Blog

  • इन्नर व्हील क्लब ऊना ने डॉक्टर्स-डे पर  चिकित्सकों को सम्मानित किया 

    इन्नर व्हील क्लब ऊना ने डॉक्टर्स-डे पर  चिकित्सकों को सम्मानित किया 

    ऊनासुशील पंडित: इन्नर व्हील क्लब ऊना ने सोमवार को जिला ऊना मुख्यालय पर शिवम आर्थोकेयर एवं मल्टी स्पैशियलिटी अस्पताल में डॉक्टर्स-डे के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में स्वास्थय क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले 12 चिकित्सकों को  स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर इन्न्रव्हील क्लब ऊना की प्रधान रमा कंवर ने कहा कि चिकित्सक लोगों की अनमोल जिंदगी को बचाने में अहम भूमिका अदा करते है। उन्होंने डॉक्टर्स डे की सभी चिकित्सकों को शुभकामनाएं देते हुए अपील की कि मानव जीवन को बचाने में सभी चिकित्सक अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान सुनिश्चित करें। कार्यक्रम को वरिष्ठ चिक्तिसक डा.रितेश सोनी ने संबोधित करते हुए कहा कि रोगियों को घर-द्वार पर उत्कृष्ट स्वास्थय सेवाएं देना उनका ध्येय है। इसके लिए उनकी टीम प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि चिक्तिसक वर्ग पीड़ित मानवता की सेवा के लिए लगातार कार्य कर रहा है तथा समाज द्वारा इस प्रकार से बेहतर कार्य को पहचान देने से उनके उत्साह में बढ़ोतरी होती है तथा चिक्तिसक अधिक उत्साह से पीड़ित रोगियों की सेवा में जुटते है। उन्होंने इन्नर व्हील क्लब का कार्यक्रम के आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। क्लब की सचिव शोभा सोनी ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की। क्लब एडिटर डा.जागृति दत्ता ने पर्पज आफ द डे पर प्रकाश डाला। क्लब की उपाध्यक्ष निशा शारदा ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम को शिवम अस्पताल के सीईओ विकास भल्ला ने भी संबोधित किया। यह चिक्तिसक हुए सम्मानित कार्यक्रम में डा.रितेश सोनी,डा.एनएस डोगरा,डा.अनुज कुमार सोनी,डा.अतीत तिवारी,डा.आदित्य बंटा,डा.शालू धीमान,डा.गौरव शर्मा,डा.सुमित दूबे,डा.प्रीती मटटू,डा.वीके सिंह,डा.विवेक भरमौरिया तथा डा.विवेक को स्वास्थय क्षेत्र में उनकी अनुकरणीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
    यह रहे उपस्थित     
    इस अवसर पर इन्नरव्हील क्लब प्रधान रमा कंवर,सचिव शोभा सोनी,उपाध्यक्ष निशा शारदा,संयुक्त सचिव रंजना बखशी,कोषाध्यक्ष रेखा शर्मा,आईएसएस सुमन पुरी,एडीटर डा.जागृति दत्ता,जितेंद्र कौर,सुषमा वशिष्ठ,मीरा मेहता,अमरजीत बबली,रमा कालिया,रजिता कसाणा,कमला कंवर,कमलेश वशिष्ठ,सुनीता शर्मा,निरूपमा व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
  • RSS के कार्यक्रम में पहुंचे Baba Gurvinder Singh को लेकर गरमाया मुद्दा, माफी मांगी

    RSS के कार्यक्रम में पहुंचे Baba Gurvinder Singh को लेकर गरमाया मुद्दा, माफी मांगी

    कुरुक्षेत्रः गोल्डन टेंपल में युवती का योग विवाद का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ है कि इसी बीच हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक सिख गुरु के आरएसएस के कार्यक्रम में जाने पर विवाद हो गया। उनके इस कार्यक्रम में शामिल होने पर सिख पंथ के लोगों ने सवाल उठाए। यहां तक उनके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इसके बाद कुरुक्षेत्र के पिहोवा स्थित गुरुद्वारा उदासीन ब्रह्म अखाड़ा साहिब के प्रमुख बाबा गुरविंदर सिंह ने इस मामले में लिखित में माफी मांगी है। आरएसएस की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पर उन्होंने अपनी गलती स्वीकार की है।

    उन्होंने अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी रघबीर सिंह को माफीनामा भी भेजा है। बाबा गुरविंदर सिंह का यह पत्र बाबा जोत सिंह, बाबा जतिंदर सिंह और बाबा मलकीत सिंह ने हरिमंदिर साहिब के प्रबंधक भगवंत सिंह धंगेरा को सौंपा। इस पत्र में बाबा गुरविंदर सिंह ने कहा कि वह 23 जून को वह अनजाने में कुरुक्षेत्र में एक स्कूल के कार्यक्रम में चले गए थे। उन्हें गुमराह कर इस कार्यक्रम में ले जाया गया था। वहां पहुंचने पर उन्हें पता चला कि यह कार्यक्रम आरएसएस का है।

    उनका इस कार्यक्रम के साथ कोई लेना-देना नहीं है। पत्र में बाबा गुरिंदर सिंह ने लिखा है कि मैं और हमारा पूरा धर्मस्थल अकाल तख्त साहिब को समर्पित है। मैं भविष्य में ऐसा कोई कार्य नहीं करूंगा, जिससे पंथ की भावनाओं को ठेस पहुंचे। कृपया एक विनम्र सिख के रूप में मुझे अनजाने में हुई गलती के लिए क्षमा करें। जब भी मुझे अकाल तख्त साहिब से इस गलती के सजा के लिए आदेश मिलेगा, मैं एक विनम्र सिख के रूप में अकाल तख्त साहिब पर पेश हो जाऊंगा। बाबा गुरविंदर सिंह ने कहा कि वह हमेशा श्री अकाल तख्त साहिब के प्रति समर्पित रहे हैं और आगे भी समर्पित रहेंगे। वह इस गलती की सजा भुगतने के लिए भी तैयार हैं।

     

  • अब Kangana Ranaut के साथ Yoga Girl Archana Makwana की तस्वीर Social Media पर हुई वायरल

    अब Kangana Ranaut के साथ Yoga Girl Archana Makwana की तस्वीर Social Media पर हुई वायरल

    चंडीगढ़ः योगा गर्ल अर्चना मकवाना की इंटरनेट मीडिया पर भाजपा सांसद और सिनेमा स्टार कंगना रनौत के साथ तस्वीर खूब वायरल हो रही हैं। तस्वीर में नीली साड़ी पहने अर्चना कंगना के साथ खुशनुमा माहौल में खड़ी दिखाई दे रही हैं। हालांकि यह तस्वीर कुछ अर्सा पुरानी मानी जा रही है लेकिन उक्त तस्वीर इन दिनों खूब वायरल होने से इसकी काफी चर्चा हो रही है।

    कंगना के साथ तस्वीर वायरल होने से कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब की परिक्रमा में अर्चना के योग आसन करने की इस करतूत के पीछे कोई साजिश थी। क्या इसके पीछे सिख विरोधी विचारधारा वाली कंगना अथवा किसी अन्य की कोई साजिश तो नहीं है। अर्चना की कंगना के साथ फोटो सामने आने से ऐसी अफवाहें फैलाई जा रही हैं। योगा गर्ल अर्चना मकवाना विवादों में तब आई जब उन्‍होंने स्‍वर्ण मंदिर में जाकर योग किया और फोटो भी पोस्‍ट की। जिसके बाद एसजीपीसी ने इसका विरोध करते हुए अर्चना मकवाना पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की एफआईआर दर्ज करा दी।

    इसके बाद अर्चना ने वीडियो जारी करते हुए एसजीपीसी (SGPC) पर धमकियां देने के भी आरोप लगाए। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अर्चना मकवाना ने हाल ही में सोशल मीडिया पर गोल्‍डन टेंपल की फोटो भी शेयर की थी। इसमें वह सेवा करती और लंगर खाती दिखाई दे रही थी। साथ ही अर्चना मकवाना ने लिखा था कि उनपर गलत इल्‍जाम लगाए जा रहे हैं।

  • Rahul Gandhi के हिंदू वाले बयान पर खड़े हो गए PM Modi, कही ये बड़ी बात

    Rahul Gandhi के हिंदू वाले बयान पर खड़े हो गए PM Modi, कही ये बड़ी बात

    नई दिल्ली: विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार को लोकसभा में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग खुद को हिंदू कहते हैं वे “केवल हिंसा, नफरत और झूठ की बात करते हैं”। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी के भाषण को बीच में रोकते हुए कहा कि पूरे हिंदू समुदाय को हिंसक बताना एक गंभीर मामला है। विपक्ष और सत्तारूढ़ एनडीए के सांसदों के बीच वाकयुद्ध के बाद केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी से माफी की मांग की। राहुल गांधी ने सदन में भगवान शिव का एक पोस्टर दिखाया।

    गांधी ने सदन में कहा, अभयमुद्रा कांग्रेस का प्रतीक है…अभयमुद्रा निर्भयता का संकेत है, आश्वासन और सुरक्षा का संकेत है, जो हिंदू धर्म, इस्लाम, सिख धर्म, बौद्ध धर्म और अन्य भारतीय धर्मों में भय को दूर करता है और दिव्य सुरक्षा और आनंद प्रदान करता है…हमारे सभी महापुरुषों ने अहिंसा और भय को खत्म करने की बात कही है…लेकिन, जो लोग खुद को हिंदू कहते हैं वे केवल हिंसा, घृणा, असत्य की बात करते हैं…आप हिंदू नहीं हैं।”

    उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री कहते हैं कि (महात्मा) गांधी मर चुके हैं और गांधी को एक फिल्म के जरिए पुनर्जीवित किया गया। क्या आप अज्ञानता को समझ सकते हैं?… एक और बात जो मैंने देखी वह यह है कि केवल एक धर्म ही साहस की बात नहीं करता है। सभी धर्म साहस की बात करते हैं।” हंगामे के बीच प्रधानमंत्री मोदी खड़े हुए और गांधी की टिप्पणी पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा, “पूरे हिंदू समुदाय को हिंसक कहना बहुत गंभीर मामला है।”

    अमित शाह ने राहुल गांधी की टिप्पणी की निंदा करते हुए माफी की मांग की। उन्होंने कहा, “विपक्ष के नेता ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जो लोग खुद को हिंदू कहते हैं, वे हिंसा की बात करते हैं और हिंसा करते हैं। उन्हें नहीं पता कि करोड़ों लोग गर्व से खुद को हिंदू कहते हैं। हिंसा को किसी धर्म से जोड़ना गलत है। उन्हें माफी मांगनी चाहिए।”

  • Punjab: ठेकेदार से लूट मामले में 4 आरोपी Pistol सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab: ठेकेदार से लूट मामले में 4 आरोपी Pistol सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः पुलिस कमिश्नर रणजीत सिंह ढिल्लों के दिशा-निर्देश के तहत बुरे तत्वों और लुटेरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वेरका थाने की पुलिस 4 आरोपियों को पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि बीते दिन 4 युवकों ने पिस्तौल के बल पर राजस्थान के एक ठेकेदार से लूटपाट की। इस मौके पर पुलिस अधिकारी एसीपी गुरबिंदर सिंह ने बताया वेरका थाने में इस मामले में शिकायत दर्ज की गई थी।

    पुलिस ने बताया कि राजस्थान में मजदूरी का भुगतान करने जा रहे ठेकेदार से पिस्तौल के बल पर 4 युवकों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। उन्होंने बताया कि उनके 2 मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी छीन लिया था। जिसके बाद वेरका थाने की पुलिस हरकत में आई और इन चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से एक और चोरी की मोटरसाइकिल और वारदात में इस्तेमाल की गई एक पिस्तौल और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कई अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में मामले दर्ज हैं। पुलिस ने कहा कि आरोपी नशे के भी आदी हैं और उन्हें माननीय अदालत में पेश करके उनका रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड के दौरान और भी खुलासे होने की संभावना है।

  • Punjab: एक किलो Heroin और 35 हजार की ड्रग मनी सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab: एक किलो Heroin और 35 हजार की ड्रग मनी सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    तरनतारनः सीआईए टीम ने सूचना के आधार पर नाकाबंदी के दौरान तस्कर को गिरफ्तार करके हेरोइन और नगदी बरामद की है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान वाड़ा शेर सिंह निवासी महावीर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने महाबीर सिंह से एक किलो हेरोइन और 35 हजार रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि हेरोइन की खेप पाकिस्तान से आई थी।

    पूछताछ के दौरान हेरोइन के बड़े नेटवर्क से जुड़े बदमाशों की गिरफ्तारी हो सकती है। एसएसपी अश्वनी कपूर ने बताया कि सीआईए स्टाफ इंचार्ज प्रभजीत सिंह को सूचना मिली थी कि महावीर सिंह सीमा पार से आने वाली हेरोइन की सप्लाई करता है और वह बड़ी खेप लेकर घर से निकला है। इस सूचना के आधार पर पट्टी और वाड़ा शेर सिंह के आसपास नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान महावीर सिंह वहां पहुंचा और उसकी तलाशी ली गई।

    जिससे 1 किलो हेरोइन और 500 रुपए के 70 नोट बरामद हुए। इस बारे में जब महावीर से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि बरामद पैसे हेरोइन की सप्लाई के हैं। एसपी अश्विनी कपूर ने बताया कि फिलहाल महावीर से पूछताछ की जा रही है ताकि लोगों को हेरोइन सप्लाई करने वाले सभी आरोपियों और उसे हेरोइन कहां से मिली, को गिरफ्तार किया जा सके।

     

  • Punjab: सुलझी लूट की गुत्थी, 41 लाख नगदी और 800 ग्राम सोने सहित 7 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab: सुलझी लूट की गुत्थी, 41 लाख नगदी और 800 ग्राम सोने सहित 7 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः पुलिस ने कोर्ट रोड पर हुई करोड़ों की लूट के मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस दौरान 41.4 लाख रुपए नकद और 800 ग्राम सोना भी बरामद किया है। पुलिस ने इस पूरे मामले में पेशेवर और वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाते हुए मामले को सुलझाया है। यह लूट पिछले बुधवार सुबह 4.30 बजे हुई थी। पुलिस ने सरगना समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि तीन आरोपी महाराष्ट्र में हैं। जिसके बाद पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों की मदद ली। जिसके बाद एक अंतरराज्यीय अभियान में महाराष्ट्र के धुले से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

    अमृतसर में पिछले बुधवार सुबह करीब साढ़े चार बजे चार नकाबपोश बदमाशों ने अमृतसर कोर्ट रोड पर एक कमीशन एजेंट के घर से करोड़ों रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने शहर के सबसे पॉश इलाके में वारदात को अंजाम दिया। वे बोलेरो में सवार होकर आए थे। परिवार वालों के मुताबिक, आरोपी घर से करीब 95 लाख रुपये कैश, करीब 3 किलो सोना और लाइसेंसी हथियार लेकर फरार हो गए। आते ही उन्होंने घर के अंदर मौजूद पूरे परिवार को बंधक बना लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

     

  • Punjab: Sanjay Nagar में तेजधार हथियारों से हमलावारों ने किया व्यक्ति पर हमला, देखें वीडियो

    Punjab: Sanjay Nagar में तेजधार हथियारों से हमलावारों ने किया व्यक्ति पर हमला, देखें वीडियो

    बठिंडाः संजय नगर में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जहां तेजधार हथियारों से लैस दर्जन से अधिक बदमाशों ने व्यक्ति पर हमला कर दिया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घायल व्यक्ति की पहचान बुट्टा सिंह के रूप में हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी मनजीत सिंह ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश तलवार और तेजधार हथियार लेकर आये थे और पुरानी रंजिश के कारण उन्होंने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया है।

    पुलिस ने कहा कि बूटा सिंह की शिकायत पर हमलावरों के घरों पर छापेमारी की जा रही है और जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि एक सप्ताह में संजय नगर में यह दूसरी घटना है।

    वहीं इस मामले को लेकर पार्षद ने कहा कि संजय नगर में अपराध बढ़ गया है और आए दिन मारपीट और गुंडागर्दी देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि दूसरी घटना है कि बदमाश हाथों में तेजधार हथियार और तलवारें लेकर सरेआम मोहल्ले से गुजर रहे हैं और एक व्यक्ति पर हमला कर देते हैं। पार्षद ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि वह जल्द दोषियों को काबू करके उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें।

  • Punjab: शादी के 2 साल बाद अलग हुए दंपति, माता-पिता पर किया हमला, देखें वीडियो

    Punjab: शादी के 2 साल बाद अलग हुए दंपति, माता-पिता पर किया हमला, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः बटाला के ईसा नगर में खूनी झड़प होने का मामला सामने आया है। जहां प्रेम विवाह के 2 साल बाद लड़का लड़की अलग हो गए। आरोप है कि लड़की के परिजनों ने लड़के के माता-पिता हमला कर दिया। इसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें कुछ लोग आपस में मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे है। बताया जा रहा है कि कोर्ट मैरिज करवाने के बाद दोनों का एक बच्चा भी है। आरोप है कि लड़की उसके बाद मायके घर जाकर रहने लग गई।

    जिसके बाद लड़कियों ने रजिंश में आकर लड़के की मां और पिता पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप लगाए जा रहे है कि गली में झगड़ा हुआ था और मारपीट करने बाद किसी के घर में जाकर घायल व्यक्ति और उसकी बेटी ने कहा कि उसके भाई ने 2 साल पहले गली में रहने वाली एक लड़की से प्रेम विवाह किया था।

    लेकिन कुछ झगड़े के कारण लड़की वापस चली गई और लड़की का भाई रजिंश रखता था। वह बार-बार मेरे भाई को चुनौती दे रहा था। आरोप है कि कल भी चुनौती दी लेकिन मेरा भाई अपने घर के अंदर चला गया। जिसके बाद लड़की वालों ने मेरी मां और पित पर हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और हम जल्द ही कार्रवाई करेंगे।

  • Punjab: Jail में बंद रहकर सांसद की शपथ लेगा Amritpal Singh

    Punjab: Jail में बंद रहकर सांसद की शपथ लेगा Amritpal Singh

    मोहालीः पंजाब की खडूर साहिब सीट से लोकसभा चुनाव जीतने वाले खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के शपथ ग्रहण की मंजूरी मिल गई है। नेशनल इन्वेस्टिगेश एजेंसी (एनआईए) ने अमृतपाल सिंह को सांसद की शपथ लेने की इजाजत दे दी है। खालिस्तान समर्थक एवं वारिस पंजाब दे का प्रमुख अमृतपाल सिंह पंजाब की खडूर साहिब लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप चुनाव जीता था।

    वह अभी असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। अमृतपाल ने अभी तक सांसद की शपथ नहीं ली है। वहीं पंजाब के अन्य 12 सांसदों ने संसद सदस्य के रूप में शपथ ले चुके हैं। खडूर साहिब लोकसभा सीट पर अमृतपाल सिंह ने 4,04,430 मतों के साथ जीत हासिल की। 2024 के लोकसभा चुनावों में अमृतपाल सिंह के निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार कुलबीर सिंह जीरा थे, जिन्हें 2,07,310 वोट मिले थे।