Blog

  • जालंधरः SOOD HOSPITAL में भारी हंगामा, मरीज को Expiry Date Glucose चढ़ाने के लगे आरोप, देखें वीडियो

    जालंधरः SOOD HOSPITAL में भारी हंगामा, मरीज को Expiry Date Glucose चढ़ाने के लगे आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः महानगर में SOOD हॉस्पिटल में उस समय हंगामा हो गया, जब एक मरीज के परिजनों द्वारा हॉस्पिटल के स्टाफ पर एक्सपायर डेट ग्लूकोस मरीज को लगाने के दोष लगाए गए। परिजनों द्वारा वीडियो बनाई गई जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक्सपायरी डेट का गुलोकोस मरीज को लगाने के लिए लाया गया था। जिसके बाद परिजनों द्वारा विरोध किये जाने पर हॉस्पिटल का स्टाफ मरीज के कमरे से ग्लूकोस लेकर भागता हुआ नजर आया।

    मरीज की जान जोखिम में डाली जाने के विरोध को लेकर हॉस्पिटल के डॉक्टर और मरीज के परिजनों में जमकर हंगामा हुआ। मामला बढ़ता देख इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस चौकी में दी गयी। जिसके बाद पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर माहौल शांत करवाया गया और बनती कार्रवाई का विश्वास दिलाया गया।

  • पंजाबः लुधियाना में होंगे अंताक्षरी-3 के ऑडिशन

    पंजाबः लुधियाना में होंगे अंताक्षरी-3 के ऑडिशन

    लुधियानाः संगीत ड्रामा और मनोरंजन प्रेमियों के लिए एक खास खबर सामने आई है। हाल ही में अंताक्षरी 3 नामक शो की टीम 12 मार्च को लुधियाना में ग्रीन लैंड सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल जालंधर बाईपास, जीटी रोड, लुधियाना में सुबह 9 बजे से ऑडिशन आयोजित करने जा रही है।

    यह सीज़न और भी मनोरंजक होने जा रहा है क्योंकि यह आपके वीकेंड में और अधिक कुरकुरापन जोड़ने के लिए मज़ेदार गेम राउंड पेश करने जा रहा है। जैसा कि पूरे परिवार को टीम बनाने और भाग लेने का मौका मिल सकता है, आपके मनोरंजन का स्तर पिछले सीज़न की तुलना में बहुत अधिक होगा। पिछले दो सीज़न में, प्रति टीम में दो सदस्य थे जो भाई-बहन, सास-बहू और कई अन्य अलग-अलग जोड़ियों के रूप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए आए थे। इसके अलावा, अंताक्षरी 3 के मेज़बान बब्बल राय और मिशा सरोवाल शामिल होंगे और अपनी जुगलबंदी से शो की शुरुआत करेंगे।

    इस सीज़न में पूरा परिवार टीम बनकर हिस्सा ले सकता है, इसलिए प्रत्येक परिवार से कम से कम तीन सदस्यों को ऑडिशन के लिए उपस्थित होना होगा। अपने परिवार के साथ मंच पर अब तक के सबसे महान संगीतमय खेल को खेलने का अवसर न गवाएँ।

  • पंजाबः मान सरकार का महिला आयोग की चेयरपर्सन Manisha Gulati पर बड़ा एक्शन, लिया ये फैसला

    पंजाबः मान सरकार का महिला आयोग की चेयरपर्सन Manisha Gulati पर बड़ा एक्शन, लिया ये फैसला

    चंडीगढ़ः पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार सरकार ने उन्हें महिला आयोग की चेयरपर्सन के पद से हटा दिया है। आम आदमी पार्टी ने उनकी एक्सटेंशन रद्द कर दी है। बता दें कि कैप्टन सरकार के समय 18 सितंबर 2020 को पंजाब सरकार ने मनीषा को 3 साल की एक्सटेंशन दी थी जिसे आम आदमी पार्टी ने रद्द कर दिया है। यह पहली बार नहीं है कि आप सरकार ने मनीषा गुलाटी की एक्सटेंशन रद्द की है। इससे पहले आप सरकार ने मनीषा गुलाटी की एक्सटेंशन रद्द उन्हें पद से हटा दिया था।

    जिसके बाद मनीषा गुलाटी इस मामले को लेकर हाईकोर्ट का रुख किया था। मनीषा गुलाटी की याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया था। जिसके बाद सरकार ने फैसला मनीषा गुलाटी को पद से हटाने का फैसला वापिस ले लिया था। महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी की तरफ से सीनियर एडवोकेट चेतन मित्तल ने याचिका दाखिल की थी। इस याचिका में यह भी बताया गया था कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार के कार्यकाल के दौरान मार्च 2018 में मनीषा गुलाटी को पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन नियुक्त किया गया था और उन्हें बाद में 18 मार्च 2024 तक एक्सटेंशन दे दी गई थी। वही 31 जनवरी को पंजाब सरकार ने उनका विस्तार आदेश रद्द कर दिया था।

  • Airtel का स्पेशल फैमिली ऑफर! 4 लोगों का काम एक ही प्लान में

    Airtel का स्पेशल फैमिली ऑफर! 4 लोगों का काम एक ही प्लान में

    नई दिल्लीः आज हम देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के एक खास 999 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान की बात कर रहे हैं। इस एक प्लान की खास बात यह है कि इस एक प्लान के जरिए 4 लोगों को कनेक्शन दिए जा सकते हैं। साथ ही इन मेंबर्स को टेलीकॉम बेनिफिट्स भी मिलते हैं।

    एयरटेल के इस पोस्टपेड प्लान में एक मेन कनेक्शन के साथ तीन एडिशन कनेक्शन यानी तीन और फैमिली मेंबर्स को ऐड किया जा सकता है। इसमें सभी मेंबर्स को अनलिमिटेड लोकल और STD कॉल्स का एक्सेस मिलता है। साथ ही इस पोस्टपेड प्लान में मेन यूजर को 100GB डेटा और कनेक्शन्स को 30GB-30GB डेटा मिलता है। इस प्लान में यूजर्स को 200GB डेटा के लिए रोलओवर की सुविधा भी दी जाती है।

    इनके अलावा यूजर्स को रोज 100SMS भी दिए जाते हैं। अच्छी बात ये है कि यूजर्स को इसमें Amazon Prime मेंबरशिप भी दिया जाता है। साथ ही Disney+ HotStar मोबाइल का भी फ्री एक्सेस मिलता है। 
    इतना ही नहीं एयरटेल के इस पोस्टपेड प्लान में ग्राहकों को हैंडसेट प्रोटेक्शन सर्विस भी मिलती है। ध्यान रहे चूंकि ये एक पोस्टपेड प्लान है। ऐसे में ग्राहक को 999 रुपये हर महीने देने होंगे।

  • पंजाबः पैतृक गांव पहुंचा निहंग प्रदीप सिंह का शव, देखें वीडियो

    पंजाबः पैतृक गांव पहुंचा निहंग प्रदीप सिंह का शव, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः श्री आनंदपुर साहिब में होला-महल्ला देखने गए गुरदासपुर के गाजीकोट गांव के 24 वर्षीय निहंग प्रदीप सिंह की कुछ गुंडों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। प्रदीप का शव आज उसके पैतृक गाजीकोट गांव पहुंचा। परिजनों सहित गांव वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। बता दें कि इस मामले को लेकर विपक्ष ने आप पर जमकर निशाने साधे थे। वहीं NRI निहंग की हत्या के मामले में परिवार के लोगों ने उसका अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया था। बताया जा रहा है कि वह कुछ दिन पहले ही कनाडा से वापस आया था और माता-पिता का इकलौता बेटा था।

    मृतक निहंग प्रदीप सिंह के परिजनों ने बताया कि प्रदीप 5 मार्च को होला-मोहल्ला देखने श्री आनंदपुर साहिब गया था। रास्ते में कुछ लोग अपनी कार में अश्लील गाने बजा रहे थे। प्रदीप ने उन्हें समझाने की कोशिश की। इस बात पर गाड़ी सवार भड़क गए और उन्होंने प्रदीप पर तलवारों से वार करने शुरू कर दिए। मां बलविंदर कौर का रो-रोकर बुरा हाल है। वह माता-पिता का इकलौता पुत्र था और उसकी एक बहन विदेश में रहती है। परिजनों की मांग है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। 

  • जालंधरः इस इलाके में व्यक्ति ने आत्महत्या, परिवार ने लगाए ये आरोप, देखें वीडियो

    जालंधरः इस इलाके में व्यक्ति ने आत्महत्या, परिवार ने लगाए ये आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/वरिंदरः बस्ती शेख में 33 वर्षीय व्यक्ति के सुसाइड करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक होली पर एक बच्चे के साथ कुकर्म हुआ था। इस में मामले में पुलिस ने तीन लोगों को नामजद किया था। जिसके बाद पुलिस के द्वारा व्यक्ति पर पर्चा दर्ज किया गया था। जिसके बाद आज सुबह 5 बजे व्यक्ति ने फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली है। मृतक की पहचान बलबीर के रूप में हुई है। लोगों का कहना है कि कुछ मोहल्ले के ही लोगों ने उस इल्जाम लगा थाने में पर्चा दर्ज करवा दिया था। जिसके बाद पुलिस ने मामले की कोई जांच नहीं की।

    परिजनों का आरोप है कि उनके लड़के पर कुकर्म का झूठा मामला दर्ज किया गया था। इस बात को लेकर मृतक का परिवार बात करने के लिए भी गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिससे हताश होकर व्यक्ति ने सुसाइड कर लिया। लोगों का आरोप है कि जिन लोगों ने उस पर झूठा पर्चा दर्ज करवाया है उनके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए। बस्ती शेख में बच्चे के साथ कुकर्म के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया था। इन युवकों ने पूछताछ के दौरान बलवीर का नाम भी लिया था। आरोपियों ने पूछताछ में कहा था कि बलवीर भी उनके साथ था। जिस पर पुलिस ने बलवीर को भी केस में नामजद कर लिया था, लेकिन अभी तक बलवीर की गिरफ्तारी नहीं की थी। 

    युवक के आत्महत्या किए जाने के बाद मोहल्ला वासियों और परिजनों का गुस्सा भड़क गया है। परिजनों ने कहा है कि यदि पुलिस ने शीघ्र ही कुकर्म के झूठे केस में फंसाने वालों को गिरफ्तार न किया तो वह धरना लगाएंगे। सड़कों को जाम करेंगे। मोहल्ले वालों का कहना था कि झूठे केस कारण युवक को इतनी शर्म हुई कि उसने आत्महत्या जैसे कदम उठा लिया। वहीं थाना 5 के एएसआई ने बताया कि बलबीर नामक के सुबह 5 बजे सुसाइड करना मामला उनके सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं मृतक परिवार के बयान दर्ज कर लिए गए है। जो भी बनती कार्रवाई है वह की जाएगी। 

  • जालंधरः मॉडल टाउन की कई रिहायशी कालोनियों में बुलेट बाइक पर पटाखे बजाने वाले बदमाशों का आतंक

    जालंधरः मॉडल टाउन की कई रिहायशी कालोनियों में बुलेट बाइक पर पटाखे बजाने वाले बदमाशों का आतंक

    पुलिस की ढीली कारवाई पर फूटा महिलाओं का गुस्सा…

    जालंधर/अनिल वर्माः महानगर में ट्रैफिक पुलिस की ओर से चाहे बुलेट पर पटाखे बजाने वालों पर सख्त कारवाई करने के आदेश दिए जा चुके हैं। मगर हकीकत में इन आदेशों का रोजाना शहर की सड़कों पर ट्रैफिक पुलिस के सामने सरेआम दिवाला निकाला जाता है। रहीसजादे किसी ना किसी की सिफारिश पर अभी भी शहर में बुलेट पर पटाखों वाले साईलैंसर लगवा कर लोगों को परेशान कर रहे है। ताजा मामला शहर के पॉश इलाके माडल टाउन का है। जहां कई रिहायशी इलाकों में सारा दिन गुंडातत्व एवं बदमाश किस्म के युवक बुलेट पर पटाखे बजाकर महिलाओं को डराकर हुड़दंग मचा रहे हैं। रिहायशी इलाकों में रहने वाली महिलाओं ने कहा कि लतीफपुरा की सड़क पर धरना लगने के बाद आसपास की रिहायशी कालोनियों में कई बाहरी युवक बिना किसी कारण बार-बार गुजरते हैं और बुलेट मोटरसाईकिल से ऊंची आवाज में पटाखे बजाते हैं। कई बार उन्हे रोकने की कोशिश की, मगर झगड़े की वजह से उन्हे कुछ नहीं कहा जाता। ऐसे हुल्लड़बाज युवकों के कारण अब पॉश इलाकों में भी महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही। ऐसे हालातों में लड़कियां का घर से निकलना भी दूबर हो गया है। पटाखों की ऊंची आवाज के कारण बच्चे और बिमार बुर्जुग अक्सर डरे रहते हैं।

    एडीसीपी ट्रैफिक जालन्धर की ओर से बुलेट पर पटाखों वाला साईलैंसर लगाने पर 5 हजार रुपये का चालान काटने के साथ बाईक को भी जब्त करने के आदेश कई बार जारी किए जा चुके हैं। इसी पर एसीपी ट्रैफिक हरबिंदर सिंह की ओर से पटाखों वाले साईलैंसर फिट करने वाले दुकानदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के भी आदेश जारी किए जा चुके हैं। मगर अभी शहर की शास्त्री मार्किट, सहदेव मार्किट में सरेआम बुलेट मोटरसाईकिलों पर पटाखों वाले साईलैंसर फिट किए जा रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस की ओर से आज तक ऐसे एक भी दुकानदार के खिलाफ कारवाई नहीं की गई। यही कारण है कि आए दिन बुलेट के पटाखों वाले मोटरसाईकिलों की गिनती शहर में दिन ब दिन बढ़ती जा रही है।

    वहीं इस मामले को लेकर थाना नबंर 6 के एसएचओ सुखदेव सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मेरे ध्यान में मामला अभी आया है। आज से ही सभी रिहायशी इलाकों में पीसीआर की टीमें गश्त की जाएगी और अगर कोई भी बुलेट पर पटाखे बजाता नजर आया तो उसके खिलाफ सख्त कारवाई की जाएगी।

  • पंजाबः पूर्व CM के खिलाफ ‘लुक आउट नोटिस’ जारी करने का गरमाया मामला, भड़की कांग्रेस

    पंजाबः पूर्व CM के खिलाफ ‘लुक आउट नोटिस’ जारी करने का गरमाया मामला, भड़की कांग्रेस

    चंडीगढ़: पूर्व सीएम चन्नी के खिलाफ सरकार के द्वारा बीते दिन लुक आउट नोटिस जारी करने का मामला गरमा गया है। इस मामले को लेकर कांग्रेस भड़क उठी हैं। प्रताप बाजवा ने कहा आप पर बदले की भावना करार देते हुए कहा कि पहले फौजा सिंह सरारी के मामले में सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस का कहना है कि पहले फौजा सरारी को लेकर आप पार्टी लुट आउट नोटिस जारी करती, सरारी के खिलाफ अभी तक लुक आउट नोटिस जारी क्यों नहीं किया।

    पूर्व सीएम चन्नी के खिलाफ तो कोई केस भी नहीं है। कांग्रेस ने पंजाब बजट की नाकामियों पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने पंजाबियों को 19,865 करोड़ का चूना लगाया है। कांग्रेस ने सवल उठाते हुए कहा कि रेत के 20 हजार करोड़ रुपए कहां गए हैं। प्रताप बाजवा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को डराने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस ने सरकार पर तीखा वार करते हुए कहा कि कहीं ऐसा न हो की वर्तमान सरकार पंजाब को रंगला बनाने की जगह कंगला पंजाब न बना दें। 

  • आज का राशिफल, 11 मार्च 2023

    आज का राशिफल, 11 मार्च 2023

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति प्राप्ति के लिए रहेगा। आपको कुछ विपक्षी लोगों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपको परेशान कर सकते हैं। आपके बनते काम में रोड़ा करने की पूरी कोशिश करेंगे। नेतृत्व क्षमता भी आज बढ़ेगी और व्यापार कर रहे लोग तेजी दिखाएंगे। आप किसी जोखिम भरे काम को करने से बचें। संतान पक्ष की ओर से आपको  कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। माता जी से आप अपने मन की बात को बता सकते हैं।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। आपकी पुरानी योजनाओं से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। सेवा क्षेत्र से जुड़कर आप अच्छा नाम कमाएंगे। आप आत्मविश्वास और आस्था बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिसे देखकर आपके साथी भी हैरान रहेंगे। जिम्मेदारी से काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। 

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको घूमने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती हैं। परिवार में यदि बहन या भाई के विवाह में कोई बाधा रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको अपने प्रियजनों से किसी बात को साझा करने का मौका मिलेगा। नौकरी में कार्यरत लोग तरक्की मिलने से प्रसन्न रहेंगे। आपको किसी बात को लेकर जिद व अहंकार नहीं करना है, नहीं तो कोई आपसे नाराज हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आयेगा। आपका लाभ बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे और आप अपनों के साथ कुछ सुख भरे पल व्यतीत करेंगे। आपको किसी काम को लेकर वरिष्ठ सदस्यों सलाह मशवरा करें और उनकी दी हुई सलाह को मानें। आप अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें, तभी आप लोगों से अपने काम निकलवा पाएंगे। अति उत्साहित होकर आप कोई काम ना करें, नहीं तो उसमें आपसे कोई गलती हो सकती है।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपका आलस्य आपके लिए समस्या बन सकता है। आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आप परिजनों को बिना मांगे कोई सलाह ना दें। आपकी किसी गलती से आज पर्दा उठ सकता है, जिससे जीवनसाथी आप से नाराज हो सकते हैं। विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम करना होगा, तभी वह परीक्षा में सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके जीवन स्तर में सुधार लेकर आएगा। आप अपने खुशी भरे पलों का आनंद लेंगे और जीवन साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे। आपको किसी नए काम को करने का मौका भी मिल सकता है। आपकी कुछ योजनाएं आज फलीभूत होंगी। आपकी लोकप्रियता बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से परिवार के सदस्य व्यस्त नजर आएंगे। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज बचत की योजना पर पूरा ध्यान देंगे।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपकी कुछ दीर्घकालीन योजनाएं आगे बढ़ेंगी। व्यापार में आप स्पष्टता बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर आप लापरवाही ना बरतें, नहीं तो आपको कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलेगा। माता जी से आपकी किसी बात को लेकर झड़प हो सकती हैं। आप एक से अधिक स्त्रोतों से आय पाकर प्रसन्न रहेंगे और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे।

    वृश्चिक राशिफल। आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाकर रखना होगा। आपको पारिवारिक रिश्तों में तालमेल बनाए रखना होगा, तभी आप आगे बढ़ पाएंगे। विदेशों से व्यवसाय कर रहे लोग तरक्की के रास्ते पर हैं। आपके कुछ बढ़ते खर्च आपको परेशान कर सकते हैं। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। व्यवसायिक गतिविधियों से भी आपको गति मिलेगी। आप दिखावे के चक्कर में अत्यधिक धन व्यय कर सकते हैं, इसमें सतर्कता बरतें। 

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आप संतान को रीति-रिवाजों और परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में काफी समय से रुक हुआ धन वापस मिल सकता है। परिवार का कोई सदस्य आपके लिए मूल्यवान वस्तु भेंट स्वरूप लेकर आ सकता है। आपकी किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। जो लोग सरकारी क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें ट्रांसफर मिल सकता है। आपके माता-पिता की सलाह आपके बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। कामकाज में आपको कोई बेहतर अवसर मिलेगा और अधिकारी आपके कामों से प्रसन्न रहेंगे। आपको कोई बड़ा पद भी मिल सकता है। आपको कुछ नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। आपको किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। आपको नौकरी में अपने जूनियर्स का पूरा साथ मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। 

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में यदि कुछ परिवर्तन करना पड़े, तो अवश्य करें, क्योंकि इससे आपके व्यापार में और निखार आएगा। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। आपको यदि किसी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता हो, तो किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लें। अपने सगे संबंधियों से तालमेल अच्छा रहेगा। आज का दिन आप के मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। ससुराल पक्ष से आपको लाभ मिलता दिख रहा है।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए कमजोर रहने वाला है। आप अपने जरूरी मामलों में लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपने पारिवारिक मामलों में अच्छी सोच रखें। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को निभाने की पूरी कोशिश करेंगे और संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। यदि मन में कोई दुविधा चल रही है तो घर के बुजुर्गों से सलाह लेकर उसे दूर कर सकते हैं। 

  • केंद्र का बड़ा एक्शन: खालिस्तान समर्थक कंटेंट प्रसारित करने वाले ये, YouTube चैनल किए ‘ब्लॉक’

    केंद्र का बड़ा एक्शन: खालिस्तान समर्थक कंटेंट प्रसारित करने वाले ये, YouTube चैनल किए ‘ब्लॉक’

    नई दिल्ली : केंद्र सरकार के अनुरोध के 48 घंटों के अंदर कथित तौर पर खालिस्तान समर्थक भावनाओं को बढ़ावा देने वाले कम से कम छह यूट्यूब चैनल ‘ब्लॉक’ किये गए हैं। सूचना एवं प्रसारण सचिव अपूर्व चंद्रा ने बताया कि विदेशों से संचालित किये जा रहे छह से आठ यूट्यूब चैनल पिछले 10 दिनों में ‘ब्लॉक’ किये गये हैं। उन्होंने बताया कि पंजाबी भाषा में सामग्री परोसने वाले ये चैनल सीमावर्ती राज्य में संकट पैदा करने की कोशिश कर रहे थे।

    हाल ही में, खालिस्तान समर्थक संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के जत्थेदार अमृतपाल सिंह के समर्थकों द्वारा पंजाब के अजनाला में एक पुलिस थाने पर हमला करने के मद्देनजर यह कार्रवाई की गई है। सिंह के समर्थक हथियारों से लैस थे और वे अपने एक साथी की रिहाई की मांग कर रहे थे। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि चैनल को ‘ब्लॉक’ करने के संबंध में सरकार के अनुरोध पर यूट्यूब 48 घंटों के अंदर कार्रवाई कर रहा है।

    उन्होंने बताया कि सरकार ने यूट्यूब से आपत्तिजनक सामग्री की स्वतः पहचान करने और इसे ‘ब्लॉक’ करने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता और गणितीय पद्धति का उपयोग करने का आग्रह किया है। हालांकि, भारतीय संदर्भ में यूट्यूब समस्याओं का सामना कर रहा है क्योंकि सामग्री क्षेत्रीय भाषाओं में ‘अपलोड’ की जा रही है और सामग्री की जांच करने के लिए लगाई गई प्रणाली अंग्रेजी भाषा पर आधारित है।