गुरुद्वारा साहिब के अंदर जाता है। जब वह बाहर आता है तो गुरु साहिब के अंग फाड़ देता है और उनको बिखेर देता है। प्राथमिक जांच में बच्चा मानसिक तौर पर कमजोर पाया गया है। अभी ये मामला जुबेनाइल का बनता है और उसी के तहत अगली कार्रवाई की जाएगी।

  • भारत से ट्रंप की ट्रेड डील के संकेत से शेयर बाजार में आया उछाल

    भारत से ट्रंप की ट्रेड डील के संकेत से शेयर बाजार में आया उछाल

    नई दिल्ली: लगातार तीन दिन की गिरावट के बाद आज शेयर मार्केट तेजी के साथ खुला। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ ट्रेड डील पर पॉजिटिव संकेत दिए हैं। इससे शेयर मार्केट में तेजी आई। ग्लोबल शेयर बाजारों में रिकवरी और तेजी देखी गई, जिसका असर भारतीय बाजार पर पड़ा है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 800 अंक से अधिक तेजी आई जबकि निफ्टी भी 250 अंक से अधिक चढ़ गया। सुबह 9.38 पर सेंसेक्स 831.97 अंक यानी 1.02% तेजी के साथ 82,741.60 अंक पर ट्रेड कर रहा था।

    निफ्टी 250.50 अंक यानी 1% तेजी के साथ 25,408 अंक पर था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में तेजी आई है। ईटरनल, एशियन पेंट्स, एसबीआई, अडानी पोर्ट्स, बीईएल, टाटा स्टील, इंडिगो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक, सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, मारुति सुजुकी, कोटक बैंक और इन्फोसिस में 0.5 फीसदी से छह फीसदी तक तेजी आई। केवल अल्ट्राटेक सीमेंट और एनटीपीसी में गिरावट आई है। 21 जनवरी को विदेशी निवेशकों( FIIs) ने 1,787.66 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं।

    वहीं घरेलू निवेशकों (DII) ने 4,520.47 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे हैं। दिसंबर 2025 में FIIs ने कुल ₹34,350 करोड़ के शेयर्स बेचे थे। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹79,620 करोड़ के शेयर खरीदे थे। शेयर बाजार में कल यानी 21 जनवरी (बुधवार) को गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 270 अंक गिरकर 81,909 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 75 अंक गिरा, ये 25,157 के स्तर पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स में अपने दिन के निचले स्तर 81,124 से 1,000 अंक से ज्यादा और निफ्टी में डे लो 24,919 से 300 अंक से ज्यादा की रिकवरी देखने को मिली। वहीं बैंकिंग शेयरों में आज सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली थी।

     

  • Jalandhar News: 2 पक्षों में हुई हिंसक झड़प में चले ईंट-पत्थर, एक घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 2 पक्षों में हुई हिंसक झड़प में चले ईंट-पत्थर, एक घायल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: राज नगर इलाके में 2 पक्षों में विवाद हो गया। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि ईंट पत्थर बरसाए गए। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश को लेकर 2 पक्षों में हिसंक विवाद हुआ है। मामलेे की जानकारी देते हुए पीड़ित धर्मिंदर ने आरोप लगाते हुए कि गली में रहने वाले साहिल संधू और उसके साथियों ने उनके घर के बाहर पथराव किया। इस घटना में उसके पिता घायल हो गए।

    पीड़ित का आरोप है कि हमलावारों ने पिता को जान से मारने की धमकियां भी दी है। पीड़ित का कहना है कि 4 से 5 महीनों से रंजिश चल रही थी और उन्हें पहले भी कई बार धमकियां दी जा चुकी है। आरोप है कि आरोपी जबरन राजीनामा करने का दबाव बना रहे थे और इनकार करने पर गोली मारने की धमकी दी गई।

    पीड़ित पक्ष ने दावा किया कि उनके पास घटनाओं के वीडियो सबूत हैं, इसके बावजूद थाना बस्ती बावा खेल में शिकायत देने पर भी कार्रवाई नहीं हो रही। परिवार ने आरोपियों पर नशा तस्करी और इलाके में दहशत फैलाने के भी आरोप लगाए हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि उन्हें शिकायत मिली है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने यह बताया कि इससे पहले दर्ज मामलों में कुछ आरोपियों की जमानत कोर्ट से खारिज हो चुकी है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।