Blog

  • शेर से मस्ती करनी बच्चे को भारी पड़ी,अचानक शेर ने जबड़े में दबा लिया हाथ,  देखे वीडियो 

    शेर से मस्ती करनी बच्चे को भारी पड़ी,अचानक शेर ने जबड़े में दबा लिया हाथ,  देखे वीडियो 

    नई दिल्ही: आज के समय कई लोग पशु-पक्षियों का पालना पसंद करते हैं। ज्यादातर लोग कुत्ते या फिर बिल्ली पालना पसंद करते हैं, जिन्हें कई लोग अपने बच्चे की तरह पालते पोषते हैं, लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं, जो जंगली और खूंखार जानवरों और जीवों को पालते नजर आते हैं. सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे कई वीडियोज देखने को मिल रहते हैं, जिनमें से कुछ में लोग सांप, अजगर को पालते दिखाई देते हैं, तो कुछ जंगल के राजा को ही पालतू बनाने के कोशिश करते नजर आते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो देखने को मिल रहा है, जिसमें एक घर के अंदर एक छोटे बच्चे को शेरों के साथ खेलते देखा जा सकता है. इस दौरान शेर अचानक बच्चे का हाथ अपने जबड़े में दबा लेता है।

    View this post on Instagram

    A post shared by

  • बिजली के तार के बंडल से निकला सोना, पढ़ें पूरी खबर

    बिजली के तार के बंडल से निकला सोना, पढ़ें पूरी खबर

    नई दिल्‍ली: सब की आंखे उस वक्‍त खुली की खुली रह गई, जब बिजली के एक तार के बंडल से सोने के बिस्‍कुट गिरना शुरू हो गए। इस तार के बंडल से एक-एक कर कुल 14 सोने के बिस्‍कुल निकले। सोने के इन 14 बिस्‍कुट का वजन करीब 1483 ग्राम और कीमत 68.70 लाख पाया गया। दरअसल, यह मामला सोने की तस्‍करी से जुड़ा है, जिसका खुलासा दिल्‍ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट पर तैनात कस्‍टम की एयर इंटेलीजेंस विंग ने किया है।

    एयरपोर्ट कस्‍टम यूनिट की ज्‍वाइंट कमिश्‍नर नीता गुप्‍ता के अनुसार, यह सोना बहरीन से आए एक यात्री के कब्‍जे से बरामद किया गया है। कस्‍टम एयर इंटेलीजेंस यूनिट के अधिकारियों ने संदेह के आधार पर इस यात्री को कस्‍टम जांच के लिए ग्रीन चैनल पर रोका। तलाशी के दौरान, इस इसके सामान से एक तार का बंडल बरामद किया गया।

    उन्‍होंने बताया कि यहां दो बातें संदेह की थीं, पहली, बहरीन से कोई तार का बंडल खासतौर पर क्‍यों लाएगा और दूसरी, तार के बंडल का वजन सामान्‍य से अधिक था। इसी संदेह के आधार तार के बंडल को खोल का जांच की गई. जांच के दौरान, सोने के 14 बिस्‍कुल बरामद किए गए, जिनका वजन 1483 ग्राम था. भारत बाजार में बरामद किए गए सोने की कीमत करीब 68 लाख 70 हजार 739 रुपए आंकी गई है. कस्‍टम ने बरामद सोने को जब्‍त कर लिया है।

  • पंजाबः बब्बू मान से मूसेवाला के विवाद को लेकर पिता ने किया खुलासा

    पंजाबः बब्बू मान से मूसेवाला के विवाद को लेकर पिता ने किया खुलासा

    मानसाः दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने भी राजनीति में आने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति के दरवाजे हर किसी के लिए खुले हैं। अगर उनकी किस्मत में हुआ तो वह भी नेता बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि सिद्धू का बब्बू मान से बड़ी स्टेज को लेकर विवाद था। वह रविवार को गांव मूसा में सिद्धू के प्रशंसकों को संबोधित कर रहे थे।

    पंजाबी गायक बब्बू मान के विवाद पर उन्होंने कहा कि सिद्धू का उनसे कोई जमीन का नहीं बल्कि बड़ी स्टेज पर कब्जे का विवाद था। सिद्धू ने जब अपनी प्रतिभा के साथ प्रसिद्धि हासिल की तो कई लोग उसके विरोधी हो गए। उन्होंने कहा कि उनका किसी से कोई निजी विवाद नहीं हैं। इस दौरान सिद्धू मूसेवाला की मां चरन कौर बेटे की यादों को लेकर भावुक हो गईं।

    बलकौर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार को अपने कार्य कलाप में सुधार कर लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि विगत छह महीने में फिरौती की 60 कॉल्स रजिस्टर हो चुकी हैं। नकोदर में कपड़ा व्यापारी टिमी चावला के साथ उसके गनमैन की गैंगस्टरों ने सरेआम हत्या कर डाली। राज्य में पुलिस की इमारत पर दोबारा आरपीजी अटैक हो चुका है। पुलिस की मौजूदगी में हत्याएं हो रही हैं। गैंगस्टर पुलिस को निशाना बनाने लगे हैं। पुलिस को समय रहते इसे खत्म करने के लिए सार्थक कदम उठाने की जरूरत है। 

  • पंजाबः सिद्धू मूसेवाला की मां हुई भावुक, इन लोगों को लगाई फटकार, जाने मामला 

    पंजाबः सिद्धू मूसेवाला की मां हुई भावुक, इन लोगों को लगाई फटकार, जाने मामला 

    मानसाः दिवंगत पंजाबी गायक शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला की मां एक बार फिर से वीडियो के जरिए भावुक होती नजर आई है। लेकिन इस बार मूसेवाला की मां ने भावुक होकर फेसबुक पर गलत टिप्पणी करने वाले को फटकार लगाई है। उन्होंने कहा कि अगर हम (सिद्धू मूसेवाला) की मौत का इंसाफ लेने के लिए जोर लगा रहे हैं तो फेसबुक पर कुछ लोग कह रहे हैं कि सिद्धू कौन-सा अकेला मरा है।

    मूसेवाला की मां ने आज सिद्धू के प्रशंसकों को अपने घर में संबोधित करते हुए कहा कि शुभ को गए साढे 6 महीने हो गए, जो कोई बोलता है तो फेसबुक पर कहते है कि मूसेवाला कौन सा अकेले मरा, दीप सिद्धू और नंगल अंबिया कौन सा मरे नहीं? मैं तो उन्हें कहती हूं कि उन्हें बोलना चाहिए था, अगर वो बोलते तो हमारा घर ना उजड़ता। हम तो बोलते हैं कि कल को किसी और का घर ना खराब हो।  इस दौरान सिद्धू की मां चरण कौर ने कहा कि मैंने भोग वाले दिन भी कहा था कि मेरी दुनिया खत्म हो गई। मुझे ऐसे लगता है कि जैसे वह मुझे पहले अकेले प्यार करता था। 

    अब इसके प्रशंसक मुझे किसी ना किसी तरीके मुझे प्यार देने की कोशिश कर रहे है, कोई मुझे कहता है कि मेरे माता-पिता नहीं है, आप मेरी शादी की रस्म निभाओं। भावुक होते हुए सिद्धू की मां ने कहा कि मुझे ऐसे लगता है कि मेरे शुभ का प्यार वो मुझे दे रहे है। मैंने इस बारे कभी सोचा नहीं था। मैं आपके सभी के सहारे के साथ खड़ी हूं, पर मुझे नहीं लगता सरकार कुछ करेंगी। जो नौजवान अपना काम करके आगे बढ़ने की कोशिश करते है, उन्हें कही न कही मार दिया जाता है।

  • पंजाबः गेहूं चोरी मामले में युवक को ट्रक के आगे बांधकर ले आए थाने, देखें वीडियो

    पंजाबः गेहूं चोरी मामले में युवक को ट्रक के आगे बांधकर ले आए थाने, देखें वीडियो

    मुक्तसरः पंजाब के मुक्तसर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां 2 बोरी गेहूं चुराने के मामले में आरोपी को ट्रक मालिक ने तालिबानी सजा देते हुए ट्रक के आगे बांधकर उसका जुलूस निकाला। इतना ही नहीं वह आरोपी को ट्रक से बांधकर पुलिस थाने लेकर पहुंच गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में एक शख्स को ट्रक के आगे बांधा हुआ है और साथ ट्रक का क्लीनर बैठा हुआ है।

    क्लीनर को लोगों ने पूछा कि कितनी बोरियां चुराई हैं इसने तो वह बोला- दो बोरियां। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज है कि पंजाब में भी तालिबानी सजा देने का ट्रेंड शुरू हो गया है। कुछ लोग इसे सही तो कुछ इसे गलत करार दे रहे हैं। मुक्तसर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • जालंधरः कांग्रेसी विधायक के हल्के में निगम की कार्रवाई, अवैध कालोनी पर चलाई डिच, देखें वीडियो

    जालंधरः कांग्रेसी विधायक के हल्के में निगम की कार्रवाई, अवैध कालोनी पर चलाई डिच, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुण:  नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने आज कांग्रेस विधायक परगट सिंह के हल्के में अवैध कालोनी पर कार्रवाई करते हुए डिच चला दी है। निगम कमिश्नर अभिजीत कपलिश के आदेश पर एटीपी सुखदेव ने यह कार्रवाई निगम की टीम ने सुभाना गांव में श्री गुरु रविदास मंदिर के सामने काटी गई अवैध कॉलोनी पर की है।

    मामले की जानकारी देते हुए एटीपी ने बताया कि इस कॉलोनी पर कार्रवाई करने से पहले कॉलोनाइजर को नोटिस भी भेजा गया था। लेकिन इन सबके बावजूद कॉलोनाइजर में काम बंद नहीं करवाया गया। जिसके चलते आज यह कार्रवाई की गई है। 

  • पंजाबः बिक्रम कॉलेज में तोड़फोड़, वीडियो वायरल

    पंजाबः बिक्रम कॉलेज में तोड़फोड़, वीडियो वायरल

    पटियालाः जिले में प्रसिद्ध बिक्रम कॉलेज में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह कॉलेज के कमरे में टीचर द्वारा तोड़फोड़ की गई है। इस दौरान टीचर द्वारा दूसरे टीचर के साथ मारपीट भी हुई है। कहा जा रहा हैकि अध्यापक ने कॉलेज में काम करने वाले एक क्लर्क और एक चपरासी की पिटाई की है। जानकारी के अनुसार पटियाला के सरकारी बिक्रम कॉलेज में पिछले 10 साल से ठेका सिस्टम पर काम कर रहे अध्यापक अशोक कुमार की तरफ से आज गुस्से में आकर कॉलेज में काम करने वाले एक क्लर्क कंवलजीत सिंह और चपरासी को बेरहमी से पीटा गया।

    वहीं इस सारे मामले की जानकारी देते समय कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ कुसुमलता ने बताया कि सुबह के समय जब अध्यापक कमरे में बैठे थे तब अध्यापक अशोक कुमार वहां पर आया और उसने क्लर्क कंवलजीत सिंह के साथ बहस शुरू कर दी और उसके बाद उन्हें गालियां निकाली गई।

    इतना ही नहीं फिर उनके साथ हाथापाई भी की गई, जब छात्राओं ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो उनके सामने ही अध्यापक अशोक कुमार ने अपने कपड़े उतार दिए और फर्नीचर से तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। कॉलेज के क्लर्क और चपरासी को गंभीर चोटें आई है। पुलिस ने इस मामले में शिकालत मिलने के बाद आरोपी अध्यापक अशोक कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  • फिल्म पठान की रिलीज से पहले मां वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे शाहरुख, देखे वीडियो 

    फिल्म पठान की रिलीज से पहले मां वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे शाहरुख, देखे वीडियो 

    कटरा:  बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान अगले महीने जनवरी में रिलीज हो रही है। ऐसे में वो अपनी फिल्म की सक्सेस के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। किंग खान कल देर रात कटरा में माता वैष्णो देवी के मंदिर पहुंचे। उन्होंने मां वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेका और प्रार्थना की।

    शाहरुख खान वाकई में बॉलीवुड के किंग हैं। काम के साथ शाहरुख ईश्वर को याद करना कभी नहीं भूलते। मक्का में उमराह करने के बाद शाहरुख ने अब मां वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाई। शाहरुख के इस अंदाज ने उनके फैंस के दिलों को जीत लिया है।

    मां के दर्शन करने पहुंचे शाहरुख बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान अगले महीने जनवरी में रिलीज हो रही है. ऐसे में वो अपनी फिल्म की सक्सेस के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। किंग खान कल देर रात कटरा में माता वैष्णो देवी के पवित्र मंदिर पहुंचे. उन्होंने मां वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेका और प्रार्थना की।

    बताया जा रहा है कि शाहरुख खान ने अपने अन्य साथियों के साथ मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाकर पूजा अर्चना की। शाहरुख ने चेहरे पर मास्क लगाया था, ताकि लोगों की पहचान में न आएं। शाहरुख को आपने फिल्मी पर्दे पर कई अलग रूप में देखा होगा। कभी रोमांस तो कभी एक्शन किंग बनकर उन्होंने लोगों के दिल जीते. लेकिन असल जिंदगी में शाहरुख एक ट्रू फैमिली मैन होने के साथ काफी धार्मिक भी हैं। वे हर धर्म को एक समान मानते हैं। तभी तो मक्का जाकर उमराह करने के बाद शाहरुख अब मां वैष्णो देवी के मंदिर पहुंच गए हैं।

    पठान से शाहरुख को हैं उम्मीदें पठान फिल्म से शाहरुख खान लंबे समय बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। पठान को लेकर शाहरुख के फैंस में जबरदस्त बज है. फिल्म में किंग खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी लीड रोल में दिखेंगे। शाहरुख खान की फिल्म पठान 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज होगी। फिल्म से अब तक शाहरुख के कई पोस्टर सामने आ चुके हैं। शाहरुख के लंबे-घुंघराले बाल और जबरदस्त फिटनेस देख फैंस उनके दीवाने हो चुके हैं। फैंस को अब सिर्फ उस दिन का इंतजार है, जब किंग खान की मच अवेटेड फिल्म पठान सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब देखते हैं शाहरुख की इस फिल्म को दर्शकों का कितना प्यार मिलता है।

  • सावधान : पंजाब में बदला मौसम का मिजाज, दी ये चेतावनी

    सावधान : पंजाब में बदला मौसम का मिजाज, दी ये चेतावनी

    जलंधर: धुंध व कोहरे की वजह से हर वर्ष कई सड़क हादसे होते हैं । मौसम विभाग भी आने वाले दिनों में सुबह व शाम के समय गहरा कोहरा पड़ने का अलर्ट जारी कर चुका है। धुंध के दिनों में हर व्यक्ति की यही कोशिश रहती है कि सुबह घर से निकलने से पहले धुंध व कोहरा छंट जाए व रात होने से पहले ही वे अपने घर पहुंच जाएं। हर साल गहरी धुंध व कोहरे के कारण सैंकड़ों लोग सड़क हादसों के चलते मौत के मुंह में समा जाते हैं, पर थोड़ी सी सावधानी बरतकर धुंध व कोहरे के दिनों में होने वाले सड़क हादसों से बचाव किया जा सकता है। राष्ट्रीय रोड सेफ्टी कौंसिल के सदस्य व इंटरनैशनल रोड सेफ्टी एक्सपर्ट के अनुसार धुंध व कोहरे के दिनों में सावधानी से वाहन चलाने के कुछ सुझाव सांझा किए हैं। उनका कहना है कि उनके दिनों में थोड़ी सी सावधानी बरती जाए तो सड़कों को सुरक्षित किया जा सकता है।

    वहीं दूसरी तरफ ए.सी.पी. ट्रैफिक गुरप्रीत सिंह का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस भी लोगों को धुंध व कोहरे में ड्राइविंग करने के प्रति जागरूक कर रही है। पुलिस द्वारा विभिन्न टैंपो तथा ऑटो यूनियनों में जाकर सैमीनार लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा कमर्शियल वाहनों पर रिफ्लैक्टिव टेप लगाने की मुहिम भी छेड़ी गई है।

  • पंजाबः घर के बाहर खड़ी गाड़ी का शिमला में कटा चालान

    पंजाबः घर के बाहर खड़ी गाड़ी का शिमला में कटा चालान

    जीरकपुर: हिमाचल प्रदेश पुलिस ने जीरकपुर में खड़ी एक कार का चालान काट दिया। एमएस एनक्लेव, ढकोली निवासी आकाश की शेवरले बीट गाड़ी की रॉन्ग साइड पार्किंग दिखा उन्हें 1 हजार का ई-चालान भेजा गया है। आकाश का कहना है कि वह अपनी गाड़ी लेकर शिमला में संबंधित जगह कभी गए ही नहीं, जहां का चालान दिखा रखा है। वहीं मामले में हैरान करने वाली बात यह है कि ई चालान में फोटो स्विफ्ट डिजायर गाड़ी की है। उस गाड़ी का नंबर चालान स्लिप में PB65Z7623 है। वहीं आकाश की शेवरले गाड़ी की नंबर PB65 2 7624 है।

    इससे पहले भी हिमाचल प्रदेश के आरटीओ विभाग ने चंडीगढ़ के ऑटो चालक और एक कैब ड्राइवर का हिमाचल प्रदेश में चालान दिखाया था। हालांकि बाद में विभाग ने अपनी गलती मान ली थी। हिमाचल में रॉन्ग पार्किंग का चालान दिखाया हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा चालान स्लिप में नाम, पता और कार का नंबर आकाश का लिखा है। जबकि फोटो किसी अन्य कार की है। शिमला के किसी पेट्रोल पंप के नजदीक ओल्ड बैरियर के पास रॉन्ग पार्किग का यह चालान दिखाया गया है। एक हजार रुपए का यह चालान किया गया है।

    इससे पहले बीते नवंबर महीने में चंडीगढ़ के एक ऑटो चालक दुर्गानंद को हिमाचल प्रदेश आरटीओ, शिमला ने 27,500 रुपए का चालान उनके नंबर पर भेजा था। लोक अदालत में उन्हें यह चालान भुगतने को कहा गया था। बद्दी (हिमाचल प्रदेश) में चालान दिखाया गया था। हालांकि इस मुद्दे को लेकर आरटीओ ने ऑटो चालक को बताया था कि उनके नंबर पर गलत चालान आ गया था। यह किसी हरियाणा नंबर की बस का चालान था । बस और ऑटो में कंफ्यूजन बस का नंबर HR68 B 8922 था।

    वहीं दुर्गा नंद के ऑटो का नंबर HR 68 B 8822 था। विभाग ने गलती से गलत नंबर चढ़ा ऑटो वाले को चालान भेज दिया था। दुर्गानंद घबरा गए थे जब उन्हें कहा गया था कि चालान जमा न करवाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऑटो चालक का कहना था कि वह कभी ऑटो को ट्राईसिटी (चंडीगढ़-पंचकूला-मोहाली) से बाहर ही नहीं लेकर गया। चंडीगढ़ ऑटो यूनियन के प्रेसिडेंट अनिल कुमार ने कहा कि पहले अक्टूबर में कैब चालक का 35 हजार रुपए का चालान आया था। उसके बाद नवंबर में ऑटो चालक का 27,500 रुपए का चालान का चुका है। वहीं अब जीरकपुर के एक व्यक्ति का 1 हजार रुपए का गलत चालान भेजा गया है। अनिल कुमार ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश आरटीओ विभाग और पुलिस को अपनी गलती सुधारनी चाहिए।