Blog

  • सतपाल सिंह सत्ती को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा में खुशी का लहर

    सतपाल सिंह सत्ती को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा में खुशी का लहर

    ऊना/सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी ऊना मंडल के अध्यक्ष हरपाल सिंह जिला महामंत्री एवं जिला पार्षद अशोक धीमान, राहुल देव शर्मा, .. बलवीर बग्गा सागर दत्त भारद्वाज रमेश भडोलिया,राजकुमार पठानिया, बलविंदर गोल्डी, पहुलाल भारद्वाज.. कुलदीप संधू, राजेश कौशल, समेत अन्य तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऊना विधानसभा क्षेत्र से सतपाल सिंह सत्ती को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बनाए जाने पर खुशी का इजहार किया है। उन्होंने सतपाल सिंह सत्ती को विधानसभा चुनाव का टिकट देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप समेत राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया है।

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा विकास के मुद्दे को लेकर विधानसभा चुनाव में उतरी है और विधानसभा क्षेत्र में पिछले 5 वर्ष के दौरान करवाए गए अथाह विकास कार्यो के आधार पर प्रत्येक घर द्वार पर जाकर सतपाल सिंह सत्ती के पक्ष में वोट मांगा जाएगा। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेसी सरकारों के समय में हमेशा हाशिए पर रखे गए विधानसभा क्षेत्र ऊना में सतपाल सिंह सत्ती ने मौजूदा सरकार के कार्यकाल में विकास कार्यों को लेकर सूद समेत हिसाब बराबर किया है। विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में आधारभूत संरचना से लेकर तमाम विकास कार्यों को सिरे चढ़ाया।

    उन्होंने कहा कि विधायक ना होते हुए भी सतपाल सिंह सत्ती ने जिस जिम्मेदारी के साथ विधानसभा क्षेत्र को संभालने और आगे बढ़ाने का काम किया है, वह अपने आप में एक मिसाल है। हरपाल गिरने विधानसभा क्षेत्र के तमाम में भाजपा कार्यकर्ताओं से सतपाल सिंह सत्ती को जिताने के लिए मैदान में डट जाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि नेता और नीति विहीन हो चुकी कांग्रेस के मौजूदा विधायक 5 सालों तक विकास कार्यों की चिंता करने की बजाय माफिया के तलवे चाटते रहे। कभी पर रेत माफिया के पक्ष में सरकारी कार्यालय में घुसकर गुंडागर्दी करते थे तो कभी शराब माफिया को छुड़ाने के लिए आधी रात को अपने कर्मचारियों को सड़कों पर उतारते रहे। लेकिन अब विधानसभा क्षेत्र की जनता इस प्रकार के नकारा व्यक्ति को पूरी तरह से घर बिठाने का मन बना चुकी है। आने वाले विधानसभा चुनाव में सतपाल सिंह सत्ती बड़े अंतर से जीत दर्ज करते हुए विधानसभा में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे।

  • जालंधरः लूटपाट गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार एक फरार

    जालंधरः लूटपाट गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार एक फरार

    जालंधर/हर्ष कुमारः थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने राहगीरो से लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हरदेव सिंह उर्फ़ ईली पुत्र जरनैल सिंह निवासी बस्ती मिठू और राहुल उर्फ़ गांधी पुत्र छोटे लाल निवासी बस्ती मिठू के रूप मे हुए है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी गगनदीप सिंह शेखो ने बताया कि एएसआई नरिंदर सिंह ने दोनों आरोपियों से चोरी की बाइक और तेजधार हथियार बरामद किए है। पुलिस जांच के दौरान पता चला कि उक्त आरोपियों के गिरोह में राजनगर निवासी राहुल भी मौजूद है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

  • सीविजल एप पर प्राप्त शिकायतों का होगा 100 मिनट में समाधान: एडीसी

    सीविजल एप पर प्राप्त शिकायतों का होगा 100 मिनट में समाधान: एडीसी

    ऊना/सुशील पंडित: विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत जिला मुख्यालय ऊना में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक तथा सोशल मीडिया पेशेवरों के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ अमित कुमार शर्मा ने की। बैठक में ऊना जिला में विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश अनुसार प्रिंट इलेक्ट्रॉनिक तथा सोशल मीडिया संबंधी दायित्वों बारे विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
    इस अवसर पर एडीसी ऊना ने बताया कि जिला ऊना के विधानसभा चुनावों से संबंधित विज्ञापनों व संदेशों के प्रमाणीकरण के लिए मीडिया प्रमाणीकरण एवं निगरानी समिति का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के दिशा निर्देश अनुसार समिति द्वारा प्रमाणीकृत विज्ञापन व संदेश ही मीडिया द्वारा प्रचारित व प्रसारित किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि बिना प्रमाणीकरण के किसी भी चुनावी  विज्ञापन व संदेश का प्रचारित व प्रसारित करना वर्जित  है। उन्होंने जिला के सभी संवाददाताओं, यू-ट्यूब चैनल व वेब पोर्टल संचालकों से अपील की कि सिर्फ एमसीएमसी द्वारा प्रमाणिक विज्ञापनों व संदेशों का ही प्रचारित व प्रसारित करें।
    डॉ अमित शर्मा ने बताया कि विधानसभा चुनावों के दौरान चुनाव आचार संहिता की उल्लंघनां से संबंधित कोई भी शिकायत सीविजल ऐप के माध्यम से भी की जा सकती है तथा ऐसी शिकायतों का 100 मिनट के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने मीडिया से अपील की वे सीविजल ऐप के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को अवगत करवाएं तथा युवा पीढ़ी को मतदान में भाग लेने के लिए प्रेरित करें।
    इस अवसर पर नायब तहसीलदार निर्वाचन अजय शर्मा, वरिष्ठ संवाददाता राजेश शर्मा, ऊना जिले के विभिन्न हिस्सों से प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सोशल मीडिया से आए संवाददाता गण भी उपस्थित थे।
  • जालंधरः एससी आयोग के दखल से जाति सूचक शब्द बोलने वाले के विरुद्ध केस दर्ज

    जालंधरः एससी आयोग के दखल से जाति सूचक शब्द बोलने वाले के विरुद्ध केस दर्ज

    जालंधर/वरुणः पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के दख़ल के बाद जालंधर ग्रामीण पुलिस द्वारा जाति सूचक शब्द बोलने वाले व्यक्ति बलकार सिंह के विरुद्ध धारा 3(1) एससी और दा एसटी ( प्रीवेन्शन आफ ऐट्रोसिटी) एक्ट 1989 के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। यह जानकारी देते हुए एससी आयोग के प्रवक्ता की तरफ से बताया कि मनजीत सिंह पुत्र हरभजन सिंह निवासी गांव चक्क कलां, तहसील नकोदर, ज़िला जालंधर की तरफ से आयोग को शिकायत की कि बलकार सिंह (उर्फ बलकारी) पुत्र हरविन्दर सिंह ने उसे खेत में से वृक्ष के धड़ (मुडड) को लेकर जाति सूचक अपशब्द बोले और बहसबाजी की। जिसकी शिकायत पर पुलिस की तरफ से कोई कार्यवाही नहीं की गई।

    इस सम्बन्धी आयोग की तरफ से एसएसपी जालंधर ग्रामीण को शिकायत भेजते हुए लिखा कि इस केस के दोषियों के विरुद्ध बनती कार्यवाही अमल में लाई जाये। इसके उपरांत सीनियर पुलिस कप्तान ग्रामीण ने आयोग को बताया कि इस मामले पर बलकार सिंह उर्फ बलकारी के विरुद्ध धारा 3 (1) एससी और दा एसटी ( प्रीवेन्शन आफ ऐट्रोसिटी) एक्ट 1989 के अंतर्गत केस दर्ज कर दिया गया है और माननीय अदालत में चालान भी पेश कर दिया गया है।

  • किसान सम्मान निधि योजना की किस्त जारी करने पर केंद्र सरकार का आभार: सत्ती

    किसान सम्मान निधि योजना की किस्त जारी करने पर केंद्र सरकार का आभार: सत्ती

    ऊना/सुशील पंडित: वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने केंद्र सरकार द्वारा दिवाली से पूर्व किसानों को समर्थन मूल्य बढ़ाने का उपहार देने के साथ-साथ किसान सम्मान निधि योजना की किस्त जारी करने पर आभार व्यक्त किया है। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि किसानों की आर्थिकी को मजबूत करने के लिए मौजूदा सरकार ने हर संभव प्रयास सफलता पूर्वक सिरे चढ़ाया है। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार ने किसानों की पैदावार के समर्थन मूल्य में 100 से ₹500 तक की वृद्धि करते हुए किसानों को बेहतरीन तोहफा दिया है।

    उन्होंने कहा कि इससे पूर्व देश में कांग्रेस सरकारों के कार्यकाल के दौरान किसानों की फसलों के समर्थन मूल्य में महज 5 या 10 रुपये की आंशिक वृद्धि की जाती थी। लेकिन मोदी सरकार के दीवाली से ठीक पहले किसानों को दिए गए जो पहाड़ से कृषि कारोबार को नई संजीवनी मिली है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य को 110 रुपये बढ़ाकर 2,125 रुपये प्रति क्विंटल करने का फैसला किया। इसके साथ ही सरसों का एमएसपी 400 रुपये बढ़ाकर 5,450 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। मसूर की एमएसपी में 500 रुपये प्रति क्विंटल और सूर्यमुखी के समर्थन मूल्य में 209 रुपये प्रति क्विंटल का इजाफा किया गया है, जौ के समर्थन मूल्य में 100 रुपये का इजाफा किया गया, जबकि चने के समर्थन मूल्य में भी 110 रुपये की वृद्धि की गई है।

  • गैंगस्टर टीनू से ग्रेनेड सहित हथियार बरामद, पुलिस ने किए कई अहम खुलासे

    गैंगस्टर टीनू से ग्रेनेड सहित हथियार बरामद, पुलिस ने किए कई अहम खुलासे

    नई दिल्लीः पुलिस हिरासत से फरार हुए गैंगस्टर दीपक टीनू को आज राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद दिल्ली पुलिस की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई, जिसमें उन्होंने कई अहम खुलासे किए। दिल्ली स्पेशल पुलिस सेल के सीपी एचजीएस धालीवाल ने बताया कि टीनू को केकड़ी अजमेर से पकड़ा गया। टीनू के पास से 5 ग्रेनेड मिले हैं। दो ऑटोमेटिक पिस्टल भी बरामद हुए हैं।

    पुलिस ने कहा कि टीनू विदेश भागने के फिराक में था। विदेश में बैठे रोहित गोदारा और जैक टीनू गैंगस्टर टीनू को भागने में मदद कर रहे थे। गौरतलब है कि टीनू 2 अक्तूबर को अपनी गर्लफ्रेंड की मदद से सीआईए स्टाफ मनसा की कस्टडी से फरार हो गया था। टीनू की गर्लफ्रेंड जितिंदर कौर ने खुलासा किया कि जब वह उनसे आखिरी बार राजस्थान में मिली थीं तो उन्होंने उन्हें मालदीव का टिकट दिया था। जितिंदर कौर ने टीनू के विदेश जाने की बात कही थी। हालांकि, वह विदेश भागने में सफल नहीं हो सका।

    फर्जी पासपोर्ट के जरिए टीनू दक्षिण अफ्रीका भागने की प्लानिंग कर रहा था। इससे पहले लॉरेंस का भाई और भांजा भी फेक पासपोर्ट की मदद से दुबई भाग चुके हैं। टीनू का लुधियाना में बड़ा नेटवर्क है। टीनू लुधियाना में अवैध वसूली और ड्रग्स का कारोबार करता रहा है। टीनू को भगाने वाले 3 युवकों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

  • उपायुक्त ने कुटलैहड़ विस में ईवीएम भंडारण के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

    उपायुक्त ने कुटलैहड़ विस में ईवीएम भंडारण के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

    ऊना/सुशील पंडित: आगामी विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने 19 अक्टूबर को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में ईवीएम भंडारण के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम तथा रिजर्व व खराब ईवीएम के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव आयोग के दिशा निर्देश अनुसार स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरों सहित सुरक्षा के सभी मापदंडों का विस्तृत जायजा लिया तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हलकों में तैनात स्टेटिक सर्विलांस टीमों तथा फ्लाइंग स्क्वायड टीमों का भी निरीक्षण किया तथा उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर योगराज धीमान एसडीएम बंगाणा सहित निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।

  • हरोली में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन संबंधी शिकायत के लिए दूरभाष नंबर जारी

    हरोली में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन संबंधी शिकायत के लिए दूरभाष नंबर जारी

    ऊना/सुशील पंडित: रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम विधानसभा क्षेत्र 43-हरोली विकास शर्मा ने बताया कि विस क्षेत्र हरोली में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन संबंधी किसी भी प्रकार की सूचना या शिकायत हो तो दूरभाष नंबर 01975292577 पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

  • आर्मस लाईसेंस धारक 22 अक्तूबर तक जमा करवायें हथियार: राघव शर्मा

    आर्मस लाईसेंस धारक 22 अक्तूबर तक जमा करवायें हथियार: राघव शर्मा

    ऊना/सुशील पंडित: सामान्य विधानसभा चुनाव 2022 के मध्यनजर  कानून व्यवस्था और निष्पक्ष व सुचारू रूप से चुनावों के संचालन हेतू जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा ने जिला के समस्त आर्मस लाईसेंस धारकों को आदेश दिए है कि वे नजदीकी पुलिस थाने व एम्यूनिशन डीलर के पास 22 अक्तूबर सायं 5 बजे तक अपने हथियार जमा करवाना सुनिश्चित करें। आदेशों की अवहेलना करने वाले के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जा सकती है।

    जिला दंड़ाधिकारी ने कहा कि यह आदेश पैरा मिलिट्री, होम गार्ड, पुलिस सिक्योरिटी, बैंक गार्ड या कोई अन्य व्यक्ति जिसे कानून और व्यवस्था की डयूटी सौंपी हो, उनके लिए लागू नहीं होंगे। इसके अतिरिक्त विभिन्न स्तरों से संबंधित राष्ट्रीय राईफल संघ के साथ जुडे़ खिलाड़ियों पर भी यह आदेश लागू नहीं होंगे।

  • महिला से 5 लोगों ने किया गैंगरेप, निर्भया जैसी दरिंदगी का आरोप

    महिला से 5 लोगों ने किया गैंगरेप, निर्भया जैसी दरिंदगी का आरोप

    गाजियाबादः दिल्ली से सटे गाजियाबाद में 40 साल की महिला ने 5 लोगों पर गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, महिला का आरोपियों के साथ प्रॉपर्टी विवाद है और दोनों पक्षों का कोर्ट में केस चल रहा है। फिलहाल गैंगरेप की वारदात की पुलिस जांच कर रही है।

    पुलिस को आश्रम रोड पर महिला की मिली थी सूचना

    महिला की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर में 5 लोगों के नाम दर्ज किए हैं, जिनमें से चार को हिरासत में लिया गया है। पुलिस फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। एफआईआर में नामजद आरोपियों के नाम दीनू, शाहरुख, जावेद, धोला और औरंगजेब है। गाजियाबाद पुलिस के मुताबिक, 18 अक्टूबर को थाना नंदग्राम पुलिस को UP-112 के माध्यम से सूचना मिली कि आश्रम रोड पर एक महिला पड़ी हुई हैं, तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल ले गई, पूछताछ में महिला ने बताया की वो दिल्ली नंद नगरी की रहने वाली है। पुलिस के मुताबिक, ‘महिला ने बताया कि एक दिन पहले गाजियाबाद में अपने भाई के यहां जन्मदिन मनाने आई थी, जब भाई ने उसको वापस छोड़ा, तब उसको वहां से कुछ लोग ले गए, जो इससे पूर्व में ही परिचित हैं। पहले महिला ने बताया था कि 2 लोग थे, बाद में बताया कि 5 लोग थे, उन सभी ने उनके साथ दुष्कर्म किया।’

    पुलिस ने 4 लोगों को लिया हिरासत में

    पुलिस ने महिला के भाई की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है और 4 लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक, महिला ने जिन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है, उनके साथ महिला का प्रॉपर्टी को लेकर पहले से विवाद चल रहा है, कोर्ट में सिविल केस भी है। महिला दिल्ली को रहने वाली है और उसका इलाज जीटीबी अस्पताल में चल रहा है।

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने पुलिस को भेजा नोटिस

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट करके कहा, ‘दिल्ली की लड़की गाजियाबाद से रात में वापस आ रही थी, जब उसे ज़बरन गाड़ी में उठा ले गए, महिला के साथ 5 लोगों ने 2 दिन तक बलात्कार किया और उसके गुप्तांगों में रॉड घुसाई, सड़क किनारे बोरी में मिली, तब भी रॉड उसके अंदर थी। अस्पताल में ज़िंदगी के लिए लड़ रही है, एसएसपी गाजियाबाद को नोटिस जारी किया है।’

    प्राइवेट पार्ट में रॉड डालने के दावे से पुलिस का इनकार

    स्वाति मालीवाल के इन आरोपों पर गाजियाबाद पुलिस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड डालने और बोरे में बंद करने की बात से पुलिस ने इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि टंग क्लीनर मिला है और नंदग्राम थाने मे मामला दर्ज किया है, आरोपियों को हिरासत में लेकर पूरी जांच की जा रही है।