Blog

  • Punjab News: 19 वर्षीय नौजवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: 19 वर्षीय नौजवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः कपूरथला जिले के फगवाड़ा में गांव नसीराबाद में उस समय माहौल गमगीन हो गया, जब गांव के एक 19 साल के नौजवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान करण पुत्र बलराम निवासी नसीराबाद के रूप में हुई है। इस बारे में मृतक के परिजनों ने बताया कि करण बीती रात नशे की हालत में घर आया था और उन्होंने उसे कमरे में सोने के लिए कहा था, लेकिन करण बार-बार बाहर भाग रहा था।

    उन्होंने बताया कि जब वे सुबह उठे तो करण की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद घटना को लेकर पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर रावलपिंडी थाने के एसएचओ मेजर सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। उन्होंने बताया कि मरने वाले नौजवान का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मरने वाले नौजवान की मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी।

  • Punjab News: अकाली दल ने फैैलाया गैंगस्टरवाद, MLA राणा गुरजीत का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: अकाली दल ने फैैलाया गैंगस्टरवाद, MLA राणा गुरजीत का आया बयान, देखें वीडियो

    कपूरथलाः जिले से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने शिरोमणी अकाली दल पर जमकर निशाने साधे। पंजाब के हालातों को लेकर राणा गुरजीत सिंह ने अकाली दल को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि पंजाब में गैंगस्टरवाद अकाली दल के शासन के दौरान ही फैला है, जिसका नुकसान आज भी सूबे को भुगतना पड़ रहा है।

    उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से जुड़ी सच्चाई लोगों के सामने आनी चाहिए। दरअसल, पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि वह पहले अकाली दल के बारे में टिप्पणी नहीं करना चाहते थे, लेकिन मौजूदा हालात ने उन्हें बोलने के लिए मजबूर कर दिया। उन्होंने दोष लगाया कि अकाली सरकारों के समय के दौरान अपराधी तत्वों को हौसला मिला, जिसका असर आज भी नजर आ रहा है।

    दरअसल, राणा गुरजीत सिंह कपूरथला और गांव खुर्सोपुर में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनने वाली सड़कों का उद्घाटन करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाली विभिन्न ग्रामीण सड़कों का शिलान्यास किया। जहां उन्होंने कहा कि जल्द कालां संघिया से सिद्धवां तक और गांव कुलार रोड से खुर्सोपुर तक 2.58 करोड़ रुपये की लागत से नई सड़कें बनेंगी।

    वहीं जालंधर–कपूरथला से रजापुर–कुलार रोड तक 8.21 करोड़ की लागत से 18 फीट चौड़ी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसी तरह गांव आलमगीर में 2.18 करोड़ की लागत से 18 फीट चौड़ी सड़क तैयार की जाएगी। राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि इन सड़कें बनने से ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों, भारी वाहन चालकों और आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि सड़क की चौड़ाई बढ़ने से ट्रैफिक सुचारू होगा और सड़क हादसों में भी काफी कमी आएगी।

  • S. Jaishankar ने पोलैंड के विदेश मंत्री के साथ की बैठक, कश्मीर मुद्दे पर दिए बयान पर जताई आपत्ति

    S. Jaishankar ने पोलैंड के विदेश मंत्री के साथ की बैठक, कश्मीर मुद्दे पर दिए बयान पर जताई आपत्ति

    नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पाकिस्तान को लेकर पोलैंड के रुख पर आपत्ति जताई है। दिल्ली में पोलैंड के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री रादोस्लाव सिकोर्स्की के साथ बैठक के दौरान जयशंकर ने पाकिस्तान को लेकर उन्हें घेरा है। उन्होंने कहा कि – पोलैंड को आतंकवाद के मुद्दे पर जीरो टालरेंस अपनानी चाहिए। विदेश मंत्री ने यूक्रेन युद्ध और रुसी तेल पर टैरिफ मुद्दे पर भारत को निशाना बनाए जाने को अनुचित और अन्यायपूर्ण बताया है। इस दौरान विदेश मंत्री ने साफ शब्दों में कहा है कि आतंकवाद के प्रति किसी भी तरह की नरमी स्वीकार नहीं है। उन्होंने पोलैंड के विदेश मंत्री के सामने ही कहा कि पोलैंड के आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस दिखाना चाहिए। उन्होंने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए पोलैंड से कहा है कि भारत के पड़ोस में एक्टिव आतंकी ढांचे को किसी भी तरह से बढ़ावा नहीं देना चाहिए।

    कश्मीर मुद्दे पर दिया था पोलैंड-पाकिस्तान ने संयुक्त बयान

    पिछले साल अक्टूबर में पोलैंड के विदेश मंत्री इस्लामाबाद में गए थे। इस दौरान पाकिस्तान के साथ जारी संयुक्त बयान में कश्मीर का भी उल्लेख किया था। बयान में यह बोला गया था कि पोलिश पक्ष में यूक्रेन में चल रहे युद्ध को लेकर जानकारी दी है वहीं पाकिस्तानी पक्ष ने जम्मू-कश्मीर विवाद पर अपना पक्ष भी रखा था। दोनों पक्षों ने अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्दांतों का पूर्ण सम्मान करते हुए सभी संघर्षों का शांतिपुर्ण समाधान ढूंढने की जरुरत पर जोर दिया था। भारत ने इसे अपने अंदरुनी मामलों में हस्तक्षेप के तौर पर देखा और इसकी निंदा भी की थी। अब विदेश मंत्री ने पोलैंड के विदेश मंत्री के सामने यह मुद्दा उठाया है। बैठक की शुरुआत में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूक्रेन युद्द और रुसी तेल आयात को लेकर अब पश्चिमी देशों की आलोचना भी की है। उन्होंने सवाल उठाए और कहा कि – ‘मैं बार-बार यह कहता रहता हूं कि भारत को सेलेक्टिव तरीके से निशाना बनाना सही नहीं है और आज फिर मैं यही बात दोहरा रहा हूं’।

    पोलैंड के विदेश मंत्री ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के सीमा पार आतंकवाद का मुद्दा उठाए जाने के बाद पोलैंड के विदेश मंत्री भारत के रुख का समर्थन करते दिखे। विदेश मंत्री एस.जयशंकर की बातों से सहमति जताते हुए पोलैंड के विदेश मंत्री ने कहा कि वो सीमा पर आतंकवाद का मुकाबला करने की जरुरत से पूरी तरह से सहमत हैं। दिल्ली में दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान जयशंकर से यह साफ तौर पर पाकिस्तान प्रायोजित सीमा पर आतंकवाद का मुद्दा उठाया है। इसका जवाब देते हुए पोलैंड के विदेश मंत्री ने कहा कि – हम सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की जरुरत पर आपसे बिल्कुल सहमत हैं।
  • Punjab News: 200 ग्राम हेरोइन और कार बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: 200 ग्राम हेरोइन और कार बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार

    अमृतसरः जंडियाला गुरु पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हेरोइन और कार बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए जंडियाला गुरु पुलिस के अधिकारी ने बताया कि उनकी टीम द्वारा समाज विरोधी तत्वों को गिरफ्तार करने के लिए गश्त के दौरान एक कार को रोककर तलाशी ली गई। तालाशी के दौरान कार से 200 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

    जिसके बाद पुलिस ने हेरोइन सहित 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार करके मामले दर्ज कर लिया। दरअसल, जंडियाला गुरु पुलिस ने गांव देवीदासपुरा के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान उनकी टीम ने सफेद रंग की कार नंबर 4 L 4 3 5650 आर्मी कैंट से पास ही देवीदासपुर की तरफ आ रही थी। पुलिस ने कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई तो उसमें से 200 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

    पुलिस ने इस संबंध में जोबनजीत सिंह निवासी मल्लियां, अमृतपाल सिंह निवासी गांव कैरो थाना पट्टी, आसा सिंह निवासी सरहाली, जोगिंदर सिंह उर्फ गोगा निवासी मल्लियां को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार व्यक्तियों के संबंध में जांच की जा रही है कि ये कहां से हेरोइन लेते थे और कहां-कहां सप्लाई करते थे।

  • Haryana News: Traffic नियमों को लेकर पुलिस सख्त, काटा 26 हजार का चालान, देखें वीडियो

    Haryana News: Traffic नियमों को लेकर पुलिस सख्त, काटा 26 हजार का चालान, देखें वीडियो

    पंचकूला: ट्रैफिक पुलिस के द्वारा सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। अब इस कड़ी में बीते दिन अभयपुर सेक्टर-19 पंचकूला में सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिंद्र कुमार की टीम ने औचक निरीक्षण के दौरान एक बाइक को रोककर जांच की है।

    जांच के दौरान यह पाया गया है कि बाइक चालक के पास वाहन से जुड़ा हुआ कोई भी वैध दस्तावेज मौजूद नहीं था। इसके अलावा बाइक पर न ही नंबर प्लेट लगी हुई थी और न ही वह मोटर वाहन अधिनियम के नियमों के अनरुप मिली।

    ट्रैफिक नियमों का गंभीर उल्लंघन होने पर पुलिस ने मौके पर 26 हजार रुपये का चालान काटते हुए बाइक को भी इंपाउंड कर दिया है। मामले की जानकारी देते हुए सिटी ट्रैफिक एसएचओ ने बताया कि शहर में बिना दस्तावेज, बिना नंबर प्लेट, ओवरस्पीडिंग और बाकी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार खास अभियान चलाया जा रहा है।

    इस तरह के वाहन न सिर्फ कानून का उल्लंघन करेंगे बल्कि सड़क पर चले बाकी लोगों की जान के लिए भी खतरा बनते हैं। पुलिस का उद्देश्य दंडात्मक कार्रवाई के साथ-साथ लोगों को नियमों के प्रति जागरुक करना भी है ताकि सड़क हादसे कम हो पाएं।

    इस बारे में डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि – ‘सड़क सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। बिना दस्तावेज और बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाना कानूनन अपराध है और इस तरह के वाहन हादसों की आशंका कई गुना बढ़ जाती है’।

    पंचकूला ट्रैफिक पुलिस के द्वारा ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति भी अपनाई गई है। हम लोगों से यह अपील करते हैं कि वो वाहन चलाते समय सभी अवैध दस्तावेज अपने साथ रखें। नंबर प्लेट अनिवार्य तौर पर लगवाएं और यातायात नियमों का पालन जरुर करें। नियमों का पालन करना ही सुरक्षित यात्रा की सबसे बड़ी गारंटी है।

     

  • Punjab News: हेरोइन, 1.60 लाख की ड्रग मनी, हथियार सहित 4 कारें बरामद, 11 गिरफ्तार

    Punjab News: हेरोइन, 1.60 लाख की ड्रग मनी, हथियार सहित 4 कारें बरामद, 11 गिरफ्तार

    श्री मुक्तसर साहिबः नशा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 3 अलग-अलग मामलों में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हेरोइन, ड्रग मनी, हथियार और 4 कारें बरामद की है। आरोपियों की पहचान साहिल कुमार, राहुल, अमरजीत सिंह, जगदीश कुमार, भजन लाल, वैभव, अलफाज, शकील, सूरज सिंह और रमन उर्फ गोरा के रूप में हुई है, जबकि 11 आरोपी नाबालिग है।

    पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.80 लाख नशीले कैप्सूल, 100 ग्राम हेरोइन, 32 बोर की एक पिस्तौल, एक कारतूस और 1.60 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। वहीं नशा तस्करी में उपयोग की जा रही 4 कारें जब्त की गई हैं। अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार अधिकतर आरोपी जिला फाजिल्का के रहने वाले हैं। एसएसपी अभिमन्यु राणा ने बताया कि पुलिस टीम ने मुखबिर की पुख्ता सूचना पर मलोट- बठिंडा रोड से डबवाली रोड की ओर जाने वाले नए बाईपास पर नाकाबंदी की।

    इस दौरान प्रतिबंधित दवाओं की अवैध सप्लाई में शामिल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में गिरफ्तार 8 आरोपियों के कब्जे से 1.80 लाख प्रेगाबालिन कैप्सूल, 1.60 लाख रुपये ड्रग मनी, तथा चार कारें—आल्टो (PB 01D 2377), वैगनR (PB 01F 1813), क्रेटा (DL 8CAS 2403) और एर्टिगा (PB 01D 6436) जब्त की हैं।

    दूसरे मामले में थाना सिटी पुलिस ने एक व्यक्ति सूरज सिंह को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 32 बोर की पिस्तौल और एक कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार वह अवैध असलहे को लेकर किसी वारदात की तैयारी में था या नहीं, इसकी जांच जारी है।

    तीसरे मामले में सीआईए स्टाफ ने एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दूसरे आरोपी की पहचान रमन उर्फ गोरा के रूप में हुई है, जिसके पास से 100 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना सदर मुक्तसर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

  • Punjab News: कार सवार लड़कियों ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, चालक फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: कार सवार लड़कियों ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, चालक फरार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर भीषण सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक रिश्तेदार से लौटकर अपने गांव जा रहा था। इस दौरान जब वह गांव मोहन के हठाड़ के पास पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरविंदर सिंह के रूप में हुई है। वहीं पता चला है कि कार को लड़कियां चला रही थीं। हादसे में बाइक चकनाचूर हो गई, वहीं घटना को अंजाम देने के बाद लड़कियां मौके से फरार हो गईं।

    लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। दूसरी ओर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक गुरविंदर सिंह मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव जा रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना हैकि जल्द कार सवार लड़कियों को काबू कर लिया जाएगा।

     

  • Punjab News: पूर्व एडिशनल एडवोकेट जनरल की पत्नी की मौत का दुख सांझा करने पहुंचे अकाली नेता दलजीत चीमा, देखें वीडियो

    Punjab News: पूर्व एडिशनल एडवोकेट जनरल की पत्नी की मौत का दुख सांझा करने पहुंचे अकाली नेता दलजीत चीमा, देखें वीडियो

    मोहालीः सेवानिवृत्त अतिरिक्त एडवोकेट जनरल पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट कृष्ण कुमार गोयल की पत्नी आशोक गोयल की मौत पर दुख व्यक्त करने अकाली दल के वरिष्ठ नेता दलजीत सिंह चीमा और उनके साथ एडवोकेट अर्जित सिंह पहुंचे। बताया जाता है कि एडवोकेट की पत्नी को नौकर और 2 साथी ने मिलकर मौत के घाट उतार दिया था। आरोपी नगदी और सोना लेकर फरार हो गए थे।

    बाद में मोहाली पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले को लेकर सेवानिवृत्त एडवोकेट जनरल ने कहा कि हमें कानून पर पूरा भरोसा है और वह ईमानदारी से अपना काम कर रहे हैं। बता दें कि इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड घर का नौकर नीरज ही था। उसने अपने 2 साथियों के साथ मिलकर पूरी साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया।

    पुलिस ने आरोपी नीरज सहित सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी घर से उसके साथी 40 तोले सोना (53.77 लाख रुपए कीमत) और साढ़े 8 लाख रुपए कैश लेकर फरार हो गए थे। नीरज (25) उत्तराखंड का रहने वाला है। 9 साल से इनके पास काम कर रहा था। दरअसल, घटना के दौरान महिला घर में अकेली थी। उनके पति बेटी से मिलने मस्कट गए हुए थे।

     

  • DAV सहित 6 से 7 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

    DAV सहित 6 से 7 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

    अंबालाः हरियाणा के अंबाला जिले में डीएवी स्कूल सहित 6 से 7 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। दरअसल, ईमेल के जरिए सभी स्कूलों की आईडी पर धमकी भरा मैसेज भेजा गया। ई मेल किसने और कहां सि किया, इसकी जांच पड़ताल जारी है। अंबाला के करीब 6-7 स्कूल में से डीएवी रिवर साइड, केंद्रीय विद्यालय-1 और एसए जैन मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बताए जा रहे हैं। ईमेल के माध्यम से 8.22 पर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। जिसके बाद घटना की सूचना स्कूल प्रशासन द्वारा पुलिस को दी गई।

    मौके पर पहुंची पुलिस और बम सक्वॉयड टीम ने इमारतों को खाली करवाया और मामले की जांच शुरू कर दी। इस बारे में जानकारी देते हुए डीएवी रिवर साइड की प्रिंसिपल डॉ. सीमा दत्त ने बताया कि सुबह 8:22 पर एक ईमेल आई जिसमें रिवर साइड के साथ-साथ केवी नंबर वन और SA जैन सीनियर मॉडल स्कूल को बम से उड़ने की धमकी दी गई थी। इसकी जिसकी सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस की सभी टीम जांच पड़ताल के लिए स्कूलों में पहुंचीं। प्रिंसिपल का कहना है कि पुलिस ने चप्पे-चप्पे की जांच की और सब कुछ ठीक ठाक पाया गया। इस तरह की फेक न्यूज़ से हम डरने वाले नहीं हैं।

    अंबाला के स्कूलों को जो धमकी भरा मेल आया है, उसमें लिखा है, “हरियाणा बनेगा खालिस्तान। बम धमाका आज 2.11 बजे होगा। अपने अपने बच्चे बचाओ। सैनी (सीएम नायब सैनी) दे 26 जनवरी के प्रोग्राम में न भेजो। धमाका सैनी के प्रोग्राम में होगा। अमित शाह निशाने पर है। हरियाणा से दिल्ली जाने वाली 26 जनवरी वाली ट्रेन में सफर न करो, अपने बच्चे बचाओ।” बता दें, हरियाणा समेत दिल्ली-यूपी, एमपी-राजस्थान के कई स्कूलों में कई महीनों से लगातार बम की धमकियां आ रही हैं। गनीमत यह रही कि अभी तक ये धमकियां झूठी ही निकली हैं और पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

  • Punjab News: CM Mann ने 75 वर्षों पुरानी मांग को किया पूरा, सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं के लिए खुलेंगे नए रास्ते, देखें वीडियो

    Punjab News: CM Mann ने 75 वर्षों पुरानी मांग को किया पूरा, सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं के लिए खुलेंगे नए रास्ते, देखें वीडियो

    अमृतसरः अजनाला को आज बड़ी शैक्षिक सौगात मिली, जब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सरकारी डिग्री/वोकेशनल कॉलेज का नींव रखा। इस कॉलेज के बनने से सीमावर्ती इलाकों के युवाओं को उच्च शिक्षा हासिल करने का नया अवसर मिलेगा और उन्हें दूर-दराज के शहरों की ओर जाने की परेशानी से राहत मिलेगी। रैली के दौरान स्थानीय लोगों ने सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि इलाके में कॉलेज की बहुत लंबे समय से जरूरत थी। मंडी प्रधान राजबीर सिंह ने कहा कि पहले बच्चों को पढ़ाई के लिए दूर जाना पड़ता था, जिसके कारण कई युवा उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते थे।

    अब कॉलेज खुलने से लगभग 60 गांवों के विद्यार्थियों को सीधे लाभ मिलेगा और युवा पढ़-लिख कर नौकरी योग्य बन सकेंगे। एक अन्य स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य को आधार बनाकर जो वादे किए थे, वे आज पूरे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह ढालीवाल के प्रयासों से यह मांग मुख्यमंत्री तक पहुंची और आज बकरोड़ गांव में लगभग 15 एकड़ जमीन पर करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से डिग्री कॉलेज की नींव रखी गई।

    इस मौके पर अजनाला से विधायक कुलदीप सिंह ढालीवाल ने कहा कि यह कॉलेज अजनाला और सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं के लिए ऐतिहासिक तोहफा है। उन्होंने बताया कि यह मांग लगभग 75 वर्षों से लटकी हुई थी, जो आज पूरी हो गई है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक के बाद सीमावर्ती किसानों की जमीन से संबंधित मुद्दा भी हल हो गया है। सरकार का मानना है कि अच्छी शिक्षा से सीमावर्ती क्षेत्रों के युवा तरक्की कर के पंजाब के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।