Blog

  • नगर परिषद बददी ने किया ग्रीन दीवाली मनाने का आग्रह

    ग्रीन पटाखे व इको फ्रेंडली पटाखे चलाए- तरसेम चोधरी


    बद्दी/ सचिन बैंसल: नगर परिषद बद्दी ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक करके बद्दी में इस वर्ष ग्रीन दिवाली मनाने का आग्रह किया है। 
    बैठक की अध्यक्षता करते हुए नप अध्यक्ष चौधरी तरसेम लाल ने सभी लोगों से ग्रीन दिवाली मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बद्दी का एयर क्वालिटी इंडेक्स मोडरेट जोन में है। यहां पर दिवाली पर पटाखे फोड़ने से पर्यावरण और खराब हो जाता है। ग्रीन दिवाली मनाए। ग्रीन पटाखे व इको फ्रेंडली पटाख फोड़ें। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक का भी इस्तेमाल न करने की बात कही। 


    दिवाली का सफाई का भी ख्याल रखे। लोग स्वयं कूड़े को खुले में न फैंके। दिवाली के अवकाश के दौरान पूरे क्षेत्र में कूड़ा फैल जाता है।  जिससे गंदगी रहती है। सफाई कर्मी की दिवाली को अवकाश लेतें है। लोग  सफाई के मामले में सफाई कर्मचारियों का भी सहयोग करें। व्यापार मंडल के अध्यक्ष मान सिंह कुंडलस ने सभी व्यापारियों से कहा कि दिवाली पर अपनी अपनी दुकानों के आगे सफाई रखे और गंदगी फैलाएं। कूड़ा खुले में डाले तथा सभी व्यापारी  नगर परिषद का सहयोग करें।  इस मौके पर ईओ ललित कुमार,  वार्ड 9 के पार्षद सुरजीत चौधरी, टारगेट ग्रीन प्लानेट के अध्यक्ष सौरभ ठाकुर, सहायक अभियंता राजेश चौधरी समेत व्यापारी उपस्थित रहे। 

  • खड्ड कॉलेज के पुष्पेंद्र ठाकुर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिय सम्मानित 

    भारत स्काउट एंड गाइड में  राज्य स्तर पर  चमके 


    कॉलेज पहुंचने पर वेलकम


    ऊना/ सुशील पंडित: राजकीय महाविधालय खड्ड के रोवर पुष्पेंद्र ठाकुर को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिय राज्य पुरस्कार मिला है। राज भवन शिमला में भारत स्काउट एंड गाइड के स्थापना दिवस और राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह हुआ। कार्यक्रम में महामहिम राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए उत्कृष्ट कार्यों के लिए 42 स्काउट एंड गाइड तथा रोवर एंड रेंजर्स को सम्मानित किया गयाl इस मौके पर निर्देशक उच्च शिक्षा डॉक्टर अमरजीत शर्मा भी उपस्थित रहेl राजकीय महाविद्यालय खड्ड के रोवर पुष्पेंद्र ठाकुर को राज्य पुरस्कार हासिल हुआ। पुरस्कार लेकर महाविद्यालय पहुंचे पुष्पेंद्र का प्राचार्य व स्टाफ तथा विद्यार्थियों ने स्वागत कियाl महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेंद्र शर्मा ने पुष्पेंद्र को बधाई देते हुए बताया की पुष्पेंद्र ने 26 से 30 सितंबर 2023 तक स्टेट ट्रेनिंग सेंटर रिवालसर (मंडी) में राज्य पुरस्कार के लिए टेस्टिंग की थी जिसका परिणाम 31 अक्टूबर 2023 को जारी किया गया था l इससे पहले राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में आयोजित नेशनल रोवर रेंजर कार्निवल में भी पुष्पेंद्र ने भाग लिया l भारत स्काउट एंड गाइड्स स्थापना दिवस पर राज्य पुरस्कार प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन कियाl उसकी इस उपलब्धि पर अन्य स्टाफ सदस्यों प्रोफेसर रविराज, डॉ आरती, प्रोफेसर राकेश, प्रोफेसर वीरेंद्र, प्रोफेसर मनीराम ने  प्रसन्नता व्यक्त की तथा भविष्य में श्रेष्ठ प्रदर्शन की आशा जताईl

  • जालंधरः लूटपाट के मामले में 2 गिरफ्तार

    जालंधर,ENS: थाना लोहिया की पुलिस ने लूटपाट के मामले में एक व्यक्तियों को गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से तेजधार हथियार और एक मोबाइल बरामद किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान हर्ष कुमार निवासी गाँव मुसेवाल थाना शाहकोट और किरनजीत सिंह और बिल्ला के रूप में हुई है।

    थाना प्रभारी यादविंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम के ए.एस.आई भजन सिंह को बलविदंर सिंह निवासी गांव अकालीआं ने शिकायत दर्ज करवाई थी वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर गाँव मखी अपने घर जा रहा था कि उसी दौरान दो मोटरसाइकिल सवार लुटेरे मोबाइल और 11 हजार रुपए नक़दी छीन कर फरार हो गया, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है।

  • जालंधरः सिविल हॉस्पिटल लगाया गया लंगर, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: मेडिकल हेल्थ क्लास 4th क्लास यूनियन की ओर से आज सिविल हॉस्पिटल लंगर लगाया गया। इस दौरान प्रधान चरणदास, सुरेंद्र कुमार,रमेश, विकास और बलवंत मौजूद रहे।

  • आयुर्वेद स्वास्थ्य केन्द्र गुरपलाह में 8 वाँ राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस धन्वन्तरी जयन्ती 

    ऊना/सुशील पंडित :आज राजकीय आयुर्वेद स्वास्थ्य केन्द्र गुरपलाह में 8 वाँ राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस धन्वन्तरी जयन्ति के दिन मनाया गया ! इस मौक़े पर डा. जी. एस. देहल ने स्वा ॰ केन्द्र में धान्वन्तरी पूजन का आयोजन किया जिसमे बाथु ग्राम पंचायत प्रधान श्रीमति सुरेखा राणा , पटवारी श्री सन्नी शर्मा,सेवानिवृर आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डा.कृष्ण चंद पुरी, श्रीमती कृष्णा देवी,श्रीमति कमलेश देवी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,श्री तेनु राम, नरेश कुमार,श्रीमती बबली देवी आदि व्यक्ति मौजूद रहे। धन्वन्तरी पूजन के उपरांत पंचायत प्रधान श्रीमति सुरेखा राणा जी ने स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में नीम का पौधा लगा सन्देश दिया कि हम सभी को आयुर्वेद को अपनाना चाहिए और औषधीय पौधो का संरक्षण व इसकी खेती करनी चाहिए !हमारे इलाके की जलवायु के अनुसार यहाँ पर अश्वगंधा,शतावरी,कालमेघ, नीम, आमला, अमलतास, सफ़ेद मूसली,हरड़ व बहेडा आदि की खेती किसान भाई करके बेहतर व्यवसाय कर सकतें है इसकी अधिक जानकारी व सरकार  की योजनाओं के बारे में आयुष विभाग से ले सकते हैं। इस मौक़े पर डॉ कृष्ण चंद पूरी व उनकी धर्मपत्नी ने अमलतास तथा श्री सन्नी शर्मा ने पारिजात के पौधे का रोपण राजकीय स्वास्थ्य केंद्र गुरपलाह में किया। स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सक डा. जी.एस.देहल ने सभी से आग्रह किया कि सभी ज़्यादा से ज़्यादा  औषधीय पौधे लगायें और प्रयावरण को सुदृढ बनाए व आयुर्वेद को अपना कर पूर्ण स्वस्थ रहें।
  • व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर 10 गारंटियों को पूरा करने में विफल सुक्खू सरकार

    गांरन्टियों में फेल और मंहगाई की मार यही कर रही सुक्खू सरकार: सुमीत शर्मा

    ऊना/ सुशील पंडित: प्रदेश भाजपा सचिव व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सह प्रभारी सुमीत शर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार को आम लोगों से कोई सरोकार नहीं रह गया है। व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर ‘सुख की सरकार’ सारे काम ‘दुःख की सरकार’ के ही कर रही है। सुमीत ने कहा कि गांरन्टियों में फेल और मंहगाई की मार यही कर रही सुक्खू सरकार। जहां प्रदेश की सुख सरकार ने चुनाव से पूर्व प्रदेशवासियों को दी गई 10 भ्रामक ग्रांन्टियों में से एक भी गारंटी को पूरा न करने का लगातार प्रयास किया है। वहीं अब त्योहारों के सीजन में सरकार ने प्रदेश के डिपुओं पर मिलने वाली खाद्य सामग्रियों के दाम में लगभग बीस फ़ीसदी तक की बढ़ोतरी कर महंगाई का तोहफा भी दे दिया है। उन्होंने कहा कि त्यौहारों में सरकार से प्रदेश के प्रत्येक वर्ग को तोहफ़े का इंतज़ार था। लेकिन इसके उलट कांग्रेस सरकार प्रदेश के लोगों पर महंगाई का बोझ डालने का कोई भी अवसर नहीं छोड़ रही है। 


    सुमीत ने पूछा कि महंगाई तो सुक्खू जी आप तोहफे के रूप में दे ही रहे हो पर प्रदेशवासी उन 10 ग्रांरन्टियों को कब पूरा करोगे उसकी तारीख भी जानना चाह रहे हैं? 22 लाख महिलाएं ₹1500 प्रति माह की ग्रांरन्टी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहीं हैं और मुख्यमंत्री को ₹4000 करोड़ के करीब की 11 महीने की बकाया राशि का अर्थमेटिक का हिसाब भी समझाने का प्रयास कर रही हैं।


    यही नहीं 300यूनिट तक फ्री बिजली की ग्रांरन्टी का भी उपभोक्ता इंतज़ार कर रहे हैं।युवाओं को5 वर्ष में 5 लाख रोजगार देने की बात की थी उंस हिसाब से इन 11 महीनों में 88000 बेरोजगार युवा भी उन रोजगार वाले नियुक्ति पत्रों का इंतज़ार में आयु में बड़े हो रहें हैं।न दूध उन आकर्षक कीमतों पर बिक रहा है जिसकी ग्रांरन्टी दी गयी थी और न ही गौबर उस दाम पर खरीदा गया है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सत्ता प्राप्ति के लिए प्रत्येक वर्ग को कांग्रेस ने झूठी ग्रांरन्टियाँ देकर अब मात्र शब्दों में ही उलझाने का काम कर रही है। सुमीत ने बताया कि कांग्रेस सरकार प्रदेश के लोगों को भ्रमित और महंगाई का बोझ डाल रही है। जिसकी शुरुआत सरकार बनते ही कर दी गई थी। पहले डीज़ल पर वैट बढाकर फिर जयराम सरकार की लोकप्रिय योजनाओं को बंद कर लोगों पर दुखों का पहाड़ ढाह दिया था। सुमीत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ‘प्रधानमंत्री अन्न कल्याण योजना’ के माध्यम से अस्सी करोड़ से ज़्यादा लोगों को निःशुल्क अन्न उपलब्ध करवाया जा रहा है। पिछले हफ़्ते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस योजना को समुचित सहयोग के लिए अगले पांच साल के लिए बढ़ा दिया है। दूसरी तरफ़ राज्य सरकार आये दिन डिपुओं में मिलने वाले सामानों में कटौती कर रही है और जो मिल रहा है उनके दाम बढ़ा रहे है। 


    सुमीत ने कहा कि जहाँ ग्रांरन्टियों के पूर्ण होने का प्रदेशवासी इंतजार कर रहें हैं वहीं खाने पीने की चीजों के बेतहाशा दाम बढ़ने से भी प्रदेश के लोगों को परेशान का सामना करना पड़ रहा है जोकि सुक्खू सरकार की निरंकुशता का पुख्ता प्रमाण है। सुमीत ने कहा कि सरकार का काम लोगों को राहत देने का होता है, जिससे लोगों की समस्याएं कम हो ओर बढ़े नहीं। लेकिन व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर वर्तमान सरकार की कार्यप्रणाली से लोगों की समस्ययाएँ दिनप्रतिदिन बढ़ रही हैं। प्रदेश के लोगों की परेशानियाँ कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं और अब समय आ गया है कि प्रदेश के लोगों ने सुक्खू सरकार को गुमराह करने के लिए सबक सिखाने का मन बना लिया है।

  • जालंधरः अलग-अलग मामलों में 3 गिरफ्तार

    जालंधर,ENS: थाना 6 की पुलिस ने चोरी के मामले में 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जगमोहन कपूर निवासी बस्ती बाबा खेल और रमनदीप कौर निवासी मोहन बिहार लधेवाली के रूप में हुई है।

    थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अजायब सिंह ने बताया कि उनकी टीम के ए.एस.आई सवराज थापर ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को पाँच चोरी की एक्टिवा के साथ गिरफ़्तार किया है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि यह पता चल सके कि इससे पहले यह गिरोह कहां-कहां वारदातों को अंजाम दे चुका है।

    इसी तरह सीआईए स्टाफ की पुलिस ने भगत सिंह कॉलोनी के पास जीटी रोड पर पैदल जा रहे व्यक्ति से 40 किलो चूरा पोस्त बरामद किए हैं। आरोपी पुलिस को देखकर वहां से भागने की फिराक में था लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया।

    सीआईए स्टाफ़ के प्रभारी हरिंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम गश्त के दौरान भगत सिंह कॉलोनी के पास मौजूद थी जहां व्यक्ति अपने कंधे पर प्लास्टिक के बोरे को रखकर पैदल चला आ रहा था लेकिन वह पुलिस को देखकर बोरा छोड़कर भागने की कोशिश करने लगा तो नाके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे रोककर जब तलाशी ली तो आरोपी सज्जन अहमद निवासी गांव आगरों थाना दिऊसर जम्मू के कब्जे से पुलिस को 40 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ।

    पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो पता चला कि वह यह नशे की खेप को जम्मू कश्मीर से 1500 रुपए प्रति किलो लेकर पंजाब के अलग-अलग जिलों में 6 हज़ार रुपए प्रति किलो बेचता था। पुलिस रिमांड के दौरान यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अब तक कितनी बार पंजाब में सप्लाई दे चुका है और इस गोरखधंधे में और कौन कौन लोग उसके साथ शामिल है।

  •  राज्यपाल से राज्य पुरस्कार प्राप्त कर वंगाणा पंहुचने पर मानसी राणा का जोरदार स्वागत

    ऊना /सुशील पंडित: राजभवन शिमला में भारत स्काउट एंड गाइड के स्थापना दिवस और राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह के आयोजन की अध्यक्षता महामहिम राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल द्वारा वर्ष 2022-2023 के लिए उत्कृष्ट कार्यों के लिए 42 स्काउट एंड गाइड एंड रोवर रेंजर्स को सम्मानित किया गया।इस मौके पर निदेशक उच्च शिक्षा डॉ अमरजीत शर्मा भी उपस्थित रहे।


    बहीं पर इस राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह में हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग जिलों के स्काउट एंड गाइड एंड रोवर रेंजर्स को उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया गया था।


    बहीं पर वीरवार को जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलमेहड़ा स्कूल की गाइड मानसी राणा व उनकी गाइड मास्टर मैडम रजनी बाला का स्कूल पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य  अविनाश चंद्र आनंद ने जानकारी देते हुए बताया कि यह हमारे लिए बहुत खुशी की बात है कि स्कूल की छात्रा मानसी राणा शिक्षा, खेलों, सांस्कृतिक सहित स्काउट एंड गाइड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल माता-पिता गुरूजनों व क्षेत्र का नाम रोशन कर रही है। मानसी राणा  राज्य पुरस्कार प्राप्त कर राष्ट्रपति पुरस्कार टैस्टिंग प्रशिक्षण के लिए चयनित हो चुकी है।


    बहीं पर मानसी राणा ने इस उपलब्धि का सारा श्रेय अपने स्कूल स्टाफ सदस्यों सहित स्काउट एंड गाइड टीम सदस्यों को दिया है।

    मानसी राणा ने बताया कि मुझे स्कूल के प्रधानाचार्य अविनाश चंद्र आनंद, एन एस एस प्रभारी जीवन मोदगिल, स्काउट गाइड इंचार्ज मैडम रजनी बाला, स्कूल प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष विनोद शर्मा, स्काउट डीओसी अमन शर्मा, गाइड डीओसी मैडम निर्मल शर्मा व डीटीसी मैडम प्रोमिला ठाकुर, मैडम सोनु कुमारी, मैडम शिवानी, मैडम संतोष कुमारी, सुरजीत सिंह, राकेश कुमार सहित सभी टीम सदस्यों ने मुझे समय-समय पर सहयोग व गाइड लाइन दी।

  • जिला में कर चोरी के पकडे़ गए 76 मामलों से वसूले 20,82,742 लाख रूपये : विनोद सिंह डोगरा

    ऊना/ सुशील पंडित: राज्य कर व आबकारी विभाग ऊना द्वारा चल रहे त्यौहारी सीज़न के दौरान जिला में सघन निरीक्षण किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उप आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी ऊना विनोद सिंह डोगरा ने बताया कि माह सितम्बर व अक्तूबर के दौरान विभाग की निरीक्षण टीमों द्वारा वस्तु एवं सेवा कर अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए कर चोरी के 76 मामले पकडे़ गए जिससे 20 लाख 82 हज़ार 742 रूपये का जुर्माना वसूला गया। उन्होंने बताया कि इन मामलों में 13 मामले सोना-चांदी की कर चोरी के थे। इसके अतिरिक्त विभाग द्वारा आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जिला ऊना में अवैध शराब के 13 मामले पकडे़ गए जिसमें 956.05 बल्क लीटर शराब जब्त की गई। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की कर चोरी व अवैध शराब की तस्करी/बिक्री की सूचना 01975-226088 व ई-मेल dcste.una@mailhptax.gov.in पर दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्त्ता की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
  • पंजाबः स्कूल में मीटिंग के दौरान टीचर के साथ मारपीट, 3 पर मामला दर्ज

    मोगाः खुखराना गांव में सरकारी स्कूल टीचर से मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के आधार पर पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दरअसल, सरकारी स्कूल में शिक्षक और ग्राम पंचायत बिल के तहत स्कूल में मीटिंग कर रहे थे। इसी बीच तीन लोग मारपीट करने लगे। थाना सदर के जांच अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि सुरिंदर सिंहगांव खोखर जिला मुक्तसर का रहने वाला है।

    वह गांव खुखराना जिला मोगा के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक है और स्कूल के बिलों को लेकर गांव की पंचायत के साथ बैठक कर रहा था। अंग्रेज सिंह, कुलदीप सिंह और अमन गांव खुखरना के रहने वाले हैं। सुरिंदर सिंह के साथ मारपीट करने लगे। जिनका का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके चलते तीनों लोगों के खिलाफ मारपीट और सरकारी काम में दखलअंदाजी का मामला दर्ज किया गया था। अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।