Blog

  • पंजाबः मां ने अपनी ही बेटी का किया अपहरण, देखें वीडियो

    पंजाबः मां ने अपनी ही बेटी का किया अपहरण, देखें वीडियो

    फिरोज़पुरः पंजाब के फिरोज़पुर ज़िले से मां के द्वारा बेटी को अगवाह करने का मामला सामने आया है। इस मामले में जानकारी देते हुए फिरोजपुर के गांव गजनीवाला निवासी बलविंदर ने बताया कि चार साल पहले उसकी शादी फिरोजपुर के तरिंडे निवासी जसवीर कौर से हुई थी और तभी से उसकी पत्नी उससे झगड़ा करती थी और शादी के कुछ महीनों बाद ही दोनों अलग हो गए।

    पीड़ित बलविंदर सिंह ने बताया कि दोनों का पंचायत में तलाक भी हो चुका है और बाद में उन्होंने कोर्ट में केस दायर किया जिसमें उसकी पत्नी पेके चली गई और छोटी लड़की को यहीं छोड़ दिया। पीड़ते ने जानकारी देते हुए बताया कि आज छह-सात लोग धारदार हथियार से लैस होकर आये और उसे बुरी तरह पीटा और उसके चाचा पर भी तेज़धार हथियारों से हमला कर घाटल कर दिया और उसकी बेटी को जबरन उठा ले गये। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। उन्होंने मांग की कि बच्ची का अपहरण करने वाले और उनके साथ मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

  • रेलवे ने 101 ट्रेनों का 3 दिवसीय शेडयूल किया जारी

    चंडीगढ़ः रेलवे ने किसान आंदोलन को देखते हुए अब तीन दिवसीय शेडयूल की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो ट्रेनें पहले एक दिन के लिए रद्द की जाती थी, अब उन्हें तीन दिन के लिए रद्द करने के निर्देश रेलवे ने दिए हैं। वहीं लंबी दूरी की 101 ट्रेनों के संबंध में कुछ परिवर्तन किया गया है। इसमें से 41 ट्रेनों को धूरी-जाखल के रास्ते तो 60 ट्रेनों को चंडीगढ़-साहनेवाल के रास्ते चलाने का फैसला किया है। हालांकि धूरी-जाखल के रास्ते संचालित ट्रेनों को गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लग रहा है जबकि चंडीगढ़-साहनेवाल रेल सेक्शन के 50 किमी के हिस्से को पार करने में भी तीन से चार घंटे का समय लग रहा है। ऐसे में इसका खामियाजा उन यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है जो दो माह पहले ही ट्रेनों में आरक्षण करवा चुके थे।

    17 अप्रैल से शंभू रेलवे स्टेशन पर शुरु हुए किसान आंदोलन के कारण रेलवे की व्यवस्था चरमराई हुई है क्योंकि एकल मार्ग पर ही मेल व एक्सप्रेस सहित मालगाड़ियों का संचालन किया जा रहा है। ऐसे में मेल व एक्सप्रेस कुछ घंटे नहीं बल्कि 12 से 14 घंटे की देरी से चल रही हैं। इस परेशानी के समाधान के लिए रेलवे कार्रवाई में जुटा हुआ है। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है कि ऐसी ट्रेनों को चिह्नित करें और उन्हें एकल मार्ग से जल्दी निकालने का प्रबंध करें। इसमें रेलवे द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनें भी शामिल हैं।

    अंबाला-लुधियाना रेल सेक्शन के प्रभावित होने से पंजाब, जम्मू व बठिंडा की तरफ आवागमन करने वाले यात्रियों को काफी दिक्कत हो रही है। मुख्य लाइन के बंद होने से ट्रेनों का पूरी तरह से संचालन नहीं हो रहा है। किसान आंदोलन के 16 वें दिन भी 178 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। रेलवे ने सुरक्षा कारणों से 69 ट्रेनों को पूर्ण रुप से रद्द रखा, जबकि 101 ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया गया। वहीं 8 ट्रेनों को बीच रास्ते रद्द करके पुन: चलाया गया। मौजूदा समय में अंबाला रेल मंडल के अधीन चंडीगढ़ रेल सेक्शन द्वारा ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है जोकि दोहरा सेक्शन है।

    इसलिए कालका व चंडीगढ़ से चलने वाली वंदे भारत, शताब्दी व अन्य ट्रेनों का संचालन सही समय पर हो रहा है जोकि यात्रियों के लिए एक बहुत बढ़ी राहत है। वहीं पिछले दिनों यह जानकारी मिली थी किसान इस रेल सेक्शन को भी जाम कर सकते हैं, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। अंबाला के डीआरएम एमएस भाटिया ने कहा कि किसान आंदोलन के कारण अंबाला-लुधियाना रेल सेक्शन काफी प्रभावित हुआ है। इसलिए पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है और लंबी दूरी की ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया जा रहा है। इस कारण रेलवे कर्मचारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं कि ट्रेनों का संचालन प्रभावित न हो और पूरे रास्ते की निगरानी करते रहें क्योंकि धूरी-जाखल और चंडीगढ़-साहनेवाल के अलावा कोई अन्य रास्ता नहीं है। 

  • ज्वेलरी शोरूम में फटा AC, 3 घायल, एक की हालत गंभीर

    ज्वेलरी शोरूम में फटा AC, 3 घायल, एक की हालत गंभीर

    नई दिल्ली : कर्नाटक के बेल्लारी शहर में एक ज्वेलरी शोरूम के अंदर बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 3 लोग घायल हो गए, जिसमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही हैघायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है जानकारी के मुताबिक हादसा बेल्लारी के टेरु स्ट्रीट में स्थित कल्याण ज्वेलर्स में हुआ है

    यहां खराब एयर कंडीशनर में अचानक विस्फोट हो गयाधमाका इतना जबरदस्त था कि ब्लास्ट होते ही शोरूम में लगी खिड़कियों के शीशे टूट गए इस बीच 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए इन घायलों में से एक शख्स की हालत गंभीर बताई जा रही है

    बताया जा रहा है कि विस्फोट के तुरंत बाद ज्वेलरी शॉप के अंदर धुआं भर गया था हालांकि, सूचना मिलने के कुछ देर के अंदर ही घटनास्थल पर दमकलकर्मी पहुंच गए और उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया मौक पर पुलिस की टीम भी पहुंच गए थी, जो फिलहाल मामले की जांच कर रही है

  • पंजाबः वड़िंग पर बरसे बिट्टू, टिकट को लेकर साधा निशाना, देखें वीडियो 

    पंजाबः वड़िंग पर बरसे बिट्टू, टिकट को लेकर साधा निशाना, देखें वीडियो 

    चुनाव में बाहरवाले और घरवाले की है लड़ाईः बिट्टू

    लुधियानाः भाजपा प्रत्याशी और सांसद रवनीत सिंह बिट्टू देर रात एक चुनावी सभा दौरान कांग्रेस प्रदेश प्रधान और उम्मीदवार अमरिंद्र सिंह राजा वड़िंग पर खूब बरसे। बिट्टू ने कहा कि आज चुनाव में लड़ाई बाहरवाले और घरवाले की है। लोग बाहर वालों को कभी पसंद नहीं करेंगे। ये वो लोग है कि जो चंडीगढ़ से जगराओं होते हुए सीधा गिद्दड़बाहा चले जाते है। इहक सी तरह ये 1 जून को भी जगराओं से सीधा गिदड़बाहा चले जाए। पत्रकारों ने बिट्टू से सवाल किया कि वड़िंग का कहना है कि अब लड़ाई गद्दारों के साथ है। बिट्टू ने वफादारी नहीं की। बिट्टू ने कहा कि राजा वड़िंग ने खुद कांग्रेसियों के साथ वफादारी नहीं की। हलके में 6 बार के विधायक रहे राकेश पांडे. सुरिंदर डाबर और पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू मौजूद है तो उनका टिकट पर हक था। बिट्टू ने कहा कि पैराशूट से वड़िंग क्यों आए है क्या लुधियाना में कोी कांग्रेसी ऐसा नहीं था जो चुनाव लड़ सके।

    बीते दिन मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी भरी सभा में कहा था कि कुछ लोग अफवाहें फैला रहे है कि बिट्टू उनका दोस्त है इस कारण वह सीट उसे जितवाना चाहते है। इस सवाल के जवाब में बिट्टू बोले-सीएम बड़े लोग है। वह मुख्यमंत्री है कुछ भी कह सकते है। बिट्टू ने कहा कि आम आदमी पार्टी सिर्फ 13 सीटों पर चुनाव लड़ रही है उन्बें जीताकर लोग करेंगे क्या। केन्द्र में मोदी की सरकार बन रही है। 
    पत्रकारों ने बिट्टू से पूछा कि कांग्रेस के नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा लुधियाना में मकान लेकर रहने आ रहे है वह अपनी केपेंन यही से चलाएंगे। सवाल के जवाब में बिट्टू ने कहा कि बाजवा को कौन मकान दे रहा है। बिट्टू ने कहा कि लोगों को पता है कि ये ठग है इसलिए उन्हें कोई मकान भी नहीं दे रहा। लोगों को डर है कि कही बाजवा उनका मकान ना जब्त कर ले।

  • कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, अमेठी से स्मृति ईरानी के खिलाफ राहुल गांधी नहीं लड़ेंगे चुनाव 

    कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, अमेठी से स्मृति ईरानी के खिलाफ राहुल गांधी नहीं लड़ेंगे चुनाव 

    नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने नामांकन के अंतिम वक्त अपने पत्ते खोल दिए हैं। पार्टी ने रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार घोषित किया है। दोनों नामों की लिस्ट आ गई है। राहुल गांधी अब तक अमेठी से चुनाव लड़ते हैं। इस बार पार्टी ने उनकी सीट बदल दी है। जबकि केएल शर्मा पहली बार चुनावी मैदान में होंगे। शर्मा को सोनिया गांधी का करीबी माना जाता है। वो अब तक रायबरेली में सांसद प्रतिनिधि के रूप में जिम्मेदारी संभालते आए हैं। 7 चरण के आम चुनाव के 5वें फेज में 20 मई को अमेठी और रायबरेली सीट पर मतदान होगा। ये दोनों सीटें परंपरागत रूप से गांधी-नेहरू परिवार के सदस्यों के पास रही हैं। पहली बार पार्टी ने अमेठी से गैर गांधी परिवार से उम्मीदवार बनाया है।

    अमेठी और रायबरेली में नामांकन की तैयारी पूरी हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी नामांकन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए रायबरेली जा रहे हैं। खड़गे सुबह 10:30 बजे रायबरेली पहुंचेंगे। बता दें कि अमेठी से बीजेपी की सांसद स्मृति ईरानी एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं। जबकि रायबरेली से बीजेपी ने दूसरी बार दिनेश प्रताप सिंह पर भरोसा जताया है। दिनेश 2019 का चुनाव हार गए थे। 2019 में रायबरेली से कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने जीत हासिल की थी।


    2014 और 2019 में अमेठी सीट पर राहुल गांधी और स्मृति ईरानी के बीच चुनावी मुकाबला देखा गया। 2014 में राहुल ने जीत हासिल की थी। जबकि 2019 में स्मृति ईरानी ने बड़ा उलटफेर किया था और पहली बार जीत हासिल की थी। इस बार कांग्रेस ने अमेठी में नया दांव खेला है और अपने करीबी किशोरीलाल शर्मा को मैदान में उतारकर चौंका दिया है। अमेठी सीट पर राहुल गांधी ने पहली बार 2004 में चुनाव जीता था। उसके बाद वे लगातार तीन बार 2019 तक वहां से संसद सदस्य बने रहे. राहुल वर्तमान में केरल के वायनाड सीट से सांसद हैं और इस बार भी उन्होंने वायनाड से चुनाव लड़ा है। वहां दूसरे चरण में वोटिंग हो गई है।

    पार्टी ने इस बार राहुल गांधी की यूपी में सीट बदल दी है। राहुल को गांधी परिवार की दूसरी परंपरागत सीट रायबरेली से चुनाव मैदान में उतारा गया है। सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी के नामांकन प्रक्रिया में कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी शामिल हो सकती हैं। 2019 के चुनाव में कांग्रेस यूपी की जो एक सीट जीत सकी थी, वो रायबरेली सीट ही थी। इस सीट से सोनिया गांधी संसद पहुंची थीं। सोनिया गांधी इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रही हैं। वे राजस्थान से राज्यसभा पहुंच चुकी हैं। दरअसल, सोनिया गांधी ने 2019 में घोषणा की थी कि यह उनका आखिरी लोकसभा चुनाव होगा। वे 1999 में कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अमेठी से चुनाव लड़ी थीं और जीत हासिल की थी। उसके बाद 2004 में वो पहली बार रायबरेली से चुनाव लड़ीं और जीतीं। सोनिया गांधी कुल पांच बार सांसद चुनी गईं।

  • आज का राशिफल, 3 मई 2024

    आज का राशिफल, 3 मई 2024

    आज वैशाख कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। दशमी तिथि आज रात 11 बजकर 26 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 2 बजकर 20 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा, उसके बाद इंद्र योग लग जाएगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 8 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पृथ्वी लोक की भद्रा भी रहेगी। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 03 मई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि: आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा। बॉस आपको कोई नयी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं जिसे आप पूरी लग्न और मेहनत से करेंगे, काम को लेकर आपकी तारीफ होगी। आपके आय के नए स्त्रोत बनेंगे, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा। इस राशि के जो लोग खेल जगत से जुड़े हैं वे आज अपनी प्रैक्टिस में व्यस्त रहेंगे। आज आर्थिक मामलो में माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है। आपकी किसी नई संपत्ति को खरीदने की इच्छा पूरी होगी।

    वृष राशि: आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। समाज हित में किये गये कामों की तारीफ हो सकती है। आज आपको उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। महिलाए अपने जीवनसाथी को आज कुछ मीठा बना कर खिला सकती है, दोनों के बीच रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य फिट रखने के लिए योग की रूटीन अपनाएं, फायदा मिलेगा। धार्मिक कामों में मन लगाने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। घर के बड़ो का सहयोग आपको मिलता रहेगा। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा।

    मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और अधिकारियों का दिल जीतने में कामयाब भी होंगे। आज के दिन आप अपनी उर्जा को सही काम में लगाएं। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें किसी संस्था से जुड़कर नाम कमाने का मौका मिलेगा। आज आपको किसी परिजन की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको पिताजी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। किसी काम के लिए भाई व बहनों से आपको सहयोग मिलता रहेगा।

    कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आप किसी काम को लेकर उत्साहित होंगे, काम आसानी से व समय से पूरा हो जाएगा। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज किसी प्रोजेक्ट में आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जो सफलता दिलाने में मददगार साबित होगा। आज कुछ ऐसे विचार आ सकते हैं जो वाकई जबरदस्त और सृजनात्मक होंगे। छात्र आज अपना अधिकतर समय सोशल मीडिया में व्यतीत करेंगे, जिससे पढ़ाई में कम मन लगेगा। परिवार के सभी लोग किसी पार्टी में सम्मिलित होंगे, जहां अन्य लोगों से मेल-मिलाप होगा।

    सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज किसी भी कानूनी मामलों में जल्दबाजी न दिखाएं। अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखेंगे तो भविष्य में आने वाली परेशानियों से भी बच जायेंगे। आज अपने काम को सामान्य गति से पूरा करेंगे। किसी नए काम की शुरुआत करना चाह रहे हैं तो दिन शुभ है आप कर सकते हैं आपको काम में सफलता मिलने के अच्छे योग बनते दिख रहे हैं। आज आपके जीवनसाथी को सफलता मिल सकती है। अपनी आय और व्यय में संतुलन बना कर चलें। दान धर्म के कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

    कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। आज परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आज आप मित्रों के साथ कोई निवेश संबंधी योजना बनाएंगे, जिसमें आपको बहुत ही सोच विचार कर आगे बढ़ना होगा। आज आपको यदि कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर लें। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा।

    तुला राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज किसी मामले में अपनी समझ से काम करना होगा, तभी काम का परिणाम अच्छा मिलेगा। आज बड़ो का आशीर्वाद मिलेगा जिससे आपकी सकारात्मकता बढ़ेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज घर में शुभ समाचार मिलने की सम्भावना बन रही है, दांपत्य जीवन का सुख मिलेगा। धार्मिक कार्य में आपकी इच्छा बढ़ेगी, आज आप सत्संग करवा सकते हैं, घर में उत्सव का माहौल होगा। आज घर के बड़े-बुजुर्गों का ख़ास ख्याल रखें। जिससे उनका आपके प्रति प्रेम बढ़ेगा।

    वृश्चिक राशि: आज आपका दिन बेहद खुशहाल रहने वाला है। आज अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने की नयी योजना बनायेंगे, जिससे आपकी कामयाबी आसमान की बुलंदियों पर होगी। आपकी मुलाकात बचपन के किसी दोस्त से होगी, आपकी पुरानी यादें ताज़ा होंगी। आमोद-प्रमोद में आपका ज्यादा मन लगेगा। अर्थराईटिस की परेशानी से जुड़े लोगों को आज राहत मिलेगी। आज परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। आज आपके मन में कोई स्टोरी लिखने का भी विचार आ सकता है।

    धनु राशि: आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। आज आपके बढ़ते खर्चे परेशानी का कारण बन सकता है, इसीलिए बजट बनाकर चलने का प्रयास करें। किसी संपत्ति का सौदा जल्दबाजी में न करें। राजनीतिक से जुड़े लोगों को बड़े नेताओं से मिलने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति का मार्ग प्रसस्त होगा। आज किसी पुरानी समस्या को दूर करने के लिए योजनाएं बनायेंगे। किस दोस्त से चल रही अनबन आज बातचीत के जरिए समाप्त होगी।

    मकर राशि: आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी योजनाओं को गति मिलेगी। आज आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आज आपको बड़ों का साथ व सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा। आज आपकी शिक्षा में आ रही परेशानी से छुटकारा मिलेगा, आपको ख़ुशी होगी। आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था व विश्वास से आगे बढ़ेंगे।

    कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त करेंगे। शासन व प्रशासन के मामले में सावधानी बरतें। आज निवेश संबंधी मामलों को गति मिलेगी। आज किसी अजनबी पर सोच समझकर भरोसा करें। विद्यार्थियों को किसी टॉपिक को समझने में आ रही परेशानी से छुटकारा मिलेगा। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे। आज आपके दांपत्य जीवन में खुशहाली बढ़ेगी। आज आप किसी काम को छोटा या बड़ा सोचकर ना करें। लवमेट के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    मीन राशि: आज आपका दिन आपके लिए परिवार के लिए खुशियां लाने वाला है। परिवार में आपके अच्छे काम की तारीफ़ होगी। महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद ख़ास रहने वाला है। आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है। कम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को तैयारी जारी रखनी चाहिए। जिस व्यक्ति की आपने कभी मदद की थी वह आज आपके काम आएगा। शिक्षकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अध्यात्मिक कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आज अपनी क्षमता पर विश्वास करने से आपके सभी काम बनेंगे।

  • लुधियाना : चोरी के आरोप मे व्यक्ति की हुई धुनाई, देखे वीडियो 

    लुधियाना : चोरी के आरोप मे व्यक्ति की हुई धुनाई, देखे वीडियो 

    लुधियाना: शिमलापुरी इलाके मे स्थित गुरु गोबिंद सिंह नगर बरोटा रोड में एक महीने से हो रही चोरी वारदातों से लोगो की नींद उड़ गई है। जिसके चलते लोगो ने संदिग्ध हालातो में व्यक्ति को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। 

    इलाका वासियो के अनुसार लगातार लोगों के घरों में छत के रास्ते घुसकर चोरी की वारदाते घट रही है। लोगो ने आरोप लगाया कि उकत व्यक्ति चोरी करने आया था और उसे मौके से पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। इस दौरान लोगो ने व्यक्ति की धुनाई भी की। 

    बसंत नगर चौकी के प्रभारी ने बताया कि इस मामले मे कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

  • चंडीगढ़: रेप और हत्या के मामलो में 14 साल बाद आरोपी गिरफ्तार, देखे वीडियो

    चंडीगढ़: रेप और हत्या के मामलो में 14 साल बाद आरोपी गिरफ्तार, देखे वीडियो

    चंडीगढ़: स्थानीय पुलिस ने रेप और हत्या के मामलो में आरोपी को 14 साल बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मोनू वासी सेक्टर 38 शाहपुर कॉलोनीके के रूप में हुई है। पुलिस को जांच में पता चला कि आरोपी ड्रग्स एडिट है।

    एसएसपी कंवरदीप कौर ने बताया कि उक्त आरोपी ने 22 वर्षीय एमबीए छात्रा की हत्या 30 जुलाई 2010 में की थी। आरोपी ने पूछताछ में कबूला कि लड़की सेक्टर 38 पर खड़ी थी। तभी आरोपी ने पीछे से उसके सिर पर पत्थर मार किडनैप कर पहले रेप फिर उसकी हत्या कर दी।

    इस हत्याकांड के मामले में पुलिस ने 300 क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले लोगों को हिरासत में लिया था। जिसके बावजूद पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। आरोपी के खिलाफ दर्ज क्रिमिनल केस पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी मोनू के खिलाफ हिमाचल प्रदेश के पुलिस स्टेशन 39 में 4, इंडस्ट्रियल एरिया एक और मलोया में एक केस दर्ज हैं। जहा से दोनों केसो की परतें खुलनी शुरू हुई। 

    इसके बाद आरोपी ने मलोया के जंगल में 11 जनवरी 2022 में स्नेहालय के पास एक और मर्डर किया था। जिसमे पुलिस को जंगल से नग्न अवस्था में एक लापता महिला का शव मिला था। मृतक महिला मनदीप कौर के मुंह में जुराब ठूंसी हुई थी। मामले की सूचना मृतक महिला के पति ने मलोया पुलिस को दी थी। आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम गठित की गई। जिसमे डीएसपी चरणजीत सिंह, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसपाल सिंह, सब इंस्पेक्टर मोहन कश्यप, कांस्टेबल सुनील और विकास शामिल थे।

    पुलिस ने इस हत्या के मामले मे भी 500 लोगो को शक के घेरे मे रखा था। जिसके बाद तीन संदिग्ध लोगों का ब्लड सैंपल लेकर डीएनए के लिए सीएफएल भेजा था। करीब 7 महीने की गई जांच में आरोपी का डीएनए मृतक मनदीप कौर के साथ मैच हो गया।

  • पंजाब : आवारा कुतो ने महिला को नौचा, मौत

    पंजाब : आवारा कुतो ने महिला को नौचा, मौत

    गुरदासपुर: जिले के गांव किशनपुर में आवारा कुत्तों के झुंड द्वारा महिला को बुरी तरह से नोंचने का मामला सामने आया है। इस दुर्घटना मे महिला की मौत हो गई। मृतक की पहचान (25) विवाहिता हरजीत कौर पुत्री प्रीतम सिंह के रूप मे हुई है। 

    जानकारी के मुताबिक हरजीत कौर  कुछ दिनों से मायके आई हुई थी। वह आज सुबह पांच बजे सैर करने के लिए घर से निकली थी। जब वह  काफी समय तक  वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। जिसके बाद गांव जागोवाल बेट के श्मशान घाट के पास उसका शव पड़ा मिला। 

    मृतका के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी हरजीत कौर की शादी गांव खोजकीपुर निवासी हरजिंदर सिंह के साथ हुई थी। उसका पति बीएसएफ में नौकरी करता है। उसका एक आठ और एक चार साल के दो बेटे हैं। वह सैर के लिए घर से निकली थी, इस दौरान उस पर कुत्तों ने घेर कर हमला कर दिया। कुत्तो ने उसे बुरी तरह से नोंचा और उसकी मृत्यु पर ही मौत हो गई।

  • चैतन्य शर्मा ने किये +2 के टॉपर्स सम्मानित 

    चैतन्य शर्मा ने किये +2 के टॉपर्स सम्मानित 

    ऊना/सुशील पंडित : गगरेट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने दस जमा दो के परीक्षा परिणाम में टॉप टेन जगह बनाने वाले टॉपर्स से मुलाक़ात करके उनसे अनुभव साँझा किये, बेहतर प्रदर्शन के दम पर गगरेट क्षेत्र को गौरवान्वित करने के लिए उन्हें शाबाशी दी, साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गुरुवार को चैतन्य शर्मा ने एक विशेष अभियान के अंतर्गत टॉपर्स एवम उनके परिजनों से मुलाक़ात की, उनके अनुभव साँझा किये, साथ ही अपने वाशिंगटन डीसी और वर्ल्ड बैंक के अनुभवों के आधार पर उन्हें सही करियर चुनने के टिप्स भी दिए।

    इस दौरान टॉपर्स भी खूब प्रसन्नचित एवम गौरवान्वित दिखे कि उनकी प्रतिभा, उनके बढ़िया प्रदर्शन के चलते उनका एवम उनके परिवारजनो का मनोबल बढ़ाया जा रहा है । गौर रहे हाल ही में घोषित किये गये हिप्र स्कूल शिक्षा बोर्ड के दस जमा दो के परीक्षा परिणाम में मेरिट सूची में सेंट डी आर स्कूल गगरेट के तीन विद्यार्थियों क्रमशः अर्पिता राणा ने 500 में से 490 अंक लेकर चतुर्थ स्थान,485 अंकों के साथ वंशिका सोहल ने नौवा और 484 अंकों के साथ आरुषि ठाकुर ने दसवा स्थान अर्जित कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

    जबकि राजकीय मॉडल सीनियर सेकंडरी स्कूल मुबारिकपुर कार्तिक शर्मा और एएनएस राजकीय सीसे स्कूल बढ़ेडा राजपूतां की कोमल ने संयुक्त रूप से 486 अंकों के साथ आठवा स्थान मेरिट सूची में झटका है। उधर चैतन्य शर्मा ने टॉपर्स को शॉल व टोपी भेंट कर सम्मानित किया और भविष्य में ऊँची बुलंदियों को छूने की प्रेरणा दी। चैतन्य शर्मा ने बताया कि किसी भी देश का उज्जवल उसके विद्यार्थियों से है क्योंकि आज के विद्यार्थी कल के शहरी है जो देश को सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक, प्रशासनिक क्षेत्र में नेतृत्व प्रदान करेंगे और टॉपर्स विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाना उनके के लिए भाग्यशाली पल है।

    भविष्य में भी वह विद्यार्थियों का इसी तरह मनोबल बढ़ाते रहेंगे, ताकि इस क्षेत्र के विद्यार्थी शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों से किसी भी तरह से अपने आपको गौण महसूस न करें।इससे पहले चलेट में पन्ना प्रमुख सम्मेलन के लिए भाजपा चलेट कार्यलय में मंडल अध्यक्ष राजीव राजू की अध्यक्षता में बैठक कर बनाई रणनीति। इस बैठक में महामंत्री अजय ठाकुर, महिला मोर्चा की अध्यक्ष अनिता जरियाल, महामंत्री नमिता ठाकुर, पवन लंबरदार, सह प्रभारी सुशील कालिया, संगठन प्रभारी विनोद तिवारी, आलोक तिवारी, विनीत शर्मा, नरेश शर्मा आदि मौजूद रहे।