Blog

  • UPSC में लेटरल एंट्री को लेकर BJP पर राहुल गांधी ने बोला हमला

    UPSC में लेटरल एंट्री को लेकर BJP पर राहुल गांधी ने बोला हमला

    नई दिल्ली। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने विभिन्न मंत्रालयों में संयुक्त सचिवों, निदेशकों और उप सचिवों के प्रमुख पदों पर ‘लेटरल एंट्री’ के जरिए 45 विशेषज्ञ नियुक्त किए जाने के केंद्र के फैसले को लेकर बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला है। लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर खुलेआम SC, ST और OBC वर्ग का आरक्षण छीनने का आरोप लगाया है।   राहुल गांधी ने ‘X’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘ नरेंद्र मोदी संघ लोक सेवा आयोग की जगह ‘राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ’ के ज़रिए लोकसेवकों की भर्ती कर संविधान पर हमला कर रहे हैं। केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में महत्वपूर्ण पदों पर लेटरल एंट्री के ज़रिए भर्ती कर खुलेआम SC, ST और OBC वर्ग का आरक्षण छीना जा रहा है।’ राहुल गांधी ने आगे कहा, ‘मैंने हमेशा कहा है कि टॉप ब्यूरोक्रेसी समेत देश के सभी शीर्ष पदों पर वंचितों का प्रतिनिधित्व नहीं है, उसे सुधारने के बजाय लेटरल एंट्री द्वारा उन्हें शीर्ष पदों से और दूर किया जा रहा है। यह UPSC की तैयारी कर रहे प्रतिभाशाली युवाओं के हक़ पर डाका और वंचितों के आरक्षण समेत सामाजिक न्याय की परिकल्पना पर चोट है। ‘चंद कॉरपोरेट्स’ के प्रतिनिधि निर्णायक सरकारी पदों पर बैठ कर क्या कारनामे करेंगे इसका ज्वलंत उदाहरण SEBI है, जहां निजी क्षेत्र से आने वाले को पहली बार चेयरपर्सन बनाया गया। प्रशासनिक ढांचे और सामाजिक न्याय दोनों को चोट पहुंचाने वाले इस देश विरोधी कदम का INDIA मजबूती से विरोध करेगा। ‘IAS का निजीकरण’ आरक्षण खत्म करने की ‘मोदी की गारंटी’ है।’
  • Vidhansabha chunav से पहले झील में बनाए जाएंगे तैरते पोलिंग बूथ

    Vidhansabha chunav से पहले झील में बनाए जाएंगे तैरते पोलिंग बूथ

    श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में कोई मतदाता नहीं छूट जाए, चुनाव आयोग यह सुनिश्चित करना चाहता है। इसके लिए ईसी ने डल झील में तीन तैरते मतदान केंद्र बनाने का फैसला लिया है। साथ ही नियंत्रण रेखा पर भी एक मतदान केंद्र स्थापित करेगा, जोकि अपने आप में बेहद खास होगा। एलओसी पर बनाया जाने वाला पोलिंग बूथ विशेष रूप से अनुसूचित जनजाति के लिए है, क्योंकि यहां 100 प्रतिशत आबादी अनुसूचित जनजाति की है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि इन अनूठे मतदान केंद्रों की स्थापना का उद्देश्य गैर पहुंच वाले इलाकों तक संपर्क सुनिश्चित करना है।

    डल झील में बने तीन तैरते मतदान केंद्रों तक मतदान दल को नावों और शिकारों से ले जाया जाता है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि तीनों मतदान केंद्रों में से एक केंद्र ‘खार मोहल्ला आबी करपोरा’ में केवल तीन मतदाता हैं। गुरेज विधानसभा क्षेत्र में कोरागबल मतदान केंद्र भारतीय और पाकिस्तानी क्षेत्रों के बीच नियंत्रण रेखा पर स्थित है। राजीव कुमार ने कहा कि यह मतदान केंद्र विशेष रूप से 100 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति (एसटी) आबादी के लिए है।

    लोकसभा चुनाव में इस मतदान केंद्र पर 80.01 प्रतिशत मतदान हुआ था। सीमारी कुपवाड़ा जिले का पहला मतदान केंद्र है। मुख्य चुनाव आयुक्त कुमार ने कहा कि रसद और सुरक्षा चुनौतियों के बावजूद यहां लगातार उच्च मतदान प्रतिशत रहता है। यह वाकई उत्साह बढ़ाने वाली चीज है।

  • Jalandhar : RPF जवान पर हुए हमले में गगन‌ सहित 7 पर FIR दर्ज, देखें वीडियो

    Jalandhar : RPF जवान पर हुए हमले में गगन‌ सहित 7 पर FIR दर्ज, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: करतारपुर के निकट रेलवे फाटक पर शनिवार की रात जालंधर के आरपीएफ मुलाजिम पर हुए हमले मामले को लेकर जालंधर जीआरपी पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ बीएनएस 190 (3), 190, 221, 132, 118 के तहत गगन‌ सहित 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी देते हुए थाना जीआरपी के प्रभारी ने बताया कि शनिवार की रात को करतारपुर कपूरथला रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन की शटरिंग के दौरान लगे भारी जाम की सूचना गेटमैन द्वारा जालंधर आरपीएफ को दी गई। इसके बाद वहां पर पहुंचे आर पी एफ के दो मुलाजिम जो वहां से भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पहुंचे थे। जब वह भीड़ को कंट्रोल कर रहे थे कि तभी भीड़ में से निकली एक गाड़ी ने गलत साइड से गाड़ी को लगा दिया, जिससे जाम खुलने की बजाय और लग गया।


    जब उसमें एसयूवी गाड़ी नंबर पीबी 11बीजे 4147 में सवार गाड़ी चालक निहंग सिंह को गाड़ी साइड पर करने के लिए कहा गया तो उक्त व्यक्ति उसे आरपीएफ मुलाजिम से बहसबाजी करने लगे। शिकार करता ने रोक लगाया कि उक्त 6 से 7 निहंग सिंहों ने गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट करनी शुरूकर दी। जिसके बाद 55 वर्षीय निहंग सिंह ने अपनी तलवार निकाल मुलाजिम पर हमला कर दिया। पुलिस मुलाजिम ने पीछे होकर अपनी जान बचाई लेकिन इस दौरान भी उसकी बाजू पर तलवार से कट लग गया। इसके बाद उक्त लोग वहां से फरार हो गए।

    घटना के बाद तुरंत रेलवे पुलिस मुलाजिम को करतारपुर स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर रात को डॉक्टर ने उन्हें अनफिट कर देते हुए रखा गया था। जिसकी वजह से पुलिस ने रात को उनके बयान दर्ज नहीं किया। वहीं जीआरपी पुलिस ने आज उक्त रेलवे मुलाजिम के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • होटल के कमरे में अकेली थी एयर होस्टेस, देर रात जबरदस्ती घुसा शख्स… दूर तक सुनाई दी चीख

    होटल के कमरे में अकेली थी एयर होस्टेस, देर रात जबरदस्ती घुसा शख्स… दूर तक सुनाई दी चीख

    नई दिल्ली। एयर इंडिया की एक एयर होस्टेस के साथ होटल में मारपीट की खबर सामने आई है। एयर होस्टेस लंदन में एक होटल में रुकी थी, इसी दौरान अचानक एक शख्स उसके कमरे में दाखिल हुआ और जमकर मारपीट की। बताया जा रहा है कि एयर होस्टेस को गंभीर चोट आई है और उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। एयर इंडिया की तरफ से भी इस घटना की पुष्टि की गई है। द हिन्दू के मुताबिक, एयर इंडिया की एक केबिन क्रू सदस्य के साथ गुरुवार (15 अगस्त) की रात लंदन के एक होटल में अनजान शख्स ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न की कोशिश की और उस पर हमला कर घायल कर दिया। यह घटना लंदन के हीथ्रो स्थित रेडिसन रेड होटल में हुई, इस होटल में एयर इंडिया के कई स्टाफ रुके हुए थे।

    घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।जानकारी के मुताबिक, घटना उस वक्त हुई जब एयर इंडिया की क्रू मेंबर अपने होटल में सो रही थी, रात करीब 1.30 बजे एक शख्स कमरे में घुस गया और हमला कर दिया। इससे एयर इंडिया क्रू बुरी तरह डर गई और मदद के लिए चिल्लाने लगी। बचाव के लिए उसने कपड़े के हैंगर से शख्स पर हमला किया। इसी बीच मौका पाकर वह भागने की कोशिश करने लगी लेकिन शख्स ने उसे पकड़ लिया और घसीटते हुए फिर कमरे में ले गया। इस घटना में एयर इंडिया की क्रू बुरी तरह से घायल हो गई थी और घटना के बाद शख्स भागने की कोशिश कर रहा था।

    घटना की जानकारी पुलिस को दी और एयर इंडिया की एयर होस्टेस को अस्पताल के जाया गया। उसे अपने एक सहकर्मी के साथ रुकना पड़ा और वह ड्यूटी पर नहीं जा सकी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयरलाइन के स्टाफ ने कई बार सुरक्षा, अंधेरे गलियारों, सूनसान रिसेप्शन की शिकायत की थी। इतना ही नहीं, यह भी बताया गया कि कुछ बदमाश आकर दरवाजा खटखटाते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, एयर इंडिया के प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि की है कर बताया है कि हम क्रू की हरसंभव मदद कर रहे हैं और कानूनी सहायता भी ले रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि क्रू की गोपनीयता को सार्वजनिक ना किया जाए। मिली जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया की स्टाफ मुंबई पहुंच चुका है।

  • Punjab: 2 दिनों में तीसरा शव बरामद, देखें वीडियो

    Punjab: 2 दिनों में तीसरा शव बरामद, देखें वीडियो

    लुधियाना: जिले में दो दिनों में तीसरा शव बरामद होने का मामला सामने आया है। यह शव मुंडिया खुर्द इलाके के पास से मिला है। इससे पहले सेंट्रल जेल के पास बीते दिन दो व्यक्तियों के शव बरामद हो चुके हैं। वहीं, अब तीसरा शव बरामद होने के बाद लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

    मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें इलाके में सीवरेज के पास व्यक्ति के शव की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। जिसके चलते 72 घंटे के लिए शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने कहा मामले की जांच की जा रही है।

  • TV दिखाने के बहाने 11 साल की मासूम से दुष्कर्म

    TV दिखाने के बहाने 11 साल की मासूम से दुष्कर्म

    नई दिल्ली। दिल्ली के करावल नगर इलाके से एक शर्मनाक खबर सामने आई है। जहां, टीवी दिखाने के बहाने 11 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मकान मालिक के बेटे ने बहला-फुसलाकर बच्ची के साथ वारदात को अंजाम दिया। बाद में किसी को कुछ भी बताने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। मासूम को खून से लथपथ देखकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वारदात के बाद आरोपी पिता की मदद से फरार हो गया।

    पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर दुष्कर्म और पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर 22 वर्षीय आरोपी युवक व उसके पिता को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। आरोपी के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग कर प्रदर्शन किया।

    परिजनों ने करावल नगर के सोम बाजार मेन रोड पर जाम लगाया। पुलिस ने समझाकर परिजनों को हटाया। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि वह आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने का प्रयास करेंगे।

  • उच्चतम न्यायालय ने चिकित्सक से बलात्कार-हत्या के मामले में ये लिया संज्ञान

    उच्चतम न्यायालय ने चिकित्सक से बलात्कार-हत्या के मामले में ये लिया संज्ञान

    नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने कोलकाता के आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक प्रशिक्षु चिकित्सक से कथित बलात्कार और हत्या के मामले में स्वत: संज्ञान लिया है। शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर अपलोड की गई 20 अगस्त की वाद सूची के अनुसार, प्रधान न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ मंगलवार को इस मामले पर सुनवाई करेगी।

    कलकत्ता उच्च न्यायालय ने हाल ही में मामले की जांच कोलकाता पुलिस से केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को स्थानांतरित कर दिया था। सरकारी अस्पताल के ‘सेमिनार हॉल’ में ‘जूनियर डॉक्टर’ से कथित बलात्कार और हत्या की वारदात के बाद देशभर में व्यापक स्तर पर विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं।

  • Punjab News: Oye Chotu Punjab Police धौंस जमाने पर सस्पेंड भी कर देती है, देखें वीडियो

    Punjab News: Oye Chotu Punjab Police धौंस जमाने पर सस्पेंड भी कर देती है, देखें वीडियो

    अमृतसर। Punjab News, शहर में Police की नाकाबंदी पर पुलिस मुलाजिमों के द्वारा आपस में तीखी नोकझोंक की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद Amritsar ग्रामीण के एस.एस.पी. चरणजीत सिंह ने वीडियो पर एक्शन लेते हुए कार चालक पुलिसकर्मी को तुरंत सस्पेंड कर दिया। उन्होंने कहा कि Social Media पर एक Video तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कांस्टेबल Sukhkarman Singh के साथ हुई मारपीट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। Amritsar Gramin Police, अमृतसर ग्रामीण पुलिस बल के भीतर अनुशासन और व्यावसायिकता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

    सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी वीडियो

    Punjab Police Viral Video में देखा जा सकता है कि अमृतसर के रंजीत एवेन्यू में नाकाबंदी के दौरान एक कार चालक को पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका तो बाद में कार चालक ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर नाके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से काफी बहस की और नाके पर खड़े पुलिसवालों को वह रौब दिखाते हुए खुद को डीएसपी का गनमैन बताकर पुलिसवालों से बदसलूकी भी करता नजर आया था।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्पेशल नाके पर पुलिस SWAT टीम के एक मुलाजिम ने महिंद्रा थार को रुकने का इशारा किया। जिसके बाद गाड़ी चालक रुक गया और खुद को सीआईए स्टाफ मे मुलाजिम बताने लगा। टीम के मुलाजिम ने जब गाड़ी चालक को शीशे पर लगी काली जालियां उतारने को कहा तो माहौल गरमा गया। जिसके बाद गाड़ी चालक ने धौंस जमाते हुए कहा कि मेरी गाड़ी से जाली कोई नहीं उतार सकता। इस बात को लेकर दोनों में काफी देर तक बहस बाजी हुई। जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर Viral हो गई।

  • Punjab: इस दिन स्कूल और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

    Punjab: इस दिन स्कूल और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

     संगरुर: जिले में मंगलवार को छुट्टी का ऐलान किया गया है। यह आदेश डिप्टी कमिश्नर संगरूर ने जारी किए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार संगरुर में 20 अगस्त 2024 को छुट्टी का ऐलान किया गया है। जानकारी के अनुसार  संगरुर में सरकारी और प्राइवेट दफ्तर बंद रहेंगे।

    इसके अलावा स्कूल, कॉलेज व अन्य संस्थान बंद रहेंगे।  शहीद संत श्री हरचंद सिंह लोंगोवाल की बरसी के मौके पर 20 अगस्त को श्रद्धांजलि भेंट की जा रही है। जिसके चलते इसके चलते छुट्टी का ऐलान किया गया है।

  • Punjab News : कल तहसीलदारों की नहीं होगी हड़ताल, कैबिनेट मंत्री जिम्पा के साथ बैठक में हुआ ऐलान, देखें वीडियो

    Punjab News : कल तहसीलदारों की नहीं होगी हड़ताल, कैबिनेट मंत्री जिम्पा के साथ बैठक में हुआ ऐलान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: गत दिवस पंजाब भर में तहसीलदारों द्वारा सोमवार को हड़ताल करने का ऐलान किया गया था। चंडीगढ़ में कैबिनेट मंत्री ब्रहम शंकर जिम्पा और वित्त आयुक्त (वित्त) के ए.पी सिन्हा के साथ एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक के बाद कल होने वाली हड़ताल समाप्त कर दी गई।

    मंत्री जिम्पा ने कहा कि तहसीलदारो की मांगों का हल जल्द कर दिया जायेगा है। बता दें कि राज्य भर में माल अफसर, तहसीलदार व नायब तहसीलदारो ने 19 अगस्त से 21 अगस्त तक छुट्टी का ऐलान कर सरकार को 18 अगस्त तक अल्टीमेटम दिया था।

    यह ऐलान पंजाब रेविन्यू अफसर एसोसिएशन द्वारा किया गया था। तहसीलदारों ने सरकारी गाड़ियों पर सुरक्षा सहित अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने का ऐलान किया था।