Blog

  • ‘इमली’ के इस एक्ट्रेस का हुआ एक्सीडेंट, ट्रक से घसीटती गई कार

    ‘इमली’ के इस एक्ट्रेस का हुआ एक्सीडेंट, ट्रक से घसीटती गई कार

    नई दिल्ली: टीवी एक्ट्रेस हेतल यादव को लेकर एक बड़ी खबर आई है। टीवी के मोस्ट फेमस शो इमली में शिवानी राणा का किरदार निभाने वाली हेतल का कार एक्सीडेंट हो गया। बीते रविवार रात को शूटिंग से घर लौटते समय हेतल की कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी, हालांकि सबसे बड़ी और अहम बात यह है कि हेतल सुरक्षित हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार की रात हेतल अपनी शूटिंग पूरी करके घर वापस आ रही थीं।

    वह अपनी कार खुद ही ड्राइव कर रही थीं। इसी बीच एक ट्रक ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी। आपको बता दें कि इस हादसे में हेतल को चोटें नहीं आईं। उन्होंने इसके लिए ईश्वर का शुक्रिया अदा भी किया। एक्ट्रेस ने कहा- ”शुक्र की बात ये है कि मुझे चोटें नहीं आईं। हालाँकि मैं सदमे में हूँ।” हेतल इन दिनों शिवानी राणा बनकर इमली शो में फैंस को इंप्रेस कर रही हैं। वह टेलीविजन की दुनिया का बड़ा नाम हैं। हेतल पिछले 25 सालों से एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं।

  • जालंधरः लखबीर लंडा गैंग के 3 सदस्य हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधरः लखबीर लंडा गैंग के 3 सदस्य हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः गैंगस्टरों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत थाना फिल्लौर की पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। देहात के सीनियर पुलिस कप्तान स्वर्णदीप सिंह के निर्देशों पर चलाई गई विशेष मुहिम के तहत पुलिस कप्तान इनवेस्टीगेशन सरबजीत सिंह बाहिया की अगुवाई में सब डिविजन फिल्लौर के इस्पेक्टर सुरिंदर कुमार ने टीम सहित गैंगस्टर लखबीर लंडा गैंग के 3 सदस्यों को गिफ्तार हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 7 पिस्तौल सहित मैगजीन, 30 जिंदा रौंद, 1 रिवालवर .32 बोर सहित 5 जिंदा रौंद, 1 पिस्तौल 315 बोर सहित 2 जिंदा रौद और आई-20 कार बरामद की है।

    मामले की जानकारी देते हुए सीनियर पुलिस कप्तान स्वर्णदीप सिंह ने बताया कि 05.12.2022 को देहात थाने के इस्पेक्टर सुरिंदर कुमार की टीम ने पुख्ता जानकारी के आधार पर लखबीर लंडा गैंग के 3 सदस्यों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान लवप्रीत सिंह उर्फ लाडी पुत्र शेर सिंह निवासी भोजला थाना तड़शंकर, गगनदीप सिंह उर्फ गगन पुत्र लंबर सिंह निवासी मोहल्ला रणजीतपुरा गांव तलहन थाना बिलगा, सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा पुत्र जग्गा सिंह निवासी जंगवाड़ थाना गोराया के रूप में हुई है।

    बता दें कि काबू किए गए व्यक्तियों ने रवि बुलौगिया पुत्र गुरमेल सिंह निवासी खेतों के कहने पर विरोधी गैंग के मैंबरों का कतल करना था। रवि बुलौगिया इस समय अमृतसर जेल में बंद है। पकड़े गए आरोपियों को हथियार सप्लाई करने के लिए बलाचोरियां की बातचीत पटियाला जेल में बंद गैंगस्टर राजबर कौंसल के साथ करते थे और यह सब गैंगस्टर लखवीर लंडा निवासी हरिके के इशारे पर किया जाता था। आरोपियों से बरामद किए गए यह सभी हथियार यूपी से लाए गए हैं और इन हथियारों का इस्तेमाल विपक्षी गिरोह के सदस्यों को मारने, रंगदारी और अन्य बड़ी वारदातों में किया जाता था।

  • सर्दियों मैं अंजीर को भिगोकर सुबह खाने से मिलते हैं अद्भुत फायदे

    सर्दियों मैं अंजीर को भिगोकर सुबह खाने से मिलते हैं अद्भुत फायदे

    सूखी अंजीर स्वाद में मीठी होती है और इसकी बनावट चमड़े जैसी होती है। ये खाने में मुलायम और चबाने वाले होते हैं. अंजीर में फैट और कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है. साथ ही इसमें बहुत कम सोडियम और फाइबर, कार्बोहाइड्रेट और शुगर की संतुलित मात्रा होती है. रात भर भीगे हुए अंजीर नियमित रूप से खाने से कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं. अगर आप भीगे हुए अंजीर खाने के फायदों के बारे में नहीं जानते हैं तो यहां इसके कुछ जबरदस्त स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताया गया है. हालांकि अंजीर के स्वास्थ्य लाभ (Health Benefits Of Fig) बहुत सारे हैं, लेकिन अंजीर को पानी में भिगोने से आपको बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिलेगा. पहले से भिगोने से अंजीर की घुलनशील फाइबर सामग्री को तोड़ने में मदद मिलती है।

    1. सूखे अंजीर के 2-4 टुकड़े लें।
    2. पानी से आधा भरा एक छोटा कटोरा लें. इसमें अंजीर के टुकड़े भिगो दें. इसे रात भर भीगने दें।
    3. सुबह पानी निकाल दें।
    4. भीगे हुए अंजीर को खाली पेट खाएं. आप उन पर थोड़ा शहद भी मिला सकते हैं।

    भीगी हुई अंजीर खाने के शानदार फायदे | Amazing Benefits Of Eating Soaked Figs

    1) कब्ज रोकता है

    सुबह भीगे हुए अंजीर खाने से कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है. ऐसा इसलिए है क्योंकि अंजीर घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर से भरपूर होते हैं, जो मल त्याग में सुधार करने में मदद करते हैं. इससे आपका पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहेगा. आप सामान्य रूप से एक हेल्दी डाइट खाएं जो संतुलित और पौष्टिक हो, फलों और सब्जियों से भरपूर हो।

    दोस्त पूछेंगे चमकती मुलायम त्वचा का राज, इन टिप्स से लौट आएगी 25 वाली जवानी

    2) हड्डियों को हेल्दी रखती है

    अंजीर कैल्शियम से भी भरपूर होती है, जो हेल्दी हड्डियों के लिए जरूरी है. हमारा शरीर खुद कैल्शियम का उत्पादन नहीं करता है, इसलिए ऐसे फूड्स का सेवन करना जरूरी है जो हमारे शरीर को कैल्शियम प्रदान कर सकें. अंजीर के अलावा कैल्शियम के अन्य अच्छे स्रोतों में सोया, दूध और हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल हैं।

    3) वजन घटना

    अंजीर लो कैलोरी और फाइबर से भरपूर होती है, जो उन्हें अपने आहार में शामिल करने के लिए एक बेहतरीन फूड्स बनाता है, खासकर अगर आप अपना वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं. सुबह भीगे हुए अंजीर खाने के साथ-साथ आप भोजन के बीच भूख-प्यास को शांत करने के लिए भी इन्हें खा सकते हैं. चॉकलेट या आइसक्रीम खाने के बजाय भोजन के बाद अपने मीठे दांत को तृप्त करने के लिए भी ये बहुत अच्छे हैं. फल और ड्राई फ्रूट्स खाने से मदद मिल सकती है।

    4) ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करें

    अंजीर में क्लोरोजेनिक एसिड और पोटेशियम होता है, जो आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है. ये उन्हें उन लोगों के लिए एक बेहतरीन बनाता है जो डायबिटीज से पीड़ित हैं या अपने ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखना चाहते हैं।

    केले, टमाटर और पालक समेत ये 4 फूड्स High Blood Pressure को कर देते हैं तुरंत कंट्रोल, जानिए खासियत

    5) प्रजनन स्वास्थ्य

    अंजीर में मौजूद जिंक, मैंगनीज, मैग्नीशियम और आयरन जैसे खनिज महिलाओं के प्रजनन स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं. इसे खाने से आपके शरीर को हार्मोनल असंतुलन और मेनोपॉज के बाद की समस्याओं से सुरक्षा मिलती है. अंजीर पीएमएस की समस्या को कम करने में भी मदद कर सकता है।

    अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

  • दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 8 माह के गर्भ को गिराने की दी अनुमति

    दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 8 माह के गर्भ को गिराने की दी अनुमति

    नई दिल्ली: 33 सप्ताह की प्रेग्नेंट महिला की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने 26 वर्षीय विवाहित महिला के 33 सप्ताह यानी करीब 8 माह से अधिक के गर्भ को गिराने की अनुमति दे दी। कोर्ट ने डॉक्टरों की सलाह के आधार पर यह मंजूरी दी है। इस दौरान कोर्ट ने कहा कि इस मामले में मां का फैसला ही सर्वोपरि होगा। हालांकि, दिल्ली हाइकोर्ट के आदेश के बाद लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल के डॉक्टरों की कमेटी ने कहा था कि भ्रूण हटाना सही नहीं है, जिसके बाद हाइकोर्ट ने कुछ डॉक्टरों से बातचीत के बाद हाइकोर्ट ने भ्रूण हटाने का आदेश दिया है। दरअसल, याचिकाकर्ता महिला ने अपने 33 हफ्ते के भ्रूण को हटाने की अनुमति मांगी थी।

    याचिका में कहा गया था कि गर्भधारण के बाद से याचिकाकर्ता ने कई अल्ट्रासाउंड कराए। 12 नवंबर के अल्ट्रासाउंड की जांच में पता चला कि महिला के गर्भ में पल रहे भ्रूण में सेरेब्रल विकार है। याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने बांबे हाईकोर्ट और कलकत्ता हाईकोर्ट के एक फैसले को उद्धृत करते हुए कहा था कि एमटीपी एक्ट की धारा 3(2)(बी) और 3(2)(डी) के तहत भ्रूण को हटाने की अनुमति दी जा सकती है।

  • लैंडस्लाइड से भारी तबाही, बस समेत कई वाहन मलबे में दबे, 33 की मौत

    लैंडस्लाइड से भारी तबाही, बस समेत कई वाहन मलबे में दबे, 33 की मौत

    रिसाराल्डाः कोलंबिया के रिसाराल्डा प्रांत में बारिश की वजह से हुए लैंडस्लाइड में एक बस और अन्य वाहन दब गए, जिसमें कम से कम 33 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने सोमवार को घटना पर शोक जताते हुए कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों के साथ इस मुश्किल समय में साथ खड़ी है। कोलंबिया के गृहमंत्री अलफोंसो प्रादा ने बताया कि इस घटना से हम सभी बेहद दुखी हैं। हमें अब तक 3 नाबालिगों समेत 33 शव मिल चुके हैं।

    इसके अलावा 9 लोगों को जिंदा बचा लिया गया है, जिनमें से चार की हालत गंभीर है। कोलंबिया की राजधानी बोगोटा से करीब 230 किमी दूर कॉफी उत्पादन के लिए मशहूर कोलम्बिया के एक पहाड़ी इलाके में पुएब्लो रिको और सांता सेसिलिया के गांवों के बीच यात्रा करते समय रविवार को लैंडस्लाइड में बस समेत कई वाहन दब गए थे।

    मलबे में दबी बस कोलंबिया के तीसरे सबसे बड़े शहर कैली और कोंडोटो नगर पालिका के बीच रास्ते में थी। अधिकारियों के अनुसार, इसमें लगभग 25 यात्री सवार थे। हादसे में बचे एक शख्स ने बताया कि ड्राइवर ने बस को बचाने का काफी कोशिश की, जब मलबा नीचे आ रहा था और बस उससे थोड़ी पीछे थे। रेडियो स्टेशन से बात करते हुए शख्स ने बताया कि जब हादसा हो गया तो भी ड्राइवर बस बैक करने की कोशिश कर रहा था। घटना में घायल हुए 5 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

  • विवादों मे फसे परेश रावल , दर्ज हुई FIR

    विवादों मे फसे परेश रावल , दर्ज हुई FIR

    गुजरात: चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा नेता सह अभिनेता परेश रावल ने वलसाड जिले में आयोजित रैली में बंगालियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। कोलकाता पुलिस ने माकपा के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम की शिकायत पर अभिनेता परेश रावल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। माकपा नेता ने आरोप लगाया है कि रावल ने गुजरात में भाजपा की एक चुनावी रैली में बंगाली समुदाय के खिलाफ नफरती भाषण दिया था। परेश रावय के बयान के खिलाफ माकपा और टीएमसी के समर्थकों ने शनिवार को राज्य के विभिन्न जिलों में प्रदर्शन किया।

    बता दें कि वलसाड जिले में आयोजित रैली में रावल ने कहा था, गैस सिलेंडर महंगे हैं, लेकिन उसकी कीमतें कम हो जाएंगी. लोग रोजगार भी पा जाएंगे, लेकिन क्या होगा यदि रोहिंग्या प्रवासी और बांग्लादेशी आप के आसपास रहना शुरू कर दें जैसा कि दिल्ली में है? आप गैस सिलेंडर का क्या करेंगे? बंगालियों के लिए मछली पकाएंगे? तालतला पुलिस थाने में दर्ज कराई गई अपनी शिकायत में सलीम ने कहा कि उन्हें विभिन्न सोशल मीडिया मंच पर एक वीडियो मिला, जिसमें अभिनेता को वह भाषण देते हुए दिखाया गया जो बंगालियों के खिलाफ नफरत की भावना को बढ़ावा दे सकता है।

    सलीम ने दावा किया कि रावल ने बांग्लादेशियों, रोहिंग्या, बंगाली और मछली से गैस सिलेंडर को जोड़कर बंगालियों का अप्रिय संदर्भ दिया था. हालांकि, अपनी टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचना होने के बाद शुक्रवार को ही अभिनेता ने माफी मांग ली थी. उन्होंने कहा, बंगाली से मेरा आशय अवैध बांग्लादेशियों और रोहिंग्या से था, लेकिन यदि मेरी टिप्प्णी से किसी की भावना को ठेस पहुंची है, तो मैं माफी मांगता हूं।

  • पंजाबः भाजपा ने 17 सदस्यीय कोर कमेटी का किया ऐलान

    पंजाबः भाजपा ने 17 सदस्यीय कोर कमेटी का किया ऐलान

    जालंधरः मनोरंजन कालिया सहित जाने किसे मिली जगह 

    चंडीगढ़ः पंजाब में चुनावों से पहले भाजपा ने कमर कसनी शुरू कर दी है। वहीं भाजपा ने 17 ने सदस्यीय कोर कमेटी का ऐलान कर दिया है। इस कोर कमेटी में जालंधर में भाजपा के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया सहित अश्वनी शर्मा का नाम शामिल है। वहीं भाजपा की ओऱ से जारी लिस्ट के मुताबिक 6 विशेष आमंत्रित सदस्यों तथा 9 प्रदेश फाईनांस कमेटी के सदस्यों की घोषणा की गई है।

  • पंजाबः मूसेवाला मर्डर केस पर भड़के दिलजीत दोसांझ ने सरकार पर लगाए ये गंभीर आरोप

    पंजाबः मूसेवाला मर्डर केस पर भड़के दिलजीत दोसांझ ने सरकार पर लगाए ये गंभीर आरोप

    दिलजीत के बयान पर शुरू हुआ विवाद, जाने क्या बोले सुखबीर बादल

    दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत के सदमे से फैंस अभी तक बाहर नहीं आ पाए हैं। जिस तरह उन पर अचानक हमला हुआ था उसके बाद से उनका हर फैन इंतजार कर रहा है कि, कब सिंगर को इंसाफ मिलेगा। भले ही सिंगर इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन आज भी उनकी याद में फैंस की आंखें नम हो जाती हैं। इस बीच मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर खुलकर बात की और इसका जिम्मेदार सरकार को ठहराया।

    सिद्धू मूसेवाला की हुई हत्या पर हाल ही में दिए एक इंटरव्यू पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने उनके माता-पिता के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि, सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद उनके माता-पिता काफी पीड़ित हैं। इसके अलावा उन्होंने ये भी दावा किया कि, कैसे अतीत में भी इस तरह से कलाकारों की हत्या की जाती थी। इसका जिम्मेदार उन्होंने सरकार को ठहराया।

    सिद्धू मूसेवाला और दीप सिद्धू की हुई हत्या पर बात करते हुए दिलजीत ने कहा कि, ‘उन सभी कलाकारों ने अपने बल पर कड़ी मेहनत की थी। मुझे नहीं लगता कि एक कलाकार किसी के साथ कुछ गलत कर सकता है, ये मैं अपने अनुभव से कह रहा हूं। उसके और किसी और के बीच कुछ भी नहीं हो सकता। तो कोई किसी और को क्यों मारेगा’?

    दिलजीत ने आगे कहा कि, ‘यह बड़ी ही दुखद बात है और इसके बारे में बात करना भी काफी मुश्किल है। इसके बारे में सोचो, आपके पास सिर्फ एक बच्चा है और वह मर जाता है। इस सच्चाई के साथ उस इंसान के माता-पिता कैसे रह रहे होंगे। आप इसकी कल्पना भी नहीं कर सकते। वह लोग क्या कर रहे हैं, केवल वे ही जानते हैं।’


    वहीं दिलजीत के इस बयान के बाद अकाली सुप्रीमो सुखबीर बादल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मैं सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस को लेकर दिलजीत दोसांझ के बयान से सहमत हूं। उन्होंने ठीक ही कहा कि यह 100 प्रतिशत सरकार की अक्षमता है। पंजाब ने एक युवा, सफल और प्यारा बच्चा खो दिया है। पहले सरकार ने मूसेवाला की सुरक्षा कम की और फिर मीडिया में मामला लीक कर दिया। आखिर में मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी सुखबीर बादल ने टैग कर दिया है।

  • पंजाबः फिर ड्रोन के जरिए आई 2 किलो हेरोइन की खेप BSF ने की बरामद, देखें वीडियो

    पंजाबः फिर ड्रोन के जरिए आई 2 किलो हेरोइन की खेप BSF ने की बरामद, देखें वीडियो

    तरनतारनः जिले में एक बार फिर से पाक की नापाक मंसूबो के बीएसएफ के जवानों ने नाकाम कर दिया है। देर रात जिले में भारतीय सीमा में पाक की ओर ड्रोन के जरिए हेरोइन के खेप भेजी गई। बीएसएफ के जवानों ने सर्च अभियान चलाकर पाक की नापाक हरकतों को नाकाम कर हेरोइन की खेप बरामद की है। बीएसएफ के सतर्क जवानों द्वारा जब्त की गई खेप की कीमत तकरीबन 17 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। बीएसएफ की तरफ से सांझा की गई जानकारी के अनुसार यह ड्रोन मूवमेंट तरनतारन के सरहदी गांव कालिया में देखने को मिली।

    रात के समय जब बीएसएफ के जवान सरहद पर थे, उसी वक्त ड्रोन की आवाज सुनाई दी। ड्रोन की आवाज की तरफ फायर तो किया गया, लेकिन ड्रोन भागने में सफल रहा। बीएसएफ के जवानों ने इसकी जानकारी अपने सीनियर अधिकारियों को दे दी। अंधेरे के बावजूद बीएसएफ के अधिकारियों ने रात के समय ही सर्च अभियान चलाने का फैसला किया। इसी दौरान गांव कालिया के खेत में उन्हें एक पीला पैकेट मिला। जिस पर रस्सी का हुक बनाया गया था, ताकि ड्रोन से उसे फैंकने में आसानी हो। जब पैकेट को जांच के बाद खोला गया तो उसमें से 2.470 किलो हेरोइन की खेप बरामद की गई।

  • ऑनलाइन लूडो में खुद को हार बैठी पत्नी! पति ने लगाये गंभीर आरोप

    ऑनलाइन लूडो में खुद को हार बैठी पत्नी! पति ने लगाये गंभीर आरोप

    प्रतापगढ़ – उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से एक अजीब मामला सामने आया है. यहां एक पति ने अपनी पत्नी पर खुद को ही लूडो की ऑनलाइन बाजी में दांव पर लगाकर हार जाने का आरोप लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल किया है, हालांकि इस संबंध में अभी तक पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। लेकिन सोशल मीडिया के फेर में उसकी पत्नी खुद को ही हार बैठी है। जब वह जयपुर से वापस लौटा तो पत्नी ने उसके साथ रहने से इनकार कर दिया। उमेश का कहना है कि उसकी पत्नी मकान मालिक के साथ मोबाइल पर लूडो की ऑनलाइन बाजी खेल रही थी। उसके पास दांव पर लगाने के लिए कुछ नहीं था. इस पर उसने खुद को दांव पर लगा दिया। बाद में वह लूडो की बाजी में हार गई। उमेश का आरोप है कि उसकी पत्नी के मकान मालिक से संबंध बन गए। इसके चलते अब वह उसी के साथ रहना चाहती है। पत्नी ने पति के आरोपों को नकारा पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल का कहना है कि पुलिस को सोशल मीडिया के जरिए इस मामले की जानकारी मिली थी। पति ने इस बाबत पुलिस से कोई भी शिकायत नहीं की है। सोशल मीडिया से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने जब मामले की पड़ताल कि तो उमेश की पत्नी ने पति के आरोपों को नकार दिया। पत्नी का आरोप है कि उसका पति खुद जुआ खेलता है और नशा भी करता है। वो बेबुनियाद आरोप लगा रहा है। पत्नी का दावा है कि उसने कभी भी लूडो नहीं खेला है।