Blog
-

Canada में हिंदू मंदिर के बाहर Khalistan प्रदर्शन में शामिल पुलिस कर्मी पर गिरी गाज, किया निलंबित
ओट्टावा: कनाडा की पुलिस खालिस्तान समर्थकों का खुलकर साथ दे रही है। कनाडाई पुलिस अधिकारी के खालिस्तानियों के साथ प्रदर्शन में शामिल होने का मामला सामने आया है। कनाडा के सीबीसी न्यूज के अनुसार, ब्रैम्पटन में एक हिंदू मंदिर के बाहर खालिस्तान समर्थक प्रदर्शन में भाग लेने के कारण एक कनाडाई पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया। निलंबित पुलिसकर्मी की पहचान हरिंदर सोही के रूप में की गई है, जिसे कैमरे पर खालिस्तान का झंडा पकड़े हुए देखा गया, जबकि प्रदर्शन में शामिल अन्य लोग भारत विरोधी नारे लगा रहे थे। सोही पील क्षेत्रीय पुलिस का सार्जेंट था।
इसके अलावा एक अन्य घटना में पुलिस अधिकारियों ने हिंदू भक्तों की भीड़ पर हमला किया और उनके खिलाफ बल प्रयोग किया, जिसका वीडियो पत्रकार डैनियल बोर्डमैन ने शेयर किया है। हिंदू समुदाय और खालिस्तान समर्थकों के बीच विवाद के बाद मंदिर में व्यवस्था बहाल करने के लिए पुलिस को तैनात किया गया था। बोर्डमैन ने लिखा, ‘RCMP (रॉयल कनैडियन माउंटेड पुलिस) ने सरे बीसी में अपने ही मंदिर परिसर में हिंदू भक्तों पर हमला करना शुरू कर दिया।’ वीडियो में पुलिस अधिकारी हिंदू भक्तों को घूंसे मारते और उन्हें डंडे से पीटते नजर आ रहा है।
इसके पहले कनाडाई समय के अनुसार, रविवार शाम को खालिस्तानी चरमपंथियों ने ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर के परिसर के अंदर हिंदू-कनाडाई भक्तों पर हमला किया था, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। कनाडा के कई नेताओं सहित दुनिया भर में लोगों ने इसकी निंदा की। इस हमले के बाद हिंदू संगठनों में खासा रोष है। कनाडा के हिंदू संगठनों घोषणा की है कि अब राजनेताओं को राजनीतिक उद्देश्यों के लिए मंदिर परिसर का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह प्रतिबंध तब तक तक जारी रहेगा, जब तक कि वे बढ़ते खालिस्तानी चरमपंथ के खिलाफ ठोस कदम नहीं उठाते।
कनाडाई राष्ट्रीय हिंदू परिषद (सीएनसीएच) और हिंदू फेडरेशन ने मंदिर के नेताओं और कई हिंदू समर्थक समूहों के साथ मिलकर यह घोषणा की। सीएनसीएच ने कहा कि खालिस्तानी समर्थकों की तरफ से ब्रैम्पटन में किए गए हिंसक हमले ने कनाडा के हिंदू समुदाय की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं। परिषद ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा, ‘प्रदर्शनकारी कथित तौर पर मंदिर के मुख्य द्वार पर एकत्र हुए, जबरन परिसर में घुस गए और मंदिर के सदस्यों तथा आगंतुकों पर हमला किया। इस घटना ने समुदाय को हिलाकर रख दिया है।’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में एक मंदिर पर हमले की सोमवार को निंदा की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘मैं कनाडा में हिंदू मंदिर पर सुनियोजित हमले की निंदा करता हूं। हमारे राजनयिकों को डराने-धमकाने की कोशिशें भी उतनी ही भयावह हैं। इस तरह के हिंसा के कृत्य भारत के संकल्प को कभी कमजोर नहीं कर पाएंगे।’ उन्होंने कनाडा सरकार से कार्रवाई की मांग करते हुए कहा, ‘हम उम्मीद करते हैं कि कनाडाई सरकार न्याय सुनिश्चित करेगी और कानून-व्यवस्था कायम करेगी।’
-

Punjab News : संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति का मिला शव, देखें वीडियो
लुधियाना : फिरोजपुर रोड़ पर स्थित वेव मॉल के नजदीक बने पार्क में संदिग्ध परिस्थितियों में एक नाइजीरियन व्यक्ति का शव मिलने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले को संदिग्ध मान कर अलग-अलग एंग्लो से जांच कर रही है। जांच अधिकारी गुरनूर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नाइजीरियन व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि उसके शव को 72 घंटों के लिए सिविल अस्पताल की मोर्च्चरी में रखवा दिया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नाइजीरियन व्यक्ति की मौत नशे की ओवरडोज के कारण हुई है। लेकिन इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण का पता चल पाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।Punjab News : संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति का मिला शव#PunjabNews #Punjab #News #encounterindia #encounternews #TwitterWorld #RajatDalal #GameChanger #HappyBirthdayViratKohli pic.twitter.com/iaTlgqjELP
— Encounter India (@Encounter_India) November 5, 2024 -

Punjab News: शिवसेना नेता के घर पर पेट्रोल बम से हमला करने के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किए अहम खुलासे, देखें वीडियो
लुधियानाः शिवसेना सिख विंग के गुरकीरत सिंह खुराना के घर पर पेट्रोल बम से हमला करने के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस ने कई अहम खुलासे किए है। पुलिस कमिश्नर चहल ने बताया कि आरोपियों के बाइक नंबर ट्रेस करके आरोपियों को नंवाशहर से गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर ने खुलासा किया है कि ये हमला आतंकी संगठन बब्बर खालसा ने करवाया था।
उन्होंने बताया कि कमिश्नररेट पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस की संयुक्त टीमों ने मिलकर 4 आरोपियों को काबू किया है जबकि एक आरोपी अभी फरार है। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल बाइक और 2 मोबाइल बरामद हुए है। लुधियाना में दो शिव सेना के नेताओं पर हमला हुआ है। आरोपियों की पहचान रविंदर पाल उर्फ रवि, अनिल उर्फ सन्नी, मनीष साहिद मुख्य़ आरोपी निवासी राहों, जसविंदर निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि फरार आरोपी की पहचान लवप्रीत सिंह उर्फ मोनू के रूप में हुई है।पुलिस जांच में सामने आया है कि नंगल में विकास प्रभाकर की हत्या में उक्त आरोपी शामिल थे। कुलदीप चहल ने बताया कि हरजीत सिंह उर्फ लाडी, जो पंजाब के नंगल में विकास प्रभाकर की हत्या में भी वांछित है और उस पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा 10 लाख रुपये का इनाम घोषित है। उक्त व्यक्ति ही इन आरोपियों को क्राइम की वारदातों को अंजाम देने के लिए आदेश देता था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों का रिमांड हासिल करके पूछताछ के दौरान ओर खुलासे होने की संभावना है।
पुलिस ने कहा कि जल्द ही पांचवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कमिश्नर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी गरीब परिवार से संबंधित है और उक्त आरोपियों को लालच देकर गलत काम करवाए जा रहे है। इस मामले का मुख्य दोषी मनीष है, जिसने आरोपियों को क्राइम की वारदात को अंजाम देने के कहा था। जांच में पता चला है कि रविंदर और अनिल कुमार पर दो- दो पर्चे भी दर्ज है, और दोनों का क्रमिनल बैकग्राउंड है।
-

Jalandhar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से Bike सवार की मौत
जालंधर: नए जन्में बच्चे की खुशी में मिठाई बांटकर बाईक पर सवार होकर अपने घर जा रहै युवक की सड़क हादसे में मौत होने की खबर सामने आई है। इस सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए। घायल व्यक्ति की पहचान अरज कुमार पुत्र बीर चंद निवासी गांव हीरापुर जालंधर तथा उसके दोस्त पलविंद्र सिंह पुत्र अमरपाल सिंह निवासी गांव नौगज्जा करतारपुर वालंधर के रूप में हुई है। दोनों घायलों को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां इलाज दौरान पलविंद्र सिंह (10) पुत्र अमरपाल की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक मृतक 20 दिन पहले ही एक लड़के का पिता बना था जिसकी खुशी में वह मिठाई बांटने अपने ससुराल वालों के घर गया था। मिठाई बांट कर वापिस लौटते समय गांव बल्लनों से डेरा वाले रास्ते के नजदीक अस्पताल के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से यहा हादसा हो गया।
जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया। वाहन चालक की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों को चैक किया जा रहा है।
-

Punjab News: 3 दिन स्कूल-कॉलेज और सरकारी संस्थान रहेंगे बंद
मोहालीः अक्टूबर माह की तरह नवंबर माह में बच्चों की मौज लग गई। दरअसल, अक्टूबर माह के बाद अब नवंबर माह में बच्चों की स्कूलों में छुट्टियां आ गई है। हाल ही में त्यौहारी सीजन में स्कूलों में छुट्टियां होने के बाद अब फिर से बच्चों को लगातार 3 छुट्टियां होने जा रही है। पंजाब सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों की सूची के मुताबिक, 15 नवंबर को पहले पातशाह श्री गुरु नानक देव जी का गुरुपर्व है, जिस दिन छुट्टी रहेगी।
इसके बाद 16 नवंबर शनिवार को शहीद सरदार करतार सिंह सराभा का शहीदी दिवस है, जिसके चलते पंजाब सरकार ने छुट्टी घोषित की है। इसके बाद 17 नवंबर को रविवार है, इस दिन ही छुट्टी है। इसलिए 15, 16 और 17 नवंबर को लगातार 3 छुट्टियां आ रही हैं, जिसके चलते स्कूल, कॉलेज और सरकारी संस्थान बंद रहेंगे।
-

Punjab News: IAS के बेटे के अपहरण-हत्या मामले में पूर्व डीजीपी सैनी की बढ़ी मुश्किलें, चलेगा ट्रायल
अमृतसरः पंजाब पुलिस के पूर्व DGP सुमेध सैनी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। दरअसल, सुमेध सैनी के खिलाफ 33 साल पुराने IAS के बेटे बलवंत सिंह मुल्तानी हत्याकांड में केस दर्ज होने के 4 साल बाद ट्रायल शुरू हो गया है। मामले की जांच कर रही एसआईटी ने दिसंबर 2020 में सैनी के खिलाफ हत्या समेत 7 धाराओं के तहत चार्जशीट दाखिल की थी। उस चार्जशीट की कॉपी सैनी के वकीलों और पूर्व डीएसपी केआईपी को मोहाली अदालत में सोमवार को सौंप दी गई है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 26 नवंबर तय की गई है। हालांकि सैनी इस दौरान पेश नहीं हुए।
एसआईटी की तरफ से सैनी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 364, 201, 344, 330, 219 और 120 के तहत चार्जशीट दाखिल की गई है। चार्जशीट 500 पेज की हैं। इसमें 47 के करीब गवाह बनाए गए हैं। वहीं, पुलिस ने मामले में पूर्व सब इंस्पेक्टर जागीर सिंह व थानेदार कुलदीप सिंह को वायदा माफ गवाह बनाया है। जबकि पूर्व सब इंस्पेक्टर अनूप सिंह और सब इंस्पेक्टर हरसहाय शर्मा को जांच के बाद बेगुनाह पाया गया है। इस मामले में नामजद पूर्व डीएसपी बलदेव सिंह सैनी और इंस्पेक्टर सतवीर सिंह की पहले ही मौत हो चुकी है। हालांकि जांच टीम की तरफ से मामले में केआईपी सिंह को पहले ही नामजद कर लिया गया था।
इस मामले में पहले सुप्रीम कोर्ट में स्टे लगी थी। दूसरी तरफ सुमेध सैनी अदालत से मिली छूट के कारण अदालत में पेश नहीं हुए। एसआईटी के मुताबिक IAS अधिकारी दर्शन सिंह मुल्तानी के बेटे पलविंदर सिंह मुल्तानी निवासी जालंधर ने एसएसपी को शिकायत दी थी। उसने आरोप लगाया था कि उसके भाई को 11 दिसंबर 1991 में मोहाली फेज-सात घर से उठाया गया था। उसके बाद से उसके भाई का कोई सुराग नहीं लग पाया है। इस दौरान पहले उसके भाई को फेज-10 हाउसफैड के फ्लैटों में ले गए थे। वहां से जसप्रीत, इंदरजीत सिंह और मनजीत सिंह को उठाया गया था। फिर प्रो.दविंदर पाल सिंह भुल्लर की तलाश में सभी को बठिंडा ले गए। वहां से आते हुए प्रो. भुल्लर के ससुर काे उठा लाए।
फिर सेक्टर-17 थाने में उसके भाई पर केस दर्ज किया गया। उसके पिता आईएएस अधिकारी थे। ऐसे में उनकी तरफ से केस में अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ी गई । लेकिन बात सिरे नहीं चढ़ पाई। कानूनी जंग लड़ी। इसी बीच साल 2015 के अंत में पंजाब पुलिस के एक पूर्व पुलिस अधिकारी ने एक राष्ट्रीय नामी मैगजीन को अपना इंटरव्यू दिया था।इसमें उस अधिकारी ने खुलासा किया था कि उस समय सुमेध सिंह सैनी और अन्य पुलिस अधिकारियों ने कैसे लोगों को यातनाएं दी थी। इंटरव्यू उनके भाई का जिक्र भी किया गया था। इन यातनाओं से उसके भाई की मौत हो गई थी। इसके बाद विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया में इंटरव्यू को प्रकाशित किया गया था। इसके बाद उन्होंने यह शिकायत दी थी।
-

वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही लोकगायिका Sharda Sinha, PM मोदी ने की बेटे से बात
बेटे ने रिलीज किया मां का नया छठ गीत
नई दिल्लीः पद्म श्री और पद्मभूषण से सम्मानित लोकगायिका शारदा सिन्हा की हालत नाजुक बनी हुई है। वो पिछले 10 दिनों से दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में एडमिट हैं और अब उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट करना पड़ा है। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने बेटे से फोन पर बात करके शारदा सिन्हा का हाल जाना। वो साल 2017 से Multiple Myeloma (एक प्रकार का बोन मैरो कैंसर) से पीड़ित हैं। हर कोई उनकी सलामती के लिए दुआ मांग रहा है, इस बीच उनके बेटे ने उनका नया छठ गीत रिलीज कर दिया है। शारदा सिन्हा अपने छठ गानों के लिए जानी जाती हैं। उनकी आवाज का जादू ऐसा है कि फैंस कहते हैं कि उनके गानों के बिना छठ अधूरा है। इस महापर्व पर उनके गाए हुए छठ गाने हर जगह सुने और बजाए जाते हैं। उनके नए गाने का वीडियो अंशुमान सिन्हा ने रिलीज किया है। तबीयत खराब होने से पहले शारदा ने इस गाने को रेकॉर्ड कर लिया था, लेकिन इसका वीडियो शूट नहीं हो पाया। ऐसे में उनके बेटे ने इसे एडिट करके वीडियो रिलीज किया है। 72 साल की शारदा सिन्हा के बेटे ने कैप्शन में लिखा, ‘इस बीच जबकि मां की स्वास्थ्य संबंधी लड़ाई जारी है, मै एक छोटा सा प्रयास कर मां के नए छठ गीत ‘दुखवा मिटाईं छठी मईया’ का एक वीडियो भी पोस्ट कर रहा हूं। ऑडियो रिलीज के पश्चात Aiims हॉस्पिटल के परिसर में ही अपने लैपटॉप और मोबाइल डेटा की मदद से मां की पुरानी सुंदर स्मृतियों के एक गुच्छे को छठ महापर्व की मनोरम छटा के साथ समागम कर इस वीडियो का निर्माण मैने किया है।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘आशा करता हूं आप सब मुझे अपना आशीर्वाद जरूर देंगे। आग्रह यही है कि वीडियो देख कर अगर किसी की उंगली या हाथ उठे तो वो बस मां के लिए दुआ में उठे, उनके पुनः जीवंत होने की प्रार्थना में उठे। इस अकस्मात प्रोजेक्ट के मेरे अनन्य बंधुओं का मैं हृदय से आभार प्रकट करता हूं जिनकी बदौलत यह संभव हो पाया जैसे।’ एक तरफ छठ त्योहार की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं तो दूसरी तरफ हर कोई शारदा सिन्हा की सलामती की दुआ मांग रहा है। एक फैन ने लिखा, ‘हे छठी मैया, हम्मर सबके बिहार के शान शारदा सिन्हा जी को जल्दी स्वस्थ का दियो।’ दूसरे ने लिखा, ‘छठी मैया से यही प्रार्थना है कि जल्द से जल्द शारदा सिन्हा जी को स्वस्थ कर दें, ताकि इस बार भी छठ पूजा बिना किसी उदासी के साथ मना सकें।’ -

Jalandhar News: बाबे नानक के नाम पर खुले ढाबे में हो रहा था शराब और चिकन का सेवन, हुआ हंगामा, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: श्री गुरु तेग बहादुर जी चौक के नजदीक खुले ढाबे को लेकर सिख जत्थेबंदियों द्वारा हंगामा किया। दरअसल, महिला द्वारा नानक सरूप ढाबा खोलिया गया है। जहां पर जब सिख जत्थेबंदियां पहुंची तो मौके पर देखा कि ढाबे में लोगों को शराब पिलाई जा रही थी और चिकन परोसा जा रहा था। वहीं ढाबे के साथ बने ठेके से लोग शराब लेकर ढाबे में आ जाते है वहां पर महिला द्वारा चिकन व अंडे बनाकर शराब के साथ खिलाए जा रहे थे। इस दौरान सिख जत्थेबंदियों ने ढाबे का बोर्ड फाड़कर दिखाया कि महिला द्वारा धर्म के नाम पर खोले गए ढाबे पर उनके धर्म को बदनाम किया जा रहा है। वहीं सिख जत्थेबंदियों द्वारा विरोध होता देख महिला माफी मांगने लगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि सिख जत्थेबंदियों द्वारा ढाबे में शराब पिलाने और चिकन परोसने को लेकर भारी विरोध किया जा रहा है। वहीं महिला का कहना है कि नानक उनके बेटे का नाम है। लेकिन सिख जत्थेबंदियों का कहना है कि ढाबे पर नानक सरूप ढाबे का बोर्ड लगाकर बाबे नानक के नाम की बेअदबी की है। इस मामले में मौके पर सिख जत्थेबंदियों द्वारा पुलिस को मौके पर बुलाया गया। उन्होंने कहा कि श्री गुरू तेगबहादुर जी के नाम पर चौक बना हुआ है और बाबे नानक के नाम पर महिला द्वारा ढाबा खोलकर शराब पिलाई जा रही है और चिकन खिलाया जा रहा है। सिख जत्थेबंदियों ने कहा कि उक्त ढाबे मालिक के खिलाफ धार्मिक भावनाओं की बेअदबी करने के मामले में पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार करके बनती कार्रवाई करें। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने ढाबा संचालक को हिरासत में ले लिया है और उन्हें थाने ले गई है।ढाबे में हो रहा था शराब और चिकन का सेवन, देखें वीडियो
-

Punjab News: Shiv Sena नेता के घर पर पेट्रोल बम से हमला करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
लुधियाना: शिवसेना सिख विंग के गुरकीरत सिंह खुराना के घर पर पेट्रोल बम से हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को घटना के 15 दिन पर काबू किया है। इस संबंध में पुलिस कमिश्नर आज सुबह 9.30 बजे प्रेस कान्फ्रेंस करके खुलासा करेंगे। सूत्रों मुताबिक वारदात से पहले बदमाशों ने हिन्दू नेताओं के घरों की रेकी की है।
पेट्रोल बम फेंकने के बाद भागे बाइक सवार सेफ सिटी कैमरों में भी कैद हो गए। बाइक के हुलिए और नंबर प्लेट की मदद से पुलिस ने बदमाशों को नवांशहर नजदीक से पकड़े है। लुधियाना में दो शिव सेना के नेताओं पर हमला हुआ है। दोनों ही मामलों में बदमाश अलग-अलग है। यह बदमाश ज्यादातर चोरी और लूट की वारदात करने वाले है। इन लोगों के पीछे किसका हाथ यह पुलिस पूछताछ में खुलासा होगा। इन वारदातों के बाद पाकिस्तान में छिपकर बैठे आतंकी रणजीत सिंह उर्फ रणजीत नीटा ने इसकी जिम्मेदारी ली थी।
शुक्रवार (1 नवंबर) रात करीब 2 बजकर 45 मिनट में शिवसेना नेता हरकीरत सिंह खुराना के घर हुए पेट्रोल बम से हमले का आतंकी कनेक्शन सामने आया है। यह हमला पाकिस्तान में छिपकर बैठे आतंकी रणजीत सिंह उर्फ रणजीत नीटा ने करवाया है। नीटा भारत में मोस्ट वांटेड की लिस्ट में शामिल है। रणजीत सिंह नीटा के प्रमुख हैंडलर फतेह सिंह बागी ने हमले की जिम्मेदारी ली है। जिसमें कहा गया है कि ये सिर्फ वॉर्निंग थी, अगर सुधरोगे नहीं, तो अंजाम भुगतना पड़ेगा। ये जिम्मेदारी कई पत्रकारों को भेजी गई ईमेल के जरिए ली गई है। लुधियाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
