Blog

  • जालंधर : रोजर के घर पर ग्रेनेड हमले के मामले में 8वां आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर : रोजर के घर पर ग्रेनेड हमले के मामले में 8वां आरोपी गिरफ्तार

    बड़ा खुलासा : लारेंस के करीबी गैंगस्टर भानु राणा ने बनाई थी योजना

    जालंधर, ENS: रसूलपुर गांव में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रोजर के घर हुए हैंड ग्रेनेड अटैक को लेकर पुलिस ने करनाल से 8 वें आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तार की बाद चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्रेनेड की साजिश अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई के करीबी गैंगस्टर भानु राणा ने बनाई थी। फगवाड़ा में मुख्यारोपी सुखप्रीत सिंह सुक्खा को हैंड ग्रेनेड की डिलीवरी देने वाले लॉरेंस गैंग के गुर्गे कर्ण उर्फ कप्तान समाना को करनाल से देहात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जांच में यह बात आ रही है कि कर्ण को ग्रेनेड की खेप की गुरदासपुर में दी गई थी और खेप सीमा पार से आई थी। गुरदासपुर का कनेक्शन आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गई हैं। करनाल के थाना बुटाना के एक अधिकारी ने कहा कि पंजाब पुलिस की एक टीम तहसील नीलोखेड़ी के गांव समाना भाऊ के कर्ण को गिरफ्तार कर जालंधर ले गई है। कर्ण पर करीब 4 क्रिमिनल केस दर्ज हैं और ज्यादातर उसकी मूवमेंट दिल्ली में रही है। उधर, रात में डीआईजी नवीन सिंगला ने ग्रेनेड अटैक से जुड़े कर्ण की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। सुखप्रीत ने माना था कि 8 मार्च को उसे ग्रेनेड फगवाड़ा में एक टोपी वाला युवक देकर गया था, लेकिन वह उसका नाम नहीं जानता। उसे ग्रेनेड की डिलीवरी दोस्त गौरव के जरिये मिली थी। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां टोपी वाले शख्स को ट्रेस करने में जुट गई थीं। सीसीटीवी कैमरे से मिले टोपी वाले शख्स को 15 दिन की जांच के बाद ट्रेस कर लिया गया। पता चला कि यह लॉरेंस का गुर्गा कर्ण उर्फ कप्तान समाना है। पुलिस ने कर्ण के सोशल मीडिया अकाउंट की फॉरेंसिक जांच की तो खुलासा हुआ कि वह लरिंस के करीबी भानु राणा के टच में था। एजेंसियां कर्णं को पकड़ने के लिए एक हफ्ते से करनाल में डेरा जमा कर बैठी थीं कि वह करनाल के थाना बुटाना के एरिया में पुलिस की पकड़ में आ गया। सूत्र बताते हैं कि कर्ण ने यह माना है कि उसे ग्रेनेड गुरदासपुर एरिया में दिया गया था, लेकिन वह ग्रेनेड देने वाले शख्स को नहीं जानता था। इंटरनेट कॉलिंग के जरिये ही बात की थी। पुलिस को शक है कि कर्ण झूठ बोल रहा है, क्योंकि उसे एक नहीं, बल्कि एक से ज्यादा ग्रेनेड दिए गए और साथ में वेपन भी। कर्ण की जुबान खुलवाने के लिए डीआईजी की सुपरविजन में पूछताछ की जा रही है।
  • Punjab News: 12वीं के स्टूडेंट ने Bestech Mall की चौथी मंजिल से मारी छलांग, मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: 12वीं के स्टूडेंट ने Bestech Mall की चौथी मंजिल से मारी छलांग, मौत, देखें वीडियो

    मोहालीः जिले के बने Bestech Mall की चौथी मंजिल से 12वीं के छात्र ने छलांग लग दी। इस हादसे में छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान 17 वर्षीन अभिजीत निवासी 11 फेज मोहाली के रूप में हुई है। मृतक निजी स्कूल का छात्र था। वहीं घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें छात्र चौथी मंजिल से छलांग लगाता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं घटना की सूचना मॉल के सिक्योरिटी गार्ड ने पुलिस को दे दी है।

    वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया और घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी। मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ने कहाकि उन्हें सुबह 9.30 बजे मॉल के सिक्योरिटी गार्ड ने सूचना दी थी कि छात्र नाबालिग छात्र ने जीवनलीला समाप्त करने की कोशिश की है। जब उनकी टीम मौके पर पहुंची तो छात्र जिंदा था और उसे उपचार के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन ईलाज के कुछ समय बाद छात्र ने दम तोड़ दिया।

    जांच अधिकारी ने कहा कि पिता ने बयान दिए कि वह डिप्रेशन में चल रहा था। जिसके चलते छात्र ने यह खौफनाक कदम उठाया। स्टाफ से पूछताछ में पता चला कि अभिजीत ने दुकान से पानी की बोतल खरीदी थी और उसके बाद वह चौथी मंजिल में घूम रहा था, जिसके बाद उसने चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। जांच अधिकारी ने कहाकि अभी तक कोई शकी कारण सामने नहीं आए है, मामले की जांच की जा रही है।

  • Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि का नवमी तिथि कल, जानें मां सिद्धिदात्री की पूजा का शुभ मुहूर्त

    Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि का नवमी तिथि कल, जानें मां सिद्धिदात्री की पूजा का शुभ मुहूर्त

    Chaitra Navratri 2025 9th Day Maa Siddhidatri: नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा का विधान है. इनके नाम से ही स्पष्ट होता है कि यह सभी प्रकार की सिद्धियां प्रदान करने वाली देवी हैं. मां सिद्धिदात्री देवी सरस्वती की ही स्वरूप है. वैसे तो इनका वाहन सिंह है, लेकिन यह माता लक्ष्मी की तरह कमल के आसन पर विराजमान होती हैं. माता के चार हाथ हैं और इनके दाहिने और नीचे वाले हाथ में चक्र ऊपर वाले हाथ में गदा और बाईं ओर नीचे के हाथ में कमल का फूल और ऊपर वाले हाथ में शंख हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार मां भगवती के इस स्वरूप की पूजा करने से व्यक्ति को अष्टसिद्धियों की प्राप्ति होती है. साथ ही भय और रोगों से मुक्ति मिलती है.
    पंचांग के अनुसार, महानवमी तिथि का शुरुआत हो जाएगी जो कि 6 अप्रैल को शाम 7 बजकर 22 मिनट पर समाप्त हो जाएगी. ऐसे में महानवमी 6 अप्रैल को है. वहीं मां सिद्धिदात्री और कन्या पूजन के लिए शुभ अभिजित मुहूर्त सुबह11बजकर 58 से लेकर दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक रहेगा.

    मां सिद्धिदात्री की पूजा विधि | Maa Siddhidatri Puja Vidhi

    नवमी को मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना करने के लिए सुबह स्नान कर साफ वस्त्र धारण करें, उसके बाद सबसे पहले कलश की पूजा व समस्त देवी देवताओं का ध्यान करें. मां को मोली, रोली, कुमकुम, पुष्प और चुनरी चढ़ाकर मां की भक्ति भाव से पूजा करें. इसके बाद मां को पूरी, खीर, चने, हलुआ, नारियल का भोग लगाएं. उसके बाद माता के मंत्रों का जाप करें और नौ कन्याओं के साथ एक बालक को भोजन कराएं.
    मां सिद्धिदात्री को मौसमी फल, चना, पूड़ी, हलवा, खीर और नारियल बहुत प्रिय हैं. मान्यता है कि नवमी के दिन मां सिद्धिदात्री को इन चीजों का भोग लगाने से वह बहुत प्रसन्न होती है. इसेक अलावा मां सिद्धिदात्री का प्रिय रंग सफेद और बैंगनी है. महानवमी को बैंगनी या सफेद रंग के कपड़े पहनना बहुत शुभ होता है. यह रंग अध्यात्म का प्रतीक माना जाता है.

    मां सिद्धिदात्री मंत्र जाप | Maa Siddhidatri Mantra

    • पूजा मंत्र
    सिद्धगन्धर्वयक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि, सेव्यमाना सदा भूयात सिद्धिदा सिद्धिदायिनी।
    • स्वयं सिद्ध बीज मंत्र:
    ह्रीं क्लीं ऐं सिद्धये नम:।
    • मां सिद्धिदात्री स्तुति
    या देवी सर्वभूतेषु माँ सिद्धिदात्री रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
    • मां सिद्धिदात्री ध्यान
    वन्दे वाञ्छित मनोरथार्थ चन्द्रार्धकृतशेखराम्। कमलस्थिताम् चतुर्भुजा सिद्धीदात्री यशस्विनीम्॥ स्वर्णवर्णा निर्वाणचक्र स्थिताम् नवम् दुर्गा त्रिनेत्राम्। शङ्ख, चक्र, गदा, पद्मधरां सिद्धीदात्री भजेम्॥ पटाम्बर परिधानां मृदुहास्या नानालङ्कार भूषिताम्। मञ्जीर, हार, केयूर, किङ्किणि रत्नकुण्डल मण्डिताम्॥ प्रफुल्ल वन्दना पल्लवाधरां कान्त कपोला पीन पयोधराम्। कमनीयां लावण्यां श्रीणकटिं निम्ननाभि नितम्बनीम्॥

    मां सिद्धिदात्री की आरती | Maa Siddhidatri Aarti

    जय सिद्धिदात्री मां, तू सिद्धि की दाता। तू भक्तों की रक्षक, तू दासों की माता। तेरा नाम लेते ही मिलती है सिद्धि। तेरे नाम से मन की होती है शुद्धि। कठिन काम सिद्ध करती हो तुम। जभी हाथ सेवक के सिर धरती हो तुम। तेरी पूजा में तो ना कोई विधि है। तू जगदम्बे दाती तू सर्व सिद्धि है। रविवार को तेरा सुमिरन करे जो। तेरी मूर्ति को ही मन में धरे जो। तू सब काज उसके करती है पूरे। कभी काम उसके रहे ना अधूरे। तुम्हारी दया और तुम्हारी यह माया। रखे जिसके सिर पर मैया अपनी छाया। सर्व सिद्धि दाती वह है भाग्यशाली। जो है तेरे दर का ही अम्बे सवाली। हिमाचल है पर्वत जहां वास तेरा। महा नंदा मंदिर में है वास तेरा। मुझे आसरा है तुम्हारा ही माता। भक्ति है सवाली तू जिसकी दाता। Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है.एनकाउंटर इंडिया पुष्टि नहीं करता है.
  • Punjab News: Reel बनाने के लिए असला खरीदना पड़ा महंगा, 3 गिरफ्तार

    Punjab News: Reel बनाने के लिए असला खरीदना पड़ा महंगा, 3 गिरफ्तार

    लुधियाना: सीआईए स्टाफ की टीम ने अवैध पिस्तौल की तस्करी के मामले मे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान महादेव नगर लोहार निवासी अजीत सिंह उर्फ ​​बोहेमिया वासी महादेव नगर लोहार, वैभव मिश्रा वासी शहीद बाबा दीप सिंह नगर शेरपुर और जगप्रीत सिंह उर्फ ​​काका वासी गरीब नगरी जसपाल बांगड़ के रूप में हुई है।

    जानकारी देते हुए ADCP अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि पुलिस ने गोविंदगढ़ रेलवे क्रॉसिंग के पास अजीत सिंह को पिस्तौल सहित काबू किया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसे रील बनाने का शौंक है इसलिए उसने देसी कट्टा उतर प्रदेश से मंगवाया था और वैभव मिश्रा के पास भी अवैध हथियार है। जिस पर कार्रवाई करते हुए मिश्रा को भी .315 बोर की पिस्तौल के साथ पकड़ लिया गया।

    जांच के बाद पुलिस जगप्रीत सिंह तक पहुंची और तीसरी जब्त कर ली। पुलिस ने आरोपियों से कुल तीन पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए। आरोपियों का एक साथी पवन फरार है। जिसकी तलाश मे पुलिस छापेमारी कर रही है। आरोपी राज्य के बाहर से पिस्तौल लाकर लुधियाना में बेचते थे।

    अजीत सिंह के खिलाफ अलग-अलग थानों में तीन मामले दर्ज हैं। वह दो महीने पहले ही जैल से जमानत पर छूटा था। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन का रिमांड हासिल किया है। ताकि इस चैन मे शामिल अन्य लोगो की जानकारी हासिल की जाये।

  • Punjab News: Marriage Palace के बाहर गोलियां चलाने वाला गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Marriage Palace के बाहर गोलियां चलाने वाला गिरफ्तार, देखें वीडियो

    गुरदासपुर: एसएसपी आदित्य के दिशा निर्देशों पर थाना सदर की पुलिस ने डेरा बाबा नानक में Marriage Palace के बाहर गोलियां चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अवतार सिंह पुत्र जर्नैल सिंह निवासी पहाड़ा के रूप मे हुई है। जानकरी देते हुए एसएसपी आदित्य ने बताया कि पैलेस के बाहर रोड पर खड़े होकर फायरिंग करने की वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए। वीडियो में दिखाई दे रहे 4 युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया था। जिसमे अवतार सिंह, अमनदीप सिंह, प्रगट सिंह वासी पहाड़ा और रमन निवासी हयात नगर नामजद थे। पुलिस ने आज एक आरोपी अवतार को काबू कर लिया है। पुलिस आरोपी के साथियो की तलाश मे छापेमारी कर रही है। इस दौरान गुरदासपुर वासियों से एसएसपी ने अपील की है कि किसी भी प्रकार का गैर-कानूनी काम या नशे का कारोबार करने वाले व्यक्तियों की सूचना पुलिस को दी जाए। ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
  • Ludhiana By Election: क्या इस तरह जीतेगी कांग्रेस ? राजा वड़िंग पहुंचे प्रत्याशी के घर, नहीं मिले आशु, देखें वीडियो

    Ludhiana By Election: क्या इस तरह जीतेगी कांग्रेस ? राजा वड़िंग पहुंचे प्रत्याशी के घर, नहीं मिले आशु, देखें वीडियो

    कांग्रेस नेताओं की अलग- अलग मुहिम चलाने पर साधी चुप्पी

    लुधियानाः वेस्ट हलके के उप चुनावो में कांग्रेस पार्टी ने आज भारत भूषण आशु के नाम पर मोहर लगा दी है। जिसके बाद कांग्रेस की इस चुनाव मे रणनीति खुलकर सामने आने लगी है। टिकट की घोषणा के बाद उम्मीदवार से मिलने पंजाब प्रधान राजा वड़िंग आशु के घर पहुंचे। लेकिन हैरानी की बात है कि आशु घर पर मौजूद नहीं थे।   

    मीडिया से रूबरू होते हुए राजा वड़िंग ने कहा कि आने से पहले आशु को मैसेज दिया था कि वह 6 से 7 के बिच घर पर मिलने आएंगे। आशु का घर पर न मौजूद होना किस ओर इशारा दे रहा है। यह तो आने वाला समय ही बताएगा। लेकिन यदि कांग्रेस प्रत्याशी के पास पंजाब प्रधान से मिलने का समय नहीं है, तो इसका असर उप चुनाव पर पड़ना तय है। क्योकि पिछले साल ही वड़िंग ने लुधियाना से MP की सीट अच्छे मार्जिन से जीती है।

    हालांकि पंजाब कांग्रेस मे दो गुटों के बनने पर वड़िंग ने नकारते हुए कहा कि सभी नेता एक साथ है। लेकिन सुलतानपुर लोधी में कांग्रेस की विशाल परिवर्तन रैली में पार्टी के नेताओं द्वारा 2 अलग- अलग मुहिम चलाई जाने को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है।

  • Punjab News: स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    गुरदासपुर: एसएसपी आदित्य के दिशा निर्देशों पर थाना सिटी की पुलिस ने स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रविंदर सिंह उर्फ़ जग्गा और राहुल शर्मा उर्फ़ पापड़ी के रूप में हुई है।

    इस मामले मे जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त आरोपी 17 साल की लड़की का मोबाइल झपट कर मौके से फरार हो गए थे। जब वह बाजार से सामान लेकर अपने घर जा रही थी। पुलिस ने इस वारदात को 24 घंटे मे ट्रेस कर आरोपियों से मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपियों के तीसरे साथी की तलाश मे छापेमारी कर रही है।

  • निशुल्क शिविर में करीब 30 लोगों ने अपनी आंखों की जांच करवाई

    निशुल्क शिविर में करीब 30 लोगों ने अपनी आंखों की जांच करवाई

    ऊना/सुशील पंडित: हिमोत्कर्ष साहित्य, संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद और सीनियर सिटीजन फॉर्म ऊना द्वारा संयुक्त रूप से एमसी पार्क ऊना में आंखों का निशुल्क जांच शिविर आयोजित किया गया। इस निशुल्क शिविर में करीब 30 लोगों ने अपनी आंखों की जांच करवाई और उन्हें निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई। इस शिविर में हर वर्ग के लोगों ने अपनी आंखों की जांच करवाई। हिमोत्कर्ष संस्था ऊना के जिला अध्यक्ष करनपाल सिंह मनकोटिया ने बताया कि शिविर में रोटरी आई अस्पताल धुसाड़ा की टीम से आर्र्र्र्ई स्पेशलिस्ट डॉ. अनिल काकड़े, टैक्नीशियन अतुल पराशर व धर्मेंद्र कुमार ने अपनी सेवाएं दी। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक भवन ऊना(एमसी पार्क में स्थित)में हर माह के पहले शनिवार को हिमोत्कर्ष की ओर से आंखों के निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया जाता है। उन्होंने शहर ऊना व आसपास के लोगों से अनुरोध है कि हर माह आयोजित होने वाले इस शिविर का लाभ उठाएं। इस अवसर पर संस्था के प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर, महासचिव ठाकुर यशपाल सिंह, विकास कौंडल, मुकेश जसवाल, सुधीर चौधरी, अजय ठाकुर, मंजू मनकोटिया, अशोक कालिया, नरेश सैनी, मणि कुमार आदि मौजूद रहे।
  • Jalandhar News: स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देते 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देते 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: क्राइम की वारदातों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करते हुए वेस्ट हलके की पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए ACP हर्षप्रीत सिंह ने बताया कि थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने स्नेचिंग की वारदात में शामिल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को शिकायत मिली थी कि लैदर कॉप्लैक्स रोड़ पर व्यक्ति को रोककर उससे मारपीट की और उसका फोन छीनकर फरार हो गए थे।

    इस मामले में आरोपियों की तालाश शुरू कर दी थी। जिसके बाद आज तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान प्रितपाल सिंह पुत्र अमर सिंह, किरपाल सिंह पुत्र प्रभाव सिंह और रवि पुत्र कुलदीप निवासी मिट्ठू बस्ती के रूप में हुई है।

    आरोपियों के कब्जे से (ब्रांड ओपो A3X 5G रंग बैंगनी) फोन बरामद कर लिया गया है। पुलिस को आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि किरपाल सिंह और प्रितपाल सिंह एक एनडीपीएस एक्ट में दोषी है।  रवि पर भी एक मामला पहले से दर्ज है। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर नंबर 74 दिनांक 03.04.2025 को अधीन धारा 304(2), 111 बीएनएस थाना बस्ती बावा खेल में दर्ज आगे की पूछताछ शुरू कर दी गई है।

  • Punjab News: टिकट मिलने पर भारत भूषण आशु ने जमकर साधे विपक्ष पर निशाने, देखें वीडियो

    Punjab News: टिकट मिलने पर भारत भूषण आशु ने जमकर साधे विपक्ष पर निशाने, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के वेस्ट हलके में उप चुनाव को लेकर आप पार्टी के बाद अब कांग्रेस हाईकमान ने भी उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने भारत भूषण आशु को उम्मीदवार बनाया है। वहीं टिकट मिलने के बाद पहली बार आशु ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान जालंधर कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने प्रशासन को लेकर कहा कि वह इस उपचुनाव को पारदर्शी के तौर पर काम करें। इस बार वह किसी पार्टी के समक्ष में काम ना करे। उन्होंने अपील की है कि इस उपचुनाव में ऐसा माहौल ना बनाए जिससे पंजाब में अमन शांति का माहौल खराब हो। वहीं नेशनल कांग्रेस के नेता आलोक शर्मा ने कहा कि भारत भूषण आशु को उम्मीदवार घोषित किया गया है। लुधियाना व्यापारियों की नगरी है।

    जहां पार्टियों द्वारा स्मार्ट सिटी सहित कई अन्य वादे किए गए, लेकिन आज हालात यह है कि बस स्टैंड तक नहीं बनाया जा सका। फोकल प्वाइंट का हाल बेहाल है, बुड्ढा दल नाले का पैसा कहां गया पता नहीं है। आशु को ईडी द्वारा दबाने का प्रयास किया गया, लेकिन कोर्ट ने आरोपों को नकार दिया। लुधियाना में कांग्रेस के पूर्व विधायक द्वारा डेरी के मसले, सीवरेज लाइन, ब्रिज फ्लाईओवर सहित अन्य मसलों को हल करवाया। इस दौरान उन्होेंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि प्रचार के अलावा कोई काम नहीं किया गया। वहीं सासंद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि वेस्ट हलके में जो अधूरे काम रह गए है उसे आशु को इस उप चुनाव में जीत हासिल करके दोबारा करने का मौका दिया है। चन्नी ने कहा कि सीएम के दौरान उन्हें 2 काम अभी भी याद है, जिसमें भगवान पशुराम के मंदिर के लिए वह 10 करोड़ रुपए देकर आए थे, वहीं पंजाब की सभी गौशाला को 5-5 लाख रुपए दिए गए और जितनी गौशाला है उनके 21 करोड़ रुपए के बिजली के बकाये बिल माफ करवाए थे।

    इस दौरान जितनी गौशाला है उनके आने वाले बिल माफ करवाए, जिसके चलते आज तक गौशाला का कोई बिल नहीं आता। वहीं ईडी मामले को लेकर चन्नी ने कहा कि कांग्रेस के शहरी नेताओं पर निशाना साधा गया, जिसमें आशु, ओपी सोनी सहित कई नेता शामिल है। ईडी मामले में आशु क्लीन चिट लेकर बाहर आए है। इस दौरान चन्नी ने कहा कि जब तक उप चुनाव के नतीजे घोषित नहीं हो जाते वह आशु के साथ लुधियाना में ही रहेंगे और उनके लिए प्रचार करेंगे। इस दौरान आज से लोगों को कांग्रेस के साथ चुनाव की मुहिम शुरू करने की अपील की है। इस दौरान भारत भूषण आशु ने टिकट मिलने पर राहुल गांधी सहित पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया।

    आशु ने कहा कि यह उप चुनाव काफी महत्वपूर्ण है। आज जहां भी जाते है, लोग उनके कामों की सहारना कर रहे है। आशु ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की लीडरशिप को खत्म करने की विपक्ष ने कोई कसर नहीं छोड़ी। 2 सालों में वह नहीं जानते थे कि उन्हें इतनी जल्दी कोर्ट से इंसाफ मिल जाएगा। इस दौरान गुरप्रीत गोगी के निधन पर शोक व्यक्ति किया। आशु ने कहा कि यह चुनाव संजीव अरोड़ा का नहीं है, इससे चुनाव से कुछ ओर ही प्लानिंग की जा रही है।