Blog

  • पंजाबः मोगा में दिन-दिहाडे चली गोलियां, दो दिन पहले हमलावारों ने मांगी थी फिरौती,

    पंजाबः मोगा में दिन-दिहाडे चली गोलियां, दो दिन पहले हमलावारों ने मांगी थी फिरौती,

    मोगा: पंजाब में आए दिन क्राइम की वारदातें सामने आ रही है। राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद क्राइम पर रोक लगाना एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। रोजाना राज्य के अलग-अलग जिलों में गोली चलने के मामले सामने आ रहे है। वहीं आज ऐसा ही एक मामला मोगा से सामने आया है।

    हमलावरों ने किसान पर 10 से 12 राउंड किए फायर 

    मोगा में बंबीहा भाई के किसान के घर सुबह अज्ञात व्यक्तियों ने गोलियां चला हमला कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने किसान पर 10 से 12 राउंड फायर किए। किसान ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई।

    2-3 दिन पहले मांगी थी 5 लाख की फिरौती 

    जानकारी के अनुसार बंबीहा भाई के किसान की पहचान तरलोचन सिंह के रूप में हुई है, जिसे 2-3 दिन पहले अज्ञात व्यक्तियों का फोन आया था। उक्त व्यक्तियों ने तरलोचन से पांच लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। इस संबंध में उन्होंने पुलिस को शिकायत भी दी थी।

    मामले की जांच कर रही पुलिस

    किसान ने बताया कि रोज की तरह आज सुबह जब उसने दरवाजा खोला तो बाहर खड़े हमलावरों ने उसे देखते ही गोलियां चला दी। इस दौरान उसने भाग कर अपनी जान बचाई और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान करके पीड़ित के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    देखें वीडियो

  • अग्निपथ योजना के खिलाफ भारत बंद का आह्वान, पंजाब से हरियाणा तक हाई अलर्ट

    अग्निपथ योजना के खिलाफ भारत बंद का आह्वान, पंजाब से हरियाणा तक हाई अलर्ट

    नई दिल्ली।  सेना में भर्ती के लिए केंद्र सरकार की ओर से लाई गई अग्निपथ योजना के खिलाफ सोमवार (20 जून 2022) को भारत बंद का आह्वान किया गया है। भारत बंद की घोषण के बीच कांग्रेस ने भी देशव्‍यापी विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। कांग्रेस ने राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की जांच और अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन की घोषणा की है।

    युवाओं की ओर से देश के विभिन्‍न राज्‍यों में लगातार किए जा रहे हिंसक प्रदर्शनों को देखते हुए पंजाब से लेकर हरियाणा पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इतना ही नहीं, बिहार के 17 जिलों में इंटरनेट बंद कर दिया है। पंजाब में कोचिंग सेंटर्स के आसपास कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं तो वहीं, झारखंड में भारत बंद के ऐलान के चलते सरकार ने स्‍कूलों को बंद रखने का फैसला किया है। अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती के खिलाफ लगातार हो रही हिंसा के चलते सरकार ने कई वॉट्सऐप ग्रुप्‍स पर भी कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक, गलत सूचनाएं फैलाने के आरोप में 35 वॉट्सऐप ग्रुप्‍स को बैन किया गया है। फेक न्‍यूज फैलाने और युवाओं को हिंसा के के लिए उकसाने के मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

    बंद के ऐलान की वजह से आरपीएफ और जीआरपी को भी हाई अलर्ट पर रखा गया। आरपीएफ के वरिष्‍ठ अधिकारियों ने स्‍पष्‍ट निर्देश दिए हैं कि हिंसा करने वालों के साथ सख्‍ती से निपटा जाएगा। यदि कोई भी हिंसक घटनाओं में लिप्‍त पाया गया तो संगीन धाराओं में उसके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। भारत बंद के ऐलान को देखते हुए यूपी सरकार भी अलर्ट है। नोएडा में धारा 144 लगा दी है। वहीं, पश्चिम बंगाल के हावड़ा ब्रिज, हावड़ा स्‍टेशन, शलीमार रेलवे स्‍टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

  • राशिफल (सोमवार 20 जून 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

    राशिफल (सोमवार 20 जून 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

    मेषः भाग्य का साथ रहेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। कुबुद्धि हावी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवाद से दूर रहें। कुसंगति से बचें। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। निवेश शुभ रहेगा।

    वृषः शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में सोच-समझकर हाथ डालें। जल्दबाजी न करें। समय अनुकूल है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा।

    मिथुनः व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। समय का अपव्यय होगा। दूर से दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। विवाद से क्लेश होगा। काम में मन नहीं लगेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी व्यक्ति विशेष से अनबन हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।

    कर्कः कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि नीचा देखना पड़े। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धनार्जन होगा।

    सिंहः दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर में प्रतिष्ठित अतिथियों का आगमन हो सकता है। व्यय होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय बनी रहेगी। दुष्‍टजनों से दूर रहें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। शत्रु शांत रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें।

    कन्याः व्यावसायिक यात्रा से लाभ होगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। निवेशादि शुभ रहेंगे। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। किसी बड़ी समस्या का हल प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार प्राप्ति सहज ही होगी।

    तुलाः व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रु शांत रहेंगे। ऐश्वर्य पर खर्च होगा। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा।

    वृश्चिकः प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। शुभ समाचार मिल सकता है। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। चिंता रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।

    धनुः कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबारी नए अनुबंध हो सकते हैं, प्रयास करें। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें। आराम का समय मिलेगा। आशंका-कुशंका रहेगी।

    मकरः नौकरी में अपेक्षानुरूप कार्य न होने से अधिकारी की नाराजी झेलना पड़ेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुओं का ध्यान रखें। शारीरिक शिथिलता रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। किसी अपने का व्यवहार प्रतिकूल रहेगा। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं।

    कुंभः धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता रहेगी। यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। राजभय रहेगा। जल्दबाजी व विवाद करने से बचें। थकान महसूस होगी। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। कोर्ट व कचहरी के काम अनुकूल रहेंगे।

    मीनः किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कारोबारी लाभ में वृद्धि होगी। नौकरी में शांति रहेगी। सहकर्मियों का साथ मिलेगा। धनार्जन होगा। कष्ट, भय व चिंता का वातावरण बन सकता है। विवेक से कार्य करें। समस्या दूर होगी। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल बनेगी।

  • सरकारी और प्राइवेट स्कूल कल रहेंगे बंद, 9वीं और 11वीं की परीक्षा स्थगित

    सरकारी और प्राइवेट स्कूल कल रहेंगे बंद, 9वीं और 11वीं की परीक्षा स्थगित

    नई दिल्ली: केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन और विभिन्न संगठनों द्वारा सोमवार को भारत बंद की घोषणा को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से झारखंड के सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इस संबंध में सभी जिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया है. वहीं, बंद को देखते हुए 9वीं और 11वीं की परीक्षा को स्थगित किया गया है.

    स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता सचिव राजेश शर्मा ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए एहतियातन स्कूलों को बंद किया गया है. रविवार होने की वजह से नोटिफिकेशन नहीं निकाला गया है, वहीं राज्य के सभी जिलों को अावश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है. जिलों को भेजे गये निर्देश में कहा गया है विभिन्न संगठनों द्वारा आहूत बंद को देखते हुए स्कूलों में कक्षाएं स्थगित रखने का निर्णय लिया गया है. शिक्षा विभाग के निर्देश के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक ने इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया है. विभाग के निर्देश के बाद राजधानी के निजी स्कूलों ने भी कक्षा स्थगित रखने की घोषणा की है.

    शर्मा ने कहा कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से ली जाने वाली 9वीं और 11वीं की परीक्षा को भी स्थगित किया गया है. सोमवार को होने वाली 11वीं की परीक्षा स्थगित कर दी गयी है. परीक्षा की अगली तिथि बाद में घोषित की जायेगी.

    बता दें कि अग्निपथ योजना का झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में विरोध जारी है. विभिन्न संगठनों ने बंद का भी आह्वान किया है. सुरक्षा की दृष्टि से रेलवे ने भी कई ट्रेनें रद्द कर दी है. रांची रेल मंडल से आने-जानेवाली 19 ट्रेनों को रेलवे ने रविवार को रद्द किया, वहीं 20 जून को भी कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है.

  • केंद्र सरकार ने युवाओं के साथ छल किया: प्रतिभा सिंह

    केंद्र सरकार ने युवाओं के साथ छल किया: प्रतिभा सिंह

    ऊना/सुशील पंडित: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह का ऊना पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया, इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री,ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह रायजादा, पूर्व मंत्री एवम पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप कुमार, सदर से विधायक सतपाल सिंह रायजादा, गगरेट के पूर्व विधायक राकेश कालिया के साथ साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा और प्रदेश प्रवक्ता विजय डोगरा ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

    लोकसभा सांसद एवम कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने सबसे पहले सभी जिला के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का स्वागत व अभिनंदन के लिए आभार प्रकट किया, ओर उस के बाद अग्निपथ को लेकर पूछे गए सवाल का जबाब देते हुए कहा कि इस सरकार ने युवाओं को ठगा है जो युवा भर्ती होने के लिए रात दिन कड़ी मेहनत कर रहे थे सरकार ने उनकी आशाओं पर पानी फेरा है उंन्होने कहा की केंद्र सरकार इस सारे घटना क्रम को खत्म करने के लिए अब 10% आरक्षण की बात कर रही है देश का युवा मूर्ख नही है वो सभी आज के समय के अनुसार पढ़े लिखे है वो आज अच्छा बुरा सब जानते है अगर सरकार ने गलत किया है तभी वो आज अपना हक मांगने के लिए सड़कों पर उतरे है, कांग्रेस पार्टी कभी भी युवाओं के साथ भर्ती के नाम पर ये अन्याय नही होने देगी, इस लिए कांग्रेस पार्टी हमेशा युवाओं के साथ खड़ी है उंन्होने कहा कि लगातार मैं हर विधानसभा के दौरे पर हु, ओर कार्यकर्ताओं से संपर्क साध रही हुं क्योंकि इसी वर्ष विधानसभा चुनाव है ओर हम अपने कार्यकर्ताओं को प्रदेश कांग्रेस कमेटी व राष्ट्रीय कार्यकारणी ने जो फैसले आने वाले विधानसभा चुनाव के  मद्देनजर लिए गए हैं उनको जनता तक पहुचने का कार्य कर रही हुं,ताकि हिमाचल में कांग्रेस पार्टी और मजबूत हो सके और 2022 मे प्रदेश में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बन सके।

  • NHM अनुवंध् कर्मचारी करेंगे मिशन निदेशक कार्यालय शिमला का घेराव

    NHM अनुवंध् कर्मचारी करेंगे मिशन निदेशक कार्यालय शिमला का घेराव

    ऊना/सुशील पंडित: राज्य स्वास्थ्य समिति (NHM) अनुवंध् कर्मचारी करेंगे मिशन निदेशक कार्यालय शिमला का जल्द ही घेराव करेंगे। यह जानकारी देते हुए राज्य स्वास्थ्य समिति (NHM) अनुवंध् कर्मचारी संघ के राज्य महासचिव गुलशन शर्मा ने बताया कि यदि एन एच एम कर्मचारीयों के लिए कमेटी द्वारा वनाया ड्राफ्ट दो दिन के अंदर सरकार को नहीं भेजा तो मजबूरन एन एच एम कर्मचारीयों को आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा।

    उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा एन एच एम कर्मचारी संघ व सरकार के वीच हुई वार्ता में सरकार ने इन कर्मचारीयों के लिए स्थाई नीति बनाने के लिए एक पांच मेंबरी कमेटी का गठन कर तीन माह का समय मांगा था जो की 8 मई का पूरा हो चुका है इसके वावजूद कर्मचारी आज नहीं तो कल ड्राफ्ट सरकार को चला जाएगा।हम उम्मीद लगाए बैठे थे और वार वार मिशन निदेशक से ड्राफ्ट को जल्द से जल्द सरकार को भेजने की कई बार गुहार भी लगा चुके हैं परंतु फिर भी ड्राफ्ट के सरकार को न भेजे जाने के चलते अब इन कर्मचारीयों के सव्र का बांध भी टुटने लगा है।

    ज्ञात रहे एन एच एम के अंतर्गत हिमाचल में लगभग 1700 कर्मचारी विभिन्न पदों पर स्वास्थ्य विभाग में पीश्ले 23 वर्षों से अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं 
    जिसके चलते इन्होंने 2 व 3 फरबरी को हड़ताल का रास्ता भी अख्तियार किया था जिसके वावजूद सरकार ने इनकी मांगों को ध्यान में रखते हुए तीन माह के अंदर एक ड्राफ्ट तैयार करने का निर्णय सरकार ने लिया था और इन कर्मचारीयों से वादा भी किया था परंतु लगभग पांच माह होने के बाद कर्मचारी अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।

    संघ ने एन एच एम कार्यालय पर ड्राफ्ट को सरकार के समय रहते नहीं भेजने का आरोप लगाया और उन्होंने कहा की यदि दो दिन के अंदर मिशन निदेशक कार्यालय ने ड्राफ्ट सरकार को नहीं भेजा तो शीघ्र ही मिशन निदेशक कार्यालय का घेराव हिमाचल प्रदेश के कर्मचारीयों द्वारा 23 जून 2022 को हिमाचल प्रदेश के समस्त कर्मचारीयों द्वारा शिमला आकर किया जायेगा और यदि वात नहीं मानते हैं तो कर्मचारी हड़ताल पर जाने का फैसला भी उसी दिन शाम को शिमला से ही तय करेंगे जिसके लिए मात्र हिमाचल प्रदेश सरकार व कमेटी की नजरंदजी ही जिम्मेवार होगी I

  • पंजाबः गैंगस्टर लारैंस बिश्नोई का करीबी हथियारों सहित गिरफ्तार

    पंजाबः गैंगस्टर लारैंस बिश्नोई का करीबी हथियारों सहित गिरफ्तार

    लुधियाना: महानगर में पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी, जब गैंगस्टर लारैंस बिश्नोई के एक अन्य साथी को दो अवैध पिस्तौलों सहित गिरफ्तार किया गया। हिरासत में लिए गए आरोपी बलदेव चौधरी से पुलिस ने दो अवैध पिस्टल व 11 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी की उम्र 30 साल है और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी सहयोगी है। उसे पुलिस रिमांड के लिए अदालत में पेश किया जाएगा ताकि यह पता चल सके कि उसने ये हथियार कहां से और किस मकसद से खरीदे थे। इस मामले में आज एक और आरोपी अंकित शर्मा को घंटा घर चौक के पास से गिरफ्तार किया गया है। वह 29 साल का है और नशे का आदी है।

  • कैंटर ने कार सहित दो राहगीरों को मारी टक्कर, कैंटर चालक फरार

    कैंटर ने कार सहित दो राहगीरों को मारी टक्कर, कैंटर चालक फरार

    ऊना/सुशील पंडित: मैहतपुर में अनियंत्रित कैंटर गाड़ी ने कार को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खड़े दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊना की ओर से आ रहे एक कैंटर ने आगे चल रही कार को टक्कर मारते हुए बिहार के दोनों युवकों को टक्कर मार दी और कैंटर चालक तुरंत ही मौके से फरार हो गया। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया। जहां पर दोनों का उपचार जारी है। घायल युवकों की पहचान पिंकू शाह व कृष्णा शाह के रूप में हुई है।

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  प्रवीन धीमान ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है। वहीं अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • दो कारों की टक्कर में महिला की मौत, 10 वर्षीय बच्ची सहित दो पीजीआई रेफर, 9 घायल

    दो कारों की टक्कर में महिला की मौत, 10 वर्षीय बच्ची सहित दो पीजीआई रेफर, 9 घायल

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के गांव त्यूडी में एक भीषण सड़क हादसा पेश आया। इस सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई है जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 

    प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला के ऊना-अम्व सड़क पर पड़ते त्यूड़ी गांव में सुबह करीब 11 बजे दो वाहन( कारें)आपस में टकरा गए। इस भीषण कारों की टक्कर में कार सवार 60 वर्षीय उषा देवी पत्नी यशपाल शर्मा निवासी गांव रांयसरी की मौके पर मौत हो गई। जबकि 35 वर्षीय आरती व 10 वर्षीय आराध्या की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। हादसे में घायल चालक यशपाल शर्मा का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार चल रहा है।

    बताया जा रहा है कि यशपाल शर्मा अपनी पत्नी, बहू और पोती के साथ गुग्गा मंदिर में माथा टेककर वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर दूसरी गाड़ी से जा टकराई। जबकि दूसरी पंजाब की गाड़ी में सवार चार लोगों को भी चोटें आई है, जिनका उपचार क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी गई है। और हादसे संबंधी जानकारी जुटाई जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीन धीमान ने बताया कि हादसे में एक महिला की मौत हुई है। तीन की हालत गंभीर है। मामले की जांच की जा रही है।

  • पंजाब सरकार ने दूसरे बजट सत्र से पहले अधिकारियों को दिए ये निर्देश

    पंजाब सरकार ने दूसरे बजट सत्र से पहले अधिकारियों को दिए ये निर्देश

    लुधियाना: 24 जून से शुरू होने जा रहे पंजाब विधानसभा का दूसरा बजट सत्र के चलते अधिकारियों द्वारा छुट्टी न लेने के संबंध में एक पत्र जारी किया गया है। पत्र में लिखा गया है कि पंजाब सरकार के अधिकारी सैशन के दौरान छुट्टी पर न जाएं क्योंकि विधानसभा के कार्यों से संबंधित अधिकारियों की जरूरत रहती है। अधिकारियों द्वारा छुट्टी पर चले जाने से काम काज काफी प्रभावित होता है।